इस शर्त पर जेनिलिया ने की मुख्यमंत्री के बेटे से शादी, रितेश देशमुख को करना पड़ा ये काम

रितेश देशमुख और जेनिलिया देशमुख बॉलीवुड के उन जोड़ों में से एक हैं जो प्यार और साथ की मिसाल बने हुए हैं. साल 2012 में हुई उनकी शादी को अब 14 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी उनका रिश्ता सबको पसंद आता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
इस शर्त पर जेनिलिया ने की मुख्यमंत्री के बेटे से शादी

रितेश देशमुख और जेनिलिया देशमुख बॉलीवुड के उन जोड़ों में से एक हैं जो प्यार और साथ की मिसाल बने हुए हैं. साल 2012 में हुई उनकी शादी को अब 14 साल हो चुके हैं, लेकिन आज भी उनका रिश्ता सबको पसंद आता है. दोनों हाल ही में अपनी फिल्म राजा शिवाजी की तारीफों का लुत्फ उठा रहे हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि उनकी शादी में प्रपोजल की कहानी कितनी रोमांचक और मजेदार है? रितेश और जेनिलिया ने खुद एक इंटरव्यू में बताया कि उनके रिलेशनशिप में शुरू में कोई प्रपोजल या डेटिंग जैसा कुछ नहीं था. जेनिलिया ने साफ कहा था कि बिना प्रपोजल के वह मंडप पर नहीं चढ़ेंगी.

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड में तीन साल से नहीं की एक भी फिल्म, फिर भी इंस्टाग्राम से 33 लाख रुपये महीना छाप रही इमरान हाशमी की ये एक्ट्रेस

शादी के लिए राजी नहीं हुईं जेनिलिया

रितेश ने मशेबल इंडिया को बताया, "मैंने जेनिलिया से कहा कि शादी तो तय हो गई है. लेकिन जेनिलिया ने जवाब दिया कि जब तक आप मुझे प्रपोज नहीं करेंगे, मैं मंडप पर नहीं आऊंगी." जेनिलिया ने हंसते हुए कहा, "हमें खुद नहीं पता था कि हम रिलेशनशिप में कैसे हैं. कोई प्रपोजल नहीं, कोई पूछताछ नहीं. लेकिन मुझे अपने बच्चों के लिए यादें चाहिए थीं. इसलिए मुझे प्रपोजल चाहिए था."

Advertisement

रितेश ने सरप्राइज प्लान बनाया

शादी से सिर्फ पांच दिन पहले रितेश ने सरप्राइज प्लान बनाया. उन्होंने जेनिलिया को बताया कि ताज चलते हैं. जेनिलिया को अजीब लगा क्योंकि रितेश आमतौर पर कैजुअल कपड़ों में रहना पसंद करते हैं, लेकिन उस दिन उन्होंने ड्रेस अप करने को कहा. दोनों दोस्त की यॉट पर गए. फिर मरीन ड्राइव के पास एक बिल्डिंग की टेरेस पर पहुंचे, जहां फायरवर्क्स का इंतजाम था. रितेश घुटनों पर बैठे और प्रपोज किया. जेनिलिया हैरान रह गई. उन्होंने कहा, "मैं यकीन नहीं कर पा रही थी. एक के बाद एक सरप्राइज हो रहे थे." रितेश और जेनिलिया की शादी 3 फरवरी 2012 को हुई थी. उनके दो बेटे हैं - रियान और राहिल.
 

Featured Video Of The Day
Strait Of Hormuz में ईरानी हमले के बाद एक भारतीय लापता, MEA का बयान जारी
Topics mentioned in this article
Riteish Deshmukh
Genelia Deshmukh
Riteish Deshmukh And Genelia Deshmukh Marriage
Riteish Deshmukh And Genelia Deshmukh Movies
Riteish Deshmukh And Genelia Deshmukh News