50 की उम्र में 'गजनी' के प्रोड्यूसर बने पिता,  मधु मंटेना ने जताया भगवान कृष्ण का आभार 

आमिर खान की गजनी के प्रोड्यूसर मधु मंटेना और उनकी दूसरी पत्नी बेटे के पेरेंट्स बन गए हैं, जिसकी जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया पर दी है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आमिर खान की गजनी के प्रोड्यूसर हैं मधु मंटेना

आमिर खान की सुपरहिट फिल्म 'गजनी' के 50 वर्षीय प्रोड्यूसर मधु मंटेना और उनकी पत्नी इरा त्रिवेदी ने सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए प्रशंसकों को बड़ी खुशखबरी सुनाई. उन्होंने पोस्ट में अपने पहले बच्चे के स्वागत की जानकारी दी. इंस्टाग्राम पर पोस्ट करते हुए मधु ने भगवान कृष्ण का आभार जताया. रविवार को मधु ने इंस्टाग्राम पर एक छोटा वीडियो क्लिप पोस्ट किया, जिसमें भगवान कृष्ण की तस्वीर के साथ नीले रंग में बच्चे के पैर का निशान दिखाया गया. इस पोस्ट के सामने आने के बाद फैंस और सेलेब्स उन्हें बधाई दे रहे हैं. 

सेलेब्स दे रहे बधाई

मधु मंटेना ने कैप्शन में लिखा, “धन्यवाद कृष्ण, इस दिव्य आशीर्वाद के लिए, हमारे जीवन को प्यार और रोशनी से भरने के लिए. हमने नवरात्रि के पवित्र दिनों में ईद के मौके पर अपने बच्चे का स्वागत किया.” हालांकि, मधु या उनकी पत्नी ने सीधे तौर पर बच्चे के जेंडर के बारे में स्पष्ट तौर पर नहीं बताया, लेकिन नीले रंग के पैरों के निशान से यह अंदाजा लगाया जा रहा है कि उन्हें बेटा हुआ है. सोशल मीडिया पर पोस्ट सामने आते ही आम लोगों के साथ ही फिल्म इंडस्ट्री के तमाम सितारों ने उन्हें बधाई दी. राजकुमार राव ने लिखा, “आप दोनों को दिल से बधाई. नन्हें मेहमान से मिलने का बेसब्री से इंतजार है.” नरगिस फाखरी, रवीना टंडन और पुलकित सम्राट ने भी खुशी जताई.

ये भी पढे़ं- 42 की एक्ट्रेस को दिल दे बैठा था ये सुपरस्टार, 4 बच्चों से मांगी थी शादी की इजाजत, कहा- मुझे पता है कि तुम उनसे उतना प्यार नहीं कर सकते

Advertisement

मधु मंटेना के बारे में 

मधु मंटेना का नाम बॉलीवुड में 'गजनी' के साथ मशहूर हुआ. उन्होंने कई बड़ी फिल्में प्रोड्यूस की हैं. उन्होंने जुनैद खान और खुशी कपूर की फिल्म 'लवयापा' प्रोड्यूस की, जिसका निर्देशन अद्वैत चंदन ने किया था. यह फिल्म 2022 की तमिल हिट 'लव टुडे' की हिंदी रीमेक थी, लेकिन बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं दिखा पाई. मधु की पहले डिजाइनर मसाबा गुप्ता से शादी हुई थी. दोनों ने 2015 में शादी की और 2019 में अलग हो गए. इसके बाद उन्होंने 8 साल छोटी लेखक इरा त्रिवेदी के साथ दूसरी शादी की है.   

ये भी पढे़ं- Dhurandhar 2 Box Office Collection Day 4: 4 दिन में ऑल टाइम ब्लॉकबस्टर बनीं धुरंधर द रिवेंज, गदर 2 का लाइफटाइम कलेक्शन धुरंधर 2 ने वसूला, छावा की है अगली बारी

Advertisement
(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
तेल-गैस की नहीं होगी किल्लत, कालाबाजारी बर्दाश्त नहीं... जानें CSS बैठक में PM Modi के बड़े फैसले
Topics mentioned in this article