Fauda Season 5: ‘फौदा’ सीजन 5 रिलीज, डोरोन की वापसी से फिर मचेगा एक्शन का घमासान, जानें कहां देखें

‘फौदा’ सीजन 5 आज यानी 8 सितंबर 2026 को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गया है. जानें डोरोन की वापसी वाली इस एक्शन थ्रिलर की कहानी, स्टार कास्ट और कहां देख सकते हैं नया सीजन.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फौदा सीजन 5 हुआ रिलीज

इजरायली एक्शन थ्रिलर सीरीज ‘फौदा' (Fauda) के फैंस का इंतजार आज खत्म हो गया है. सीरीज का पांचवां सीजन 8 सितंबर 2026 को दुनियाभर में नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गया है. इस बार भी कहानी का केंद्र डोरोन कविलियो है, जो खतरनाक मिशन और निजी परेशानियों के बीच फंसा नजर आएगा. नए सीजन में 7 अक्टूबर 2023 की घटनाओं के बाद की दुनिया दिखाई गई है. डोरोन और उसकी टीम एक बड़े हमले को रोकने की कोशिश करेंगे. ऐसे में सीरीज में एक्शन, तनाव और भावनात्मक संघर्ष तीनों देखने को मिलेंगे. 

आज ही नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं ‘फौदा 5'

‘फौदा' सीजन 5 का ग्लोबल प्रीमियर 8 सितंबर 2026 को हुआ है. यानी भारतीय दर्शक इसे आज से ही नेटफ्लिक्स पर देख सकते हैं. सीरीज के सभी सीजन नेटफ्लिक्स पर उपलब्ध हैं. अगर आपने पहले के सीजन नहीं देखे हैं, तो शुरुआत से देखना बेहतर रहेगा, क्योंकि डोरोन और उसकी टीम की कहानी कई पुराने मिशन और रिश्तों से जुड़ी हुई है. वहीं, पुराने फैंस के लिए यह सीजन लंबे इंतजार के बाद वापसी का मौका है.

ये Video भी देखें: Sapna Choudhary EXCLUSIVE: स्टेज पर पहला दिन, आदमियों की 'वो' नजर, खुदकुशी की कोशिश 

क्या है सीजन 5 की कहानी?

सीजन 5 की कहानी 7 अक्टूबर 2023 की घटनाओं के करीब दो साल बाद की पृष्ठभूमि में आगे बढ़ती है. डोरोन पुराने सदमे और नए दुश्मनों के बीच एक खतरनाक मिशन में फंस जाता है. कहानी में एक पुराने दोस्त का बदला लेने का मिशन भी अहम भूमिका निभाता है, जो डोरोन को फ्रांस के मार्सेय तक ले जाता है. यहां उसे एक गुप्त मिशन का हिस्सा बनना पड़ता है.

Advertisement

इस सीजन में सिर्फ दुश्मनों से लड़ाई नहीं, बल्कि बदले और हिंसा के चक्र पर भी सवाल उठाए गए हैं. डोरोन और उसकी टीम को एक बड़े हमले को रोकने की कोशिश करनी होगी. ऐसे में कहानी में मिशन के साथ-साथ किरदारों का इमोशनल स्ट्रगल भी देखने को मिलेगा. 

कौन-कौन है स्टार कास्ट में?

सीजन 5 में लियोर रेज (Lior Raz) एक बार फिर डोरोन कविलियो के किरदार में नजर आएंगे. उनके साथ इट्जिक कोहेन (Itzik Cohen) कैप्टन अयूब, डोरोन बेन-डेविड (Doron Ben-David) स्टीव और याकोव जादा डेनियल (Yaakov Zada Daniel) एली की भूमिका में लौट रहे हैं. इस सीजन में मेलानी लॉरेंट (Mélanie Laurent) भी अहम किरदार में नजर आएंगी. सीरीज को लियोर रेज और अवी इस्साकारॉफ ने बनाया है. पांचवें सीजन का निर्देशन ओमरी गिवोन ने किया है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: 27 साल पुरानी वो फिल्म, जिसके सभी गाने थे चार्टबस्टर, मां-बाप, भाई-बहन, शादी, पिकनिक सबके लिए था एक गाना, 44 सितारों की फौज ने बनाया सुपरहिट

Featured Video Of The Day
सहारनपुर मस्जिद के नीचे जहां मिला कुआं, वहां से NDTV की Ground Report
Topics mentioned in this article
Fauda Season 5
Netflix
Entertainment