नेटफ्लिक्स पर आई 5 साल पुरानी वेब सीरीज, बन गई नंबर 1, लीड एक्टर ने निभाए 9 रोल, यूट्यूब पर मिल चुके हैं 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते कुछ नया देखने को मिला. नई रिलीज वाली सीरीजों को पीछे छोड़कर 5 साल पुरानी एक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज टॉप पर पहुंच गई है. भुवन बाम की सीरीज ‘ढिंढोरा’ फिलहाल प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
नेटफ्लिक्स पर आई 5 साल पुरानी वेब सीरीज, बन गई नंबर 1, लीड एक्टर ने निभाए 9 रोल
NDTV

नेटफ्लिक्स पर इस हफ्ते कुछ नया देखने को मिला. नई रिलीज वाली सीरीजों को पीछे छोड़कर 5 साल पुरानी एक कॉमेडी-ड्रामा सीरीज टॉप पर पहुंच गई है. भुवन बाम की सीरीज ‘ढिंढोरा' फिलहाल प्लेटफॉर्म पर नंबर 1 पर ट्रेंड कर रही है. यह 8 एपिसोड वाली यह वेब सीरीज साल 2021 में रिलीज हुई थी. IMDb पर इसकी रेटिंग 8.7 है, जो दर्शकों के बीच इसकी लोकप्रियता को दिखाती है. ‘ढिंढोरा' के दूसरे सीजन की घोषणा हो चुकी है, लेकिन रिलीज डेट अभी तय नहीं हुई है. इधर पहला सीजन नेटफ्लिक्स पर फिर से छा गया है.

कहानी क्या है?

‘ढिंढोरा' की कहानी एक आम मध्यमवर्गीय परिवार के इर्द-गिर्द घूमती है. मुख्य किरदार बबलू अचानक बड़ी लॉटरी जीत जाता है. रातों-रात परिवार की सादी जिंदगी बदल जाती है. सब आलीशान घर और आराम की जिंदगी के सपने देखने लगते हैं. पड़ोसी और रिश्तेदार भी अचानक उनका ख्याल रखने लगते हैं.

लेकिन खुशी लंबे समय तक नहीं टिकती. एक सड़क हादसे में बबलू की याददाश्त चली जाती है. परिवार में उथल-पुथल मच जाती है. इस बीच बबलू का बेटा सिंगर बनने के अपने सपनों को पूरा करने की कोशिश करता है. साथ ही टिटू मामा जैसे अजीब रिश्तेदारों की दखलंदाजी भी परिवार को परेशान करती रहती है.

‘ढिंढोरा' में भुवन बाम ने अकेले 9 रोल किए हैं. उन्होंने वेब सीरीज में लगभग सभी किरदार खुद निभाए हैं. हिमांक गौर ने इसका निर्देशन किया है. इस वेब सीरीज को यूट्यूब पर 500 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

Advertisement

क्यों हो रही है चर्चा?

ओटीटी प्लेटफॉर्म्स पर हर हफ्ते नई चीजें आती रहती हैं. लेकिन पुरानी सीरीज का इतने लंबे समय बाद नंबर 1 पर आना कम ही होता है. ‘ढिंढोरा' की कॉमेडी, परिवारिक रिश्तों और मध्यमवर्गीय जिंदगी की तस्वीर दर्शकों को फिर से पसंद आ रही है.
 

Featured Video Of The Day
सरदार पटेल की जयंती पर एकता का संदेश!
Topics mentioned in this article
Bhuvan Bam
Dhindora
Dhindora 2
Dhindora Netflix Release
Dhindora Season 2

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं