पलाश मुच्छाल के खिलाफ FIR दर्ज, स्मृति मंधाना के दोस्त ने लगाए धोखाधड़ी के आरोप, पहले 25 लाख ठगे फिर दी गालियां, जाति पर किया कमेंट

पत्रकारों से बात करते हुए विज्ञान माने ने दावा किया कि पलाश मुच्छल ने उनसे 25 लाख रुपये उधार लिए थे. लेकिन जब लौटाने की नौबत आई तो उनके सुर अलग ही लेवल पर थे.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
मुसीबत में पलाश मु्च्छाल
Social Media
नई दिल्ली:

पहले क्रिकेटर स्मृति मंधाना से अफेयर फिर शादी और फिर शादी टूटने के चलते लंबे समय से सुर्खियों में रहे पलाश मुच्छल एक बार फिर चर्चा में हैं. इस बार वो एक कानून पचड़े में फंसते नजर आ रहे हैं. दरअसल पलाश के खिलाफ स्मृति के दोस्त ने FIR दर्ज कराई है. मामला स्मृति से जुड़ा नहीं है लेकिन शिकायतकर्ता स्मृति के दोस्त विज्ञान माने हैं. विज्ञान का दावा है कि पलाश ने उनके खिलाफ जातिवादी टिप्पणी की, जिसके आरोप में मामला दर्ज किया गया है.

विज्ञान माने ने महाराष्ट्र के सांगली में म्यूजिक कम्पोजर और फिल्म मेकर पलाश मुच्छल के खिलाफ धोखाधड़ी और अत्याचार अधिनियम के तहत मामला दर्ज कराया है. विज्ञान माने ने अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति (अत्याचार निवारण) अधिनियम के तहत शिकायत दर्ज कराई है, जिसके आधार पर यह मामला रजिस्टर किया गया है.

विज्ञान माने, जो सांगली के एक एक्टर और प्रोड्यूसर भी हैं, ने आरोप लगाया है कि पलाश मुच्छल ने उन्हें अपनी फिल्म 'नजरिया' में लाखों रुपये निवेश करने का लालच दिया, लेकिन पैसे वापस नहीं किए. इस शिकायत के आधार पर, सांगली शहर पुलिस स्टेशन में धोखाधड़ी के साथ-साथ SC/ST अत्याचार अधिनियम के तहत भी मामला दर्ज किया गया है.

पत्रकारों से बात करते हुए विज्ञान माने ने दावा किया कि पलाश मुच्छल ने उनसे 25 लाख रुपये उधार लिए थे. उन्होंने कहा, "मैं कानून का पालन करने वाला नागरिक हूं जो भारत के संविधान और कानून के शासन में दृढ़ विश्वास रखता है. 2024 में पलाश मुच्छल ने एक फिल्म प्रोजेक्ट में निवेश करने के बहाने मुझसे 25 लाख रुपये लिए और मुझे अच्छे रिटर्न का भरोसा दिया. हालांकि फिल्म पूरी होने के बाद भी, बार-बार याद दिलाने के बावजूद, वह पैसे वापस करने में लगातार देरी करते रहे."

Advertisement

उन्होंने आगे कहा, "22 नवंबर, 2025 को जब वह सांगली में थे तो मैंने अपने दोस्तों के साथ उनसे मुलाकात की. इस मुलाकात के दौरान हमें एहसास हुआ कि हमारे साथ धोखा हुआ है. उसी समय उन्होंने एक जाति पर आधारित अपमानजनक कमेंट किए, जिनके बारे में मैंने अपनी FIR में बताया है. क्योंकि उन्हें सार्वजनिक रूप से दोहराना ठीक नहीं है." शिकायतकर्ता ने कहा.

यह भी पढ़ें: प्रभास की फिल्म फौजी से जुड़ी बुरी खबर, कार एक्सिडेंट में क्रू मेंबर की मौत, बेकाबू होकर डिवाइडर से टकराई कार

Advertisement

विज्ञान माने के मुताबिक पलाश मुच्छल ने पैसे वापस करने का वादा किया था, लेकिन वह ऐसा करने में विफल रहे. उन्होंने बताया, "इसके बजाय, उन्होंने कथित तौर पर मुंबई में अपने कॉन्टैक्ट्स के जरिए मुझे शारीरिक नुकसान पहुंचाने की धमकी दी, जिससे मुझे काफी मानसिक उत्पीड़न झेलना पड़ा. मैंने इन सभी घटनाओं की रिपोर्ट पुलिस में कर दी है... जातिवादी टिप्पणियों से मुझे गहरा आघात पहुंचा और अपने दोस्तों के सपोर्ट से मैंने कानूनी कार्रवाई करने का फैसला किया"

पुलिस का कहना है कि कथित तौर पर जाति-आधारित अपमानजनक/अपमानसूचक टिप्पणियों का इस्तेमाल करने के आरोप में, यह मामला अनुसूचित जाति और अनुसूचित जनजाति अधिनियम, 2012 की धारा 3(1)(R)(S) और BNS की धारा 351, 302 और 352 के तहत दर्ज किया गया है. इस मामले में आगे की जांच अभी जारी है.

यह भी पढ़ें: तृषा कृष्णन के नाम है करोड़ों की जायदाद, नेटवर्थ से लेकर लग्जरी गाड़ियों की कलेक्शन तक जानें सबकुछ

आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए सांगली शहर पुलिस स्टेशन से पुलिस की टीमें रवाना कर दी गई हैं. पलाश मुच्छल ने 2024 में 'नजरिया' की शूटिंग पूरी कर ली थी. इसमें भव्य शाह, अपूर्वा अरोड़ा और धीरज सानप लीड रोल में हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
BREAKING: Assam से बड़ी खबर, CM Himanata Biswa Sarma ने मुख्यमंत्री पद से दिया इस्तीफा | Assam Polls