बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर अभी थमा नहीं तूफान, सनी देओल ने बताया कब आ रहा एक्शन मूवी 'गबरू' का टीजर

Gabru Teaser: सनी देओल 2026 के पहले एक्टर हैं, जिन्होंने इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म बॉर्डर 2 दी है. बॉर्डर 2 अब भी सिनेमाघरों में रिलीज है और शानदार कमाई कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
बॉर्डर 2 का बॉक्स ऑफिस पर अभी थमा नहीं तूफान

Gabru Teaser: सनी देओल 2026 के पहले एक्टर हैं, जिन्होंने इस साल की सबसे बड़ी हिट फिल्म बॉर्डर 2 दी है. बॉर्डर 2 अब भी सिनेमाघरों में रिलीज है और शानदार कमाई कर रही है. इस साल सनी देओल कई फिल्मों में अपनी एक्टिंग से दर्शकों के दिलों को जीतने वाले हैं. उनमें से एक फिल्म गबरू है. सनी देओल की गबरू लंबे समय से चर्चा में बनी हुई है. अब इस फिल्म को लेकर सनी देओल ने बड़ा अपडेट दिया है. उन्होंने सोशल मीडिया पर बता दिया है कि जल्द गबरू का टीजर रिलीज होने वाला है. 

सनी देओल सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहने वाले कलाकारों में से एक हैं. उन्होंने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर मेकर्स के साथ तस्वीर शेयर की है. इस तस्वीर के साथ उन्होंने कैप्शन में लिखा है, गबरू का टीजर जल्द आने वाला है.

सनी देओल की इस फिल्म को पहले 13 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में लाने की प्लानिंग थी, लेकिन अब इसे 8 मई 2026 को रिलीज किया जाएगा. इस बदलाव से फिल्म दो बड़ी फिल्मों से टकराव से बच गई है. रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च में रणवीर सिंह की धुरंधर: द रिवेंज और यश की टॉक्सिक 19 मार्च को रिलीज हो रही हैं. इन दोनों बड़ी फिल्मों के साथ बॉक्स ऑफिस पर मुकाबला न हो, इसलिए गबरू के निर्माताओं ने रिलीज डेट आगे बढ़ा दी.

'गबरू' एक इमोशनल ड्रामा है, जिसमें सनी देओल एक मिडिल-एज फैमिली मैन का किरदार निभा रहे हैं. कहानी बहादुरी, नैतिकता, सहानुभूति, साहस, पहचान और मुश्किलों से लड़ने की ताकत पर आधारित है. यह फिल्म सनी देओल के करियर के उन रोल्स को दिखाती है, जहां वे भावनाओं से भरे किरदार में नजर आते हैं. फिल्म के डायरेक्टर शशांक उदापुरकर हैं और इसे विशाल राणा और ओम छंगानी ने प्रोड्यूस किया है. सनी देओल ने पिछले साल 19 अक्टूबर को अपनी बर्थडे पर इस फिल्म का ऐलान किया था. 

Featured Video Of The Day
रेप से बचाना है तो जल्द कर दो निकाह... मौलाना साजिद रशीदी के विवादित बयान पर बवाल
Topics mentioned in this article
Gabru
Sunny Deol
Gabru Teaser
Gabru First Glimpse
Gabru Release Date