विराट कोहली के पहले पोस्ट को लाइक और फिर डिसलाइक करने पर आया जर्मन मॉडल का रिएक्शन, कहा- मुझे उनके लिए बुरा लगता है

विराट कोहली के एक लाइक ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी, जिस पर मॉडल LizLaz ने पहली बार खुलकर अपना रिएक्शन दिया और बताया कि उन्हें इस पूरे मामले में कैसा लगा.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
विराट के लाइक पर LizLaz ने दिया रिएक्शन
नई दिल्ली:

सोशल मीडिया पर कभी-कभी छोटी सी चीज भी बड़ा तूफान खड़ा कर देती है, और इस बार ऐसा ही हुआ जब विराट कोहली के एक लाइक ने इंटरनेट पर हलचल मचा दी. जर्मन मॉडल और व्लॉगर LizLaz की एक तस्वीर पर आया ये लाइक देखते ही देखते चर्चा का बड़ा मुद्दा बन गया. लोगों ने इसे लेकर तरह-तरह की बातें करनी शुरू कर दीं और पुराने ‘लाइकगेट' से भी तुलना होने लगी. मामला इतना बढ़ गया कि खुद LizLaz को सामने आकर अपनी बात रखनी पड़ी और उन्होंने पूरे विवाद पर खुलकर प्रतिक्रिया दी.

लाइक से शुरू हुई चर्चा

LizLaz ने बताया कि उन्हें खुद नहीं पता था कि विराट ने उनकी फोटो कब लाइक की. उन्हें इस बारे में खबर तब लगी जब मीडिया और लोगों के मैसेज आने लगे. उन्होंने कहा कि एक सुबह उठते ही वो हर जगह खबरों में थीं और ये सब उनके लिए काफी हैरान करने वाला था. सोशल मीडिया पर ये मुद्दा तेजी से वायरल हो गया और लोग लगातार इस पर चर्चा करते रहे.

ये भी पढ़ें- मनोज बाजपेयी की पत्नी, शबाना रजा से बनीं 'नेहा', अजय देवगन, बॉबी देओल और ऋतिक रोशन बनीं हीरोइन, अब हैं गुमनाम

‘मुझे उनके लिए बुरा लगा'

LizLaz ने इस पूरे मामले पर अपनी भावना भी जाहिर की. उन्होंने कहा कि जब विराट ने बाद में वो लाइक हटा दिया, तो उन्हें निराशा नहीं बल्कि उनके लिए थोड़ा बुरा महसूस हुआ. उनके मुताबिक, ये शायद उनकी मंशा नहीं रही होगी कि इतना बड़ा मुद्दा बन जाए. उन्होंने ये भी कहा कि उन्हें समझ नहीं आया कि लोगों ने इसे कैसे नोटिस किया और खबर बना दी.

Advertisement

भारत से जुड़ा खास कनेक्शन

LizLaz ने अपने भारत से जुड़ाव के बारे में भी बताया. उन्होंने कहा कि वो पहली बार एक दोस्त से मिलने बेंगलुरु आई थीं, लेकिन फिर उन्हें भारत इतना पसंद आया कि वो कई महीनों तक यहां रहीं. इस दौरान उन्होंने गोवा, मैसूर, मुंबई, चेन्नई और हैदराबाद जैसी जगहों की यात्रा की. इसी ट्रिप के दौरान उन्हें क्रिकेट में दिलचस्पी हुई और IPL देखने लगीं.

विराट की फैन बनीं LizLaz

LizLaz ने बताया कि IPL के दौरान दोस्तों के साथ मैच देखते-देखते वो रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर और विराट कोहली की फैन बन गईं. उन्होंने कहा कि विराट एक शानदार खिलाड़ी हैं और उन्हें उनका खेल बहुत पसंद है. यही वजह है कि जब उन्होंने उनकी पोस्ट लाइक की, तो वो खुश हुई थीं.

Advertisement

वायरल पल से मिले नए मौके

इस पूरे वायरल मामले के बाद LizLaz को कई प्रोफेशनल ऑफर भी मिलने लगे हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें कई क्वेरी मिल रही हैं, लेकिन वो धीरे-धीरे चीजों को समझते हुए आगे बढ़ना चाहती हैं. उन्होंने ये भी संकेत दिया कि अगर भारत में म्यूजिक या व्लॉगिंग के मौके मिलते हैं, तो वो फिर से यहां आ सकती हैं.

ये भी पढ़ें- टीवी का सुपरस्टार, लड़कियों के आते थे खत, शो छोड़ा तो एकता कपूर हुईं नाराज, तो जीतेंद्र ने कहा- गलती कर रहा है, अब करेंगे कमबैक

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | Lok Sabha में Women Reservation Bill गिरने के बाद महिला सांसदों ने किया प्रदर्शन
Topics mentioned in this article