फिल्मों से नहीं, यहां से करोड़ों कमाती हैं फराह खान,जानकर रह जाएंगे हैरान

फराह खान की सबसे ज्यादा कमाई फिल्मों से नहीं बल्कि यूट्यूब और कंटेंट क्रिएशन से होती है, जानिए उनका पूरा इनकम गेम.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फिल्मों से नहीं, यहां से करोड़ों कमाती हैं फराह खान, जानकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड में कमाई की बात आते ही फिल्मों का नाम सबसे पहले आता है, लेकिन अब खेल बदल चुका है. आज स्टार्स और फिल्ममेकर्स सिर्फ बड़े पर्दे तक ही नहीं रुकते, बल्कि डिजिटल प्लेटफॉर्म्स से भी तगड़ी कमाई कर रहे हैं. इसी ट्रेंड की सबसे दिलचस्प मिसाल हैं फराह खान. ‘मैं हूं ना', ‘ओम शांति ओम' और ‘हैप्पी न्यू ईयर' जैसी सुपरहिट फिल्में देने वाली फराह खान ने अब यूट्यूब और कंटेंट क्रिएशन की दुनिया में भी अपनी मजबूत पकड़ बना ली है. खास बात ये है कि उनकी सबसे ज्यादा पर्सनल कमाई फिल्मों से नहीं बल्कि डिजिटल कंटेंट से होती है.

कंटेंट क्रिएशन से होती है सबसे ज्यादा कमाई

फराह खान खुद ये बात बता चुकी हैं कि डायरेक्शन, कोरियोग्राफी और कंटेंट क्रिएशन में से सबसे ज्यादा कमाई उन्हें कंटेंट बनाने से होती है. उन्होंने इसे मजेदार अंदाज में कहा, लेकिन ये बात आज के डिजिटल दौर की सच्चाई भी दिखाती है. अब कमाई के लिए सिर्फ फिल्मों पर डिपेंडेंट रहना जरूरी नहीं रह गया है.

ये भी पढ़ें: धुरंधर 2 से डर गए अक्षय कुमार, बदलनी पड़ी भूत बंगला की रिलीज डेट, अब इस तारीख को होगी रिलीज

यूट्यूब चैनल बना कमाई का बड़ा जरिया

फराह खान का यूट्यूब चैनल उनकी नई पहचान बन चुका है. उनके व्लॉग्स में उनकी रोजमर्रा की जिंदगी, शूटिंग के पीछे की झलक और उनके कुक दिलीप के साथ मजेदार बातचीत देखने को मिलती है. यही रियल और सादगी भरा अंदाज लोगों को पसंद आता है. लाखों व्यूज के साथ उन्हें एड रेवेन्यू, ब्रांड डील्स और स्पॉन्सरशिप से अच्छी कमाई होती है.

Advertisement

350 करोड़ की नेट वर्थ और फिल्मों से जुड़ा पैशन

रिपोर्ट्स के मुताबिक फराह खान की कुल संपत्ति 350 करोड़ रुपये से ज्यादा है, जो उन्हें इंडस्ट्री की सबसे अमीर महिला फिल्ममेकर्स में शामिल करता है. हालांकि डिजिटल प्लेटफॉर्म से कमाई ज्यादा होने के बावजूद फराह मानती हैं कि डायरेक्शन ही उनका पहला प्यार है. यानी पैसा भले ही यूट्यूब से आ रहा हो, लेकिन दिल अब भी फिल्मों में ही लगता है.

Featured Video Of The Day
"SSP को गिरफ्तार करो, वर्दी से बाहर निकालो!" मेरठ थप्पड़कांड और लाठीचार्ज पर भड़के कांग्रेस नेता
Topics mentioned in this article
Farah Khan
Farah Khan Vlog
Farah Khan Income
Farah Khan Movies
Farah Khan YouTube Income