1969 वो साल था, जिस साल राजेश खन्ना की वो फिल्म आई, जिसने उन्हें रातोंरात सुपरस्टार बना दिया. वहीं इसके बाद उन्होंने 1971 तक 17 लगातार हिट फिल्में दीं. यह फिल्म ना सिर्फ साल की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म थी. बल्कि भारत और सोवियत यूनियन में ब्लॉकबस्टर साबित हुई. इसी के साथ यह पहली फिल्म थी, जो 100 दिनों तक सिनेमाघरों में चली थी. वहीं इस फिल्म के हिट होने की वजह ना सिर्फ राजेश खन्ना और शर्मिला टैगोर की जोड़ी थी. बल्कि इसके 7 गानों ने फैंस का दिल जीत लिया था.
100 दिन तक सिनेमाघरों में चली प्लैटिनम जुबली फिल्म
1969 में 100 दिनों तक चलने वाली सिनेमाघरों में चलने वाली फिल्म आराधना थी. दरअसल, यह पहली ऐसी हिंदी फिल्म थी, जो भारत के पूर्वोत्तर राज्यों (जहां हिंदी नहीं बोली जाती) और दक्षिण भारत के चार राज्यों में 100 दिनों से ज्यादा समय तक हर दिन चार शो के साथ सफलतापूर्वक चली. 'आराधना' दक्षिण भारत के सिनेमाघरों में भी 3 साल तक चली और पूरे भारत में प्लैटिनम जुबली हिट रही.