भाई के साथ बेड पर बोर लेटी ये बच्ची आज है सबसे पॉपुलर एक्ट्रेस, दीपिका-कैटरीना से भी ज्यादा है फॉलोअर्स, पहचानें तो जानें

फोटो में दिख रही बच्ची आज के समय में बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि इनकी पॉपुलैरिटी दीपिका-कैटरीना से भी ज्यादा है और शायद इसलिए इन्हें इंस्टा पर 76 मिलियन लोग फॉलो करते हैं.

विज्ञापन
Read Time: 10 mins
इस बॉलीवुड एक्ट्रेस को पहचानो तो जानें
नई दिल्ली:

बॉलीवुड सितारों की लाइफ बहुत एक्साइटिंग होती है और शायद इसी वजह से लोग उनके बारे में सब कुछ जानने को बेताब रहते हैं. बॉलीवुड स्टार्स बचपन में कैसे दिखते थे, उनकी पढ़ाई कहां से हुई है, उनका फेवरेट डेस्टिनेशन क्या है, वे खाली टाइम में क्या करते हैं, इस तरह की तमाम बातें अपने फेवरेट सितारे के बारे में फैन्स जानना चाहते हैं. वहीं इन दिनों बॉलीवुड सेलेब्स के बचपन की फोटो भी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं. ऐसी ही एक मशहूर एक्ट्रेस के बचपन की फोटो को हम आपके लिए लेकर आए हैं. इस एक्ट्रेस को बड़े-बड़े तीस मार खान भी पहली नजर में पहचान नहीं पा रहे हैं.

सोशल मीडिया पर इस समय एक फोटो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक बच्ची को अपने भाई के साथ बेड पर लेटे हुए देखा जा सकता है. फोटो में जहां लड़का कैमरे की तरफ देख रहा है, वहीं बच्ची दोनों गालों पर हाथ रखे बहुत बोर नजर आ रही है. आपको बता दें फोटो में दिख रही बच्ची आज के समय में बॉलीवुड की एक मशहूर एक्ट्रेस हैं. आपको जानकर हैरानी होगी कि इनकी पॉपुलैरिटी दीपिका-कैटरीना से भी ज्यादा है और शायद इसलिए इन्हें इंस्टा पर 76 मिलियन लोग फॉलो करते हैं. पहचाना क्या? अगर नहीं तो बता दें, ये बच्ची और कोई नहीं बल्कि मशहूर बॉलीवुड एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर हैं. 

श्रद्धा कपूर ने अपने बचपन की फोटो को खुद कुछ समय पहले इंस्टा हैंडल पर शेयर किया था. इसे शेयर करते हुए उन्होंने कैप्शन दिया था, "हम इतने बोर क्यों दिख रहे हैं?". श्रद्धा के बचपन की इस फोटो पर लोग जमकर प्यार बरसा रहे हैं. कोई उन्हें 'क्यूट' तो कोई 'अडोरेबल' कह रहा है. बता दें, श्रद्धा कपूर शक्ति कपूर की बेटी हैं. श्रद्धा आशिकी 2, एक विलेन, छिछोरे जैसी फिल्मों में काम कर चुकी हैं.

Advertisement

Featured Video Of The Day
भारत के मंदिरों की कमाई किस-किस ने उड़ाई?
Topics mentioned in this article
Shraddha Kapoor
Shraddha Kapoor Unseen Photo
Shraddha Kapoor Childhood Photo
Shraddha Kapoor Young Photo
Shraddha Kapoor Cute Photo
Shakti Kapoor Daughter
Shraddha Kapoor Then And Now
Shraddha Kapoor Instagram
Shraddha Kapoor With Brother
Priyank Sharma
Shraddha Kapoor School Photo
Shraddha Kapoor College Photo
Shraddha Kapoor Fan Page
Bollywood Actress Childhood Photo
Shraddha Kapoor With Brother Priyank Sharma