बॉलीवुड में फ्लॉप हीरो, साउथ में है सुपरस्टार का दर्जा, फिल्मों और बिजनेस से बनाया 1400 करोड़ का नेटवर्थ

Ram Charan Birthday: बॉलीवुड में फ्लॉप का टैग पाने वाले साउथ के सुपरस्टार राम चरण ने फिल्मों ही नहीं बिजनेस में भी अपना नाम बढ़ाया है. 

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
बॉलीवुड में फ्लॉप है साउथ का सुपरस्टार
नई दिल्ली:

साउथ सिनेमा के सुपरस्टार राम चरण के नाम से भला कौन अंजान है? एसएस राजामौली की 'आरआरआर' के बाद तो वह ग्लोबल स्टार बन गए. साउथ फिल्म इंडस्ट्री में राम चरण हिट हैं और कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं, मगर कम ही लोग जानते हैं कि ‘आरआरआर' के जरिए ग्लोबल स्तर पर अपनी पहचान बना चुके राम चरण का सिक्का बॉलीवुड में नहीं चल सका. 27 मार्च 1985 को चेन्नई में जन्मे राम चरण की कहानी मेहनत, पारिवारिक विरासत और सफलता की मिसाल है. राम चरण तेलुगु सिनेमा के दिग्गज अभिनेता चिरंजीवी के बेटे हैं. फिल्मी खानदान से आने के बावजूद उन्होंने कभी पिता के नाम पर फिल्म नहीं मांगी बल्कि बाकायदा एक्टिंग कोर्स करने के बाद अभिनय जगत में आने का फैसला लिया. इसके लिए उन्होंने मुंबई के किशोर नमित कपूर एक्टिंग स्कूल में ट्रेनिंग ली, जहां से कई सितारे निकले हैं. 

डेब्यू फिल्म से हो रही चर्चा

एक्टिंग और डांसिंग में महारत हासिल करने के बाद राम चरण ने साल 2007 में ‘चिरुथा' फिल्म से डेब्यू किया. पहली फिल्म में ही उन्हें बेस्ट मेल डेब्यू का अवॉर्ड मिला, लेकिन असली पहचान साल 2009 में आई फिल्म ‘मगधीरा' से बनी. एसएस राजामौली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में राम चरण ने डबल रोल निभाया और यह तेलुगु सिनेमा की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्मों में से एक साबित हुई. 

ये भी पढ़ें- राजेश खन्ना की वाइफ को फिल्म ऑफर करने से घबरा रहा था ये एक्टर, वो बड़ी स्टार हैं, डिंपल कपाड़िया के एक जवाब ने बदला नजरिया

ऑस्कर जीतकर रचा इतिहास

इसके बाद राम चरण ने ‘ऑरेंज', ‘राचा', ‘नायक' और ‘येवादू' जैसी कई सफल फिल्में दीं. लेकिन उनका सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट साबित हुआ साल 2022 में रिलीज निर्देशक एसएस राजा मौली की फिल्म ‘आरआरआर'. जूनियर एनटीआर के साथ नजर आए राम चरण को इस फिल्म ने पूरी दुनिया में सुपरस्टार बना दिया. जानकारी के अनुसार, 550 करोड़ रुपए के बजट वाली ‘आरआरआर' ने बॉक्स ऑफिस पर 1,300 करोड़ रुपए से ज्यादा की कमाई की. फिल्म का गाना ‘नाटू-नाटू' ऑस्कर अवॉर्ड जीतकर इतिहास रच गया.

Advertisement

बॉलीवुड डेब्यू रहा फेल

रिपोर्ट के अनुसार, गाने की शूटिंग के दौरान राम चरण को 12 दिन लगे और लगातार प्रैक्टिस करने से उनके घुटनों में दर्द भी हो गया था. ‘आरआरआर' की सफलता के बाद राम चरण का नाम हॉलीवुड तक पहुंच गया. उनकी एक्टिंग, डांस और स्क्रीन प्रेजेंस की तारीफ हर तरफ हो रही है. हालांकि, बॉलीवुड में उनका अनुभव अच्छा नहीं रहा. साल 2013 में उन्होंने प्रियंका चोपड़ा और संजय दत्त के साथ ‘जंजीर' के रीमेक में काम किया, लेकिन फिल्म बुरी तरह फ्लॉप हो गई. यहां तक कि यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर अपना बजट भी वसूल नहीं कर पाई. 

ये भी पढ़ें- शाहरुख खान की पहली हीरोइन, 38 साल पहले SRK के साथ आईं थीं नजर, कसौटी जिंदगी के का रहीं हिस्सा

Advertisement

साउथ की कपूर फैमिली से है ये सुपरस्टार

कम ही लोग जानते हैं कि राम चरण सिर्फ अभिनेता नहीं हैं, बल्कि एक सफल बिजनेसमैन भी हैं. उन्होंने एयरलाइन कंपनी और पोलो राइडिंग क्लब जैसे कई कारोबार खड़े किए हैं. टाइम्स ऑफ इंडिया की रिपोर्ट के अनुसार, राम चरण का अकेले का नेटवर्थ 1,370 से 1,400 करोड़ का है. उनकी मेगा फैमिली भी फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी है. उनके चाचा पवन कल्याण और नागेंद्र बाबू भी तेलुगु सिनेमा के बड़े सितारे हैं. यही नहीं पुष्पा स्टार अल्लू अर्जुन उनके कजिन हैं. राम चरण की दो बहनें सुष्मिता और श्रीजा हैं, जो मीडिया से दूर रहती हैं. 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
Featured Video Of The Day
Lok Sabha में Women Reservation Bill पर गरजीं Priyanka Gandhi और खेला पहल का कार्ड | Congress
Topics mentioned in this article