Box Office Disaster: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 2026 की ये फिल्म, 7 दिन में ही गेम ओवर, 23 करोड़ का नुकसान

फिल्म महज 7 दिनों में ही सिनेमाघरों से उतर गई. करीब 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में पूरी तरह घुटने टेक दिए और मेकर्स को भारी नुकसान झेलना पड़ा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Box Office Disaster: बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह पिटी 2026 की ये फिल्म

काफी उम्मीदों और एक हल्की-फुल्की रोमांटिक एंटरटेनर के वादे के साथ आई ‘गिन्नी वेड्स सनी 2' बॉक्स ऑफिस पर बुरी तरह फ्लॉप साबित हुई है. 24 अप्रैल को रिलीज होने के बाद से ही फिल्म को दर्शकों ने नकार दिया और इसकी हालत दिन-ब-दिन खराब होती गई. न तो कहानी लोगों को जोड़ पाई और न ही किरदार असर छोड़ सके. नतीजा ये रहा कि फिल्म महज 7 दिनों में ही सिनेमाघरों से उतर गई. करीब 25 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने कमाई के मामले में पूरी तरह घुटने टेक दिए और मेकर्स को भारी नुकसान झेलना पड़ा.

ये भी पढ़ें: साउथ की सबसे रईस एक्ट्रेस, इनकम टैक्स की छापेमारी में डूबी करोड़ों की संपत्ति, तंगहाली में गुजरे दिन, 19 दिन कोमा में रहने के बाद मौत

ओपनिंग से ही लड़खड़ाई फिल्म

‘गिन्नी वेड्स सनी 2' रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर स्ट्रगल करती नजर आई. पहले ही दिन फिल्म ने सिर्फ 25 लाख रुपए की कमाई की. जो इसकी कमजोर शुरुआत को दिखाता है. फिल्म को लेकर पहले से कोई खास बज नहीं था. और रिलीज के बाद मिले नेगेटिव रिव्यू ने इसकी हालत और खराब कर दी. दर्शकों की तरफ से भी इसे अच्छा रिस्पॉन्स नहीं मिला. जिससे वर्ड ऑफ माउथ पूरी तरह निगेटिव हो गया. वीकेंड पर भी फिल्म कोई कमाल नहीं दिखा पाई और जल्दी ही थिएटर्स से गायब होने लगी.

बजट भी नहीं निकाल पाई फिल्म

कमाई के मामले में भी फिल्म पूरी तरह फेल रही. ‘गिन्नी वेड्स सनी 2' ने डॉमेस्टिक बॉक्स ऑफिस पर करीब 1.54 करोड़ रुपए का नेट कलेक्शन और 1.81 करोड़ रुपए का ग्रॉस कलेक्शन किया. ये आंकड़े किसी भी बड़े बजट फिल्म के लिए बेहद निराशाजनक हैं. करीब 25 करोड़ रुपए के बजट में बनी इस फिल्म ने सिर्फ 6% के आसपास ही रिकवरी की. यानी मेकर्स को लगभग 23 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ. जो फिल्म की कुल लागत का करीब 94% है. इसी वजह से इसे साल की सबसे बड़ी डिजास्टर फिल्मों में गिना जा रहा है. फिल्म में अविनाश तिवारी और मेधा शंकर लीड रोल में नजर आए थे. साथ ही लिलेट दुबे, सुधीर पांडे, गोविंद नामदेव जैसे कलाकार भी अहम भूमिकाओं में थे. डायरेक्शन प्रशांत झा ने किया था. लेकिन कमजोर स्क्रिप्ट और फीका एक्सीक्यूशन पूरी फिल्म पर भारी पड़ गया.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Tension in Falta: फालटा में फिर से मतदान के दौरान हिंसा, वोटरों को कौन धमका रहा है?