चार घंटे की धुरंधर 2 में इन 8 एक्टर्स को मिला 2 मिनट का रोल, लेकिन रणवीर सिंह जितनी लूट ली लाइमलाइट

फिल्म धुरंधर 2 इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है. हर तरफ इसका ही जलवा देखने को मिल रहा है और सोशल मीडिया पर भी इसका क्रेज चरम पर है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बॉक्स ऑफिस पर ताबड़तोड़ कमाई कर रही धुरंधर 2

फिल्म धुरंधर 2 इस वक्त बॉक्स ऑफिस पर जबरदस्त धमाल मचा रही है. हर तरफ इसका ही जलवा देखने को मिल रहा है और सोशल मीडिया पर भी इसका क्रेज चरम पर है. फैंस फिल्म के हर सीन और किरदार पर खुलकर चर्चा कर रहे हैं. ट्रेड एक्सपर्ट्स का मानना है कि जिस रफ्तार से फिल्म आगे बढ़ रही है, यह कई बड़े रिकॉर्ड तोड़ सकती है. डायरेक्टर आदित्य धर की बारीक डिटेलिंग और शानदार स्टोरीटेलिंग की जमकर तारीफ हो रही है. खास बात ये है कि पार्ट 2 में कई नए और दिलचस्प किरदार जोड़े गए हैं, जिन्होंने कहानी को और भी मजबूत बना दिया है.

डायरेक्टर आदित्य धर की पत्नी यामी गौतम भी इस फिल्म का हिस्सा बनी हैं. उन्होंने नर्स शाजिया बानो का छोटा लेकिन असरदार कैमियो रोल निभाया है. मीडिया इंटरव्यू में यामी ने फिल्म में काम करने की इच्छा जताई थी, जिसे आदित्य ने तुरंत पूरा किया.

फिल्म में उदयबीर संधू ने गुरबाज सिंह का अहम किरदार निभाया है, जो रणवीर के किरदार जसकीरत सिंह रंगी का करीबी दोस्त है. उनका रोल कहानी में एक अलग ही ऊर्जा जोड़ता है.

भाषा सुंबली इस फिल्म में वकील के किरदार में नजर आई हैं. इससे पहले वह ‘बारामूला' में अपने अभिनय से पहचान बना चुकी हैं.

Advertisement

मधुरजीत सरघी ने जसकीरत सिंह रंगी की मां प्रभनीत कौर का रोल निभाया है. वह टीवी और फिल्मों का जाना-पहचाना चेहरा हैं और मशहूर डायरेक्टर अनुराग की पत्नी भी हैं.

सुविंदर पाल ने ब्रिगेडियर जहांगीर का रोल अदा किया है. इससे पहले वह सीरीज ‘कोहरा' में मेजर इकबाल के किरदार में दिख चुके हैं. फिल्म में वह अर्जुन रामपाल के पिता के रोल में नजर आते हैं.

Advertisement

हितिका बाली ने हरलीन कौर रंगी का किरदार निभाया है, जो जसकीरत की बहन है और कहानी में अहम भूमिका निभाती है.

मशहूर अमरोही ने नवाब शफीक का रोल निभाया है, जो काफी चर्चा में है. बताया जा रहा है कि उनका किरदार पूर्व पाक प्रधानमंत्री नवाज शरीफ से प्रेरित है.

वहीं सलीम सिद्दीकी फिल्म में आतिफ अहमद के रोल में नजर आए हैं, जिसका किरदार कुख्यात माफिया अतीक अहमद से इंस्पायर बताया जा रहा है.

यह भी पढ़ें: सलमान खान की फिल्म मातृभूमि को लेकर मेकर्स का बड़ा फैसला, आखिर क्यों बदले गए फिल्म के अहम सीन

Advertisement
Featured Video Of The Day
Iran Attack F35 Jet: Iran ने किया दुनिया के सबसे पावरफुल Fighter Jet F-35 का शिकार? | War | Trump