4 करोड़ की ये फिल्म 3 दिन में कमा गई 11 करोड़, ना धुरंधर जैसा एक्शन, ना बॉर्डर 2 जैसी देशभक्ति- कहानी बनी रामबाण

With Love Box Office Collection: छोटी फिल्में भी बड़ा चमत्कार कर जाती हैं. ऐसा ही कुछ साउथ की इस फिल्म के साथ भी है जिसने चार करोड़ के बजट में 11 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
With Love Box Office Collection Day 3: विद लव बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

With Love Box Office Collection: तमिल सिनेमा की नई रोमांटिक कॉमेडी फिल्म 'विद लव' ने रिलीज के महज तीन दिन में वर्ल्डवाइड 11 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन कर लिया है. यह फिल्म ना सिर्फ दर्शकों के दिलों को जीत रही है, बल्कि बॉक्स ऑफिस पर भी ब्लॉकबस्टर साबित हो रही है. डेब्यू डायरेक्टर माधन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में अभिषण जीविंथ और अनस्वरा राजन लीड रोल में हैं. फिल्म की सफलता ने इंडस्ट्री में हलचल मचा दी है, खासकर इसलिए क्योंकि यह कम बजट की फिल्म है और इसमें नए चेहरे प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

यह भी पढ़ें: 'गेम ऑफ थ्रोन्स' का जादू कायम, तीन एपिसोड के बाद इस सीरीज ने पकड़ी रफ्तार, चौथे एपिसोड को मिली 9.7 की ऐतिहासिक रेटिंग

विद लव बॉक्स ऑफिस कलेक्शन डे 3

'विद लव' 6 फरवरी 2026 को रिलीज हुई थी. विद लव का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन शानदार रहा है. पहले दिन की कमाई लगभग 1.6 करोड़ रुपये नेट रही, जो मुख्य रूप से तमिलनाडु से आई. दूसरे दिन शनिवार को कमाई में उछाल आया और यह 2.5 करोड़ रुपये तक पहुंच गई. रविवार को तीसरे दिन फिल्म ने 3 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की, जिससे तीन दिनों का कुल नेट कलेक्शन भारत में 7.14 करोड़ रुपये हो गया. लेकिन प्रोडक्शन हाउस द्वारा जारी पोस्टर के अनुसार, वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन 11 करोड़ रुपये से अधिक है, जिसमें ओवरसीज मार्केट हैं. ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक, तमिलनाडु में अकेले 6 करोड़ रुपये से ज्यादा का ग्रॉस कलेक्शन हुआ है. फिल्म की सफलता का श्रेय इसके हल्के-फुल्के प्लॉट, ह्यूमर और रोमांस को दिया जा रहा है.

विद लव की स्टोरी

'विद लव' की कहानी सत्या शीलन नाम के एक डिजाइनर के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसका किरदार अभिषण जीविंथ ने निभाया है. सत्या शादी से भागता रहता है, लेकिन उसकी बहन उसे एक मैचमेकिंग मीटिंग में धकेल देती है. मीटिंग में लड़की कोई और नहीं, बल्कि उसकी स्कूल क्रश निकलती है. फिल्म स्कूल के दिनों की यादों, पुरानी क्रश और रिश्तों की मिठास को बड़े ही दिलचस्प तरीके से पेश करती है. यह एक टीन रोमांटिक कॉमेडी है, जो दर्शकों को हंसाती भी है और भावुक भी करती है. फिल्म की लंबाई लगभग 2 घंटे है, और इसका पेस धीमा लेकिन बांधकर रख देने वाला है.

यह भी पढ़ें: Project Hail Mary Trailer: साइंस टीचर और 5 पैर वाला एलियन मिलकर बचाएंगे धरती, 20 मार्च को फैसला- दुनिया बचेगी या खत्म?

कौन हैं हीरो-हीरोइन

अभिषण जीविंथ वही शख्स हैं जिन्होंने 'टूरिस्ट फैमिली' जैसी फिल्म डायरेक्ट की है. लेकिन इस बार उन्होंने लीड एक्टर के तौर पर डेब्यू किया है. उनकी परफॉर्मेंस को दर्शकों से खूब तारीफें मिल रही हैं. रेखाचित्रम फेम मलयालम एक्ट्रेस अनस्वरा राजन उनके साथ हैं.

विद लव ओटीटी

फिल्म का निर्माण एमआरपी एंटरटेनमेंट और जियोन फिल्म्स के बैनर तले हुआ है. सौंदर्या रजनीकांत और मागेश राज पासिलियन इसके प्रोड्यूसर हैं. विद लव का बजट लगभग चार करोड़ रुपये बताया जा रहा है. ऐसे में फिल्म अपनी लागत का तीन गुना पहले ही कमा चुकी है. ओटीटी पर इसे नेटफ्लिक्स पर रिलीज किया जाएगा.

Advertisement
Featured Video Of The Day
Dalmandi Bulldozer Action: दालमंडी में बुलडोजर एक्शन के दौरान झड़प, शख्स ने दुकान को लगाई आग