18 साल की उम्र में बनी हीरोइन, कभी 2 हजार थी पहली सैलरी और 200 करोड़ की मालकिन है ये एक्ट्रेस

हम जिस एक्ट्रेस की बात कर रहे हैं उन्होंने महज 18 साल की उम्र में डेब्यू किया था और बहुत ही जल्द अपनी जगह इतनी मजबूत कर ली कि उन्हें लेडी सुपरस्टार तक का टैग हासिल हो गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
नयनतारा को पहले प्रोजेक्ट के लिए मिली थी इतनी फीस
Social Media
नई दिल्ली:

नयनतारा का 'पहली लेडी सुपरस्टार' बनने का सफर किसी इंस्पिरेशनल कहानी से कम नहीं. उन्होंने कई पुरानी सोच को तोड़ा और मलयालम, तमिल, तेलुगु, कन्नड़ और हिंदी जैसी पांच भाषाओं में बेहतरीन फिल्में करते हुए लगातार कामयाबी हासिल की. ​​2003 में मलयालम फिल्म 'मनस्सिनाक्करे' से सिर्फ 18 साल की उम्र में डेब्यू करने के बाद उन्हें 'लेडी सुपरस्टार' का टैग तब मिला जब उन्होंने 2010 के दशक के बीच में 'माया' (2015), 'अरम' (2017) और 'कोलामावु कोकिला' (2018) जैसी फिल्मों से अपने दम पर बॉक्स ऑफिस सक्सेस हासिल की.

उन्होंने बिना किसी मेल लीड के अकेले बड़ी फिल्मों की जिम्मेदारी उठाने की हिम्मत दिखाई और इस तरह साउथ सिनेमा में दशकों से चले आ रही मेन डॉमिनेटेड इंडस्ट्री होने के चलन को तोड़ा. सच तो यह है कि नयनतारा जहां भी जाती हैं, चर्चा में रहती हैं, क्योंकि उनका हुनर ​​ही उनकी पहचान है शाहरुख खान के साथ 'जवान' (2023) में उनके बड़े हिंदी डेब्यू की भी काफी चर्चा हुई थी.

आज 'टाइम्स ऑफ इंडिया'की एक रिपोर्ट के मुताबिक, उनकी नेट वर्थ 200 करोड़ रुपये से भी ज्यादा है. लेकिन फिल्मों की दुनिया में आने से पहले यह एक्ट्रेस एक मॉडल के तौर पर काम करती थीं. आज करोड़ों की मालकिन बन चुकी इस एक्ट्रेस की शुरुआत सैलरी के बारे में सुनेंगे तो हैरान ही रह जाएंगे. पर्ल माने से बातचीत में नयनतारा से उनकी पहली नौकरी और सैलरी के बारे में पूछा गया. उन्होंने याद करते हुए कहा, "मुझे लगता है कि यह 'वनिता' के कवर शूट के लिए था. शायद मुझे किसी फैशन प्रोग्राम के लिए बुलाया गया था." उन्होंने बताया कि इस काम के लिए उन्हें लगभग 2000 से 3000 रुपये मिले थे.

यह भी पढ़ें: बाबा नीम करोली का रोल निभाना भी था एक चमत्कार! जिस एक्टर को किया साइन वो पड़ा बीमार, शोभिनव सत्या को मिला मौका

Advertisement

खैर नयनतारा को चकाचौंध और ग्लैमर की दुनिया में आना ही था. उन्हें 2005 में रजनीकांत के साथ 'चंद्रमुखी' और ए.आर. मुरुगादौस की 'गजनी' जैसी मेन स्ट्रीम तमिल फिल्मों से बड़ी पहचान मिली. वहीं ठीक जब उनकी एक ट्रेडिशन इमेज बन रही थी उन्होंने एक बार फिर खुद को बदला और 2007 की फिल्म 'बिल्ला' में अपने बोल्ड और स्टाइलिश अवतार से सबको हैरान कर दिया. पर्सनल रीजन से दो साल के ब्रेक के बाद 2013 की फिल्म 'राजा रानी' ने उन्हें क्रिटिक्स की नजर में फिर से एस्टैब्लिश किया. इसके बाद 'माया' (2015) और 'अरम' (2017) जैसी फिल्में आईं, जिन्होंने उनके 'लेडी सुपरस्टार' के दर्जे को और पक्का कर दिया क्योंकि वे अकेले ही काफी थीं. नयनतारा के लेटेस्ट प्रोजेक्ट्स की बात करें तो हाल में यश के साथ टॉक्सिक में नजर आईं इसके अलावा वो सलमान खान के साथ एक फिल्म करने जा रही हैं. इस फिल्म का नाम अभी फाइनल नहीं किया गया है.

ये Video भी देखें: बिग बॉस में जा रही हैं रिया अहीर

Featured Video Of The Day
देशभर में बाढ़ का कहर! जम्मू-कश्मीर से बिहार तक जनजीवन बेहाल
Topics mentioned in this article
Nayanthara
Nayanthara  husband
Nayanthara Net Worth
Nayanthara Next Film
Entertainment