फिल्म मेकर आदित्य कृपलानी की बेटी अनुराधा का निधन, कैंसर से चल रही थी जंग, भावुक पिता ने शेयर किया ये मैसेज

फिल्ममेकर आदित्य कृपलानी, अनुराधा पांडे को अपनी बेटी मानते थे. उनके निधन से बुरी तरह टूट चुके आदित्य ने सोशल मीडिया पर एक भावुक मैसेज शेयर किया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
आदित्य कृपलानी की बेटी का निधन, कैंसर ने ली जान
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्म मेकर आदित्य कृपलानी की बेटी अनुराधा पांडे का कैंसर से लंबी जंग के बाद निधन हो गया. डायरेक्टर ने इंस्टाग्राम पर इस बारे में जानकारी दी और एक इमोशनल वीडियो शेयर किया. उन्होंने वीडियो के कैप्शन में लिखा, "दुनिया की सबसे अच्छी बेटी. हमारे लिए. @pandey.anuradha." वीडियो में वे कहते हैं कि उन्हें समझ नहीं आ रहा कि वे यह बात कैसे कहें. आदित्य ने कहा, "जब आपके बच्चे को कैंसर हो जाता है, जब आपकी बेटी को कैंसर हो जाता है - और वह भी 'स्टेज फोर ट्रिपल नेगेटिव ब्रेस्ट कैंसर' तो हर बार जब आप उसके साथ 'सर्कल ऑफ लाइफ' जैसे गाने सुनते हैं, तो आप यही उम्मीद करते हैं कि आपका बच्चा नहीं मरेगा. आप यही सोचते हैं कि आपका बच्चा इस दुनिया से नहीं जाएगा. आप यही मानते हैं कि आपको अपने सभी बिलीफ्स पर फिर से विचार करने और इस दर्द से गुजरने के लिए मजबूर नहीं होना पड़ेगा."

उन्होंने आगे कहा कि दुनिया में ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने अपने बच्चों, भाई-बहनों या अपनों को खो दिया है, लेकिन कोई भी यह स्वीकार नहीं करना चाहता कि ऐसा उनके साथ भी हो सकता है. आदित्य ने कहा, "लेकिन आखिर में हमें यह समझना ही पड़ता है कि दुनिया में जिन लोगों के बच्चों को कैंसर हुआ और जिन्होंने उन्हें खो दिया, उन्होंने भी बिल्कुल वैसा ही महसूस किया होगा जैसा हम कर रहे हैं."

फिल्म मेकर ने लोगों से सेहत को प्रायौरिटी देने की अपील की

फिल्म मेकर ने आगे कहा, "अनुराधा अब हमारे बीच नहीं रही. मैं बस इतना कहना चाहता हूं कि हमें सच में अपने स्वास्थ्य पर ध्यान देने की जरूरत है. हमें उस माहौल पर भी ध्यान देना चाहिए जो हम अपने आस-पास बनाते हैं - चाहे वह खुशी से भरा हो या खुशियों की कमी वाला. हमें अपनी फिजिकल हैबिट्स, खान-पान और बाकी चीजों पर ध्यान देकर उन्हें बेहतर बनाना चाहिए, क्योंकि ऐसा किसी के भी साथ हो सकता है." आदित्य ने कैंसर से लड़ रहे लोगों और उनके परिवार को एक मैसेज देते हुए कहा, "आप अकेले नहीं हैं. लोग इस दौर से गुजरते हैं. यह दर्द सच है, और यह दुख भी बिल्कुल सच है."

Advertisement

आदित्य ने इस नुकसान को स्वीकार करने के बारे में बात की

उन्होंने आगे कहा कि अनुराधा के माता-पिता (वे और उनकी पत्नी श्वेता कृपलानी) के रूप में उन्होंने यह स्वीकार कर लिया है कि उनकी बेटी के साथ ऐसा हुआ है. "हमने दया और प्रेम के साथ आगे बढ़ने का फैसला किया है."

यह भी पढ़ें: OTT पर रिलीज हुई 8 फिल्में और सीरीज, बढ़ते AQI से जहरीली होती हवा से बचें, घर बैठे लें एंटरटेनमेंट का फुल डोज

Advertisement
Featured Video Of The Day
क्या बदल गया रियल एस्टेट मार्केट?
Topics mentioned in this article
Cancer
Hindi News
Bollywood
Entertainment News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं