बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिसकी 52 करोड़ की फिल्म ने कमाए 194 करोड़, फिर अचानक हो गई गायब, जानें आज कहां हैं

बॉलीवुड में हर साल कई चेहरे आते हैं, कुछ अपनी पहली ही फिल्म से छा जाते हैं और कुछ वक्त के साथ खो जाते हैं. लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा भी सितारा होता है, जो कम वक्त में ही ऐसी पहचान बना लेता है कि लोग उसे भूल नहीं पाते.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बॉलीवुड की वो एक्ट्रेस जिसकी 52 करोड़ की फिल्म ने कमाए 194 करोड़

बॉलीवुड में हर साल कई चेहरे आते हैं, कुछ अपनी पहली ही फिल्म से छा जाते हैं और कुछ वक्त के साथ खो जाते हैं. लेकिन कभी-कभी कोई ऐसा भी सितारा होता है, जो कम वक्त में ही ऐसी पहचान बना लेता है कि लोग उसे भूल नहीं पाते. 52 करोड़ की एक फिल्म से 194 करोड़ की कमाई कराने वाली एक ऐसी ही एक्ट्रेस भी रही, जिसने अपनी सादगी और दमदार किरदार से हर दिल जीत लिया, लेकिन जब करियर अपने चरम पर था, तब अचानक वो इंडस्ट्री से गायब हो गईं.

जब ‘कल्पना' बन गई हर दिल की कहानी

अगर आप अब तक नहीं समझ पाए, तो हम आपको बता दें कि ये कोई और नहीं बल्कि असिन थोट्टुमकल हैं और फिल्म है सुपरहिट गजनी. 52 करोड़ के बजट में बनी इस फिल्म ने करीब 194 करोड़ रुपये की कमाई कर बॉक्स ऑफिस पर इतिहास रच दिया था. अमीर खान के साथ असिन ने ये फिल्म की थी. ‘गजनी' में उनका ‘कल्पना' का किरदार एक आम लड़की होते हुए भी अपनी सादगी और जिंदादिली से बेहद खास बन गया. पूरी फिल्म का इमोशनल कनेक्शन इसी किरदार पर टिका था, यही वजह रही कि फिल्म खत्म होने के बाद भी ‘कल्पना' लोगों के दिलों में लंबे समय तक जिंदा रही.

ये भी पढ़ें: Ramayana: आदिपुरुष बनकर ना रह जाए रामायणम! रणबीर कपूर फिल्म में रावण के ऐसे दिखाने की हुई तैयारी

Advertisement

साउथ से बॉलीवुड तक का शानदार सफर

असिन थोट्टुमकल पहले ही साउथ सिनेमा का बड़ा नाम बन चुकी थीं. उन्होंने सूर्या और विक्रम जैसे सुपरस्टार्स के साथ काम किया. बॉलीवुड में एंट्री के बाद उन्होंने सलमान खान के साथ रेडी, हाउसफुल 2 और बोल बच्चन जैसी हिट फिल्में दीं. उनकी खासियत सिर्फ एक्टिंग ही नहीं, बल्कि उनका कॉन्फिडेंस और कई भाषाओं पर पकड़ भी रही.

जब करियर पीक पर था, तब लिया बड़ा फैसला

जब उनका करियर तेजी से ऊंचाइयों पर था, उसी समय उन्होंने फिल्मों से दूरी बनाने का बड़ा फैसला लिया. 2015 में रिलीज हुई ऑल इज वेल उनकी आखिरी फिल्म रही. इसके बाद 2016 में उन्होंने राहुल शर्मा से शादी कर ली और ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा कह दिया.

Advertisement

मां बनने के बाद बदली जिंदगी

2017 में मां बनने के बाद उनकी जिंदगी पूरी तरह बदल गई. उन्होंने अपना पूरा ध्यान परिवार पर लगा दिया और फिल्मों, पार्टियों और लाइमलाइट से दूरी बना ली. हाल ही में उनकी शादी की 10वीं सालगिरह पर उनकी पुरानी तस्वीरें सामने आईं, जिसने फैंस को एक बार फिर पुरानी यादों में डुबो दिया.

अब कहां हैं ‘गजनी' की कल्पना

आज असिन थोट्टुमकल दिल्ली और मुंबई में अपने परिवार के साथ सादगी भरी जिंदगी जी रही हैं. वो न किसी फिल्मी इवेंट में नजर आती हैं और न ही सोशल मीडिया पर ज्यादा एक्टिव रहती हैं. हालांकि, फिल्मों से दूरी के बावजूद ‘कल्पना' का किरदार आज भी लोगों के दिलों में जिंदा है. यही किसी भी कलाकार की असली पहचान होती है.

Featured Video Of The Day
Iran Israel War | Mojtaba Khamenei का हुक्म का इक्का होर्मुज! Trump | Iran US Ceasefire | NDTV India