फराह खान की शादी में भाई साजिद नहीं, शाहरुख खान ने निभाई थी कन्यादान की रस्म, 22 साल पुराना वीडियो वायरल

Farah Khan Wedding Video: खान की शादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है. वीडियो में देखा जा सकता है कि फराह के खास दोस्त शाहरुख उनकी शादी में एक बेहद अहम रस्म निभा रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फराह खान की शादी का वीडियो वायरल

Farah Khan Viral Wedding Video: फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान की शादी का वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल है. फराह ने 2004 में फिल्ममेकर और फिल्म एडिटर शिरीष कुंदर से शादी की थी. वीडियो में शाहरुख खान अपनी पत्नी गौरी खान के साथ नजर आ रहे हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि फराह के खास दोस्त शाहरुख उनकी शादी में एक बेहद अहम रस्म निभा रहे हैं. वीडियो में फराह के भाई साजिद खान भी नजर आ रहे हैं. इस वीडियो को फैंस खूब पसंद कर रहे हैं.

जब फराह के भाई बने शाहरुख

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा ये वीडियो 2004 का है. वीडियो में शाहरुख खान को पत्नी गौरी खान के साथ फराह का कन्यादान करते देखा जा सकता है. वीडियो में देखा जा सकता है कि पंडित मंत्र पढ़ रहे हैं और शाहरुख एक कलश में से पानी फराह और शिरीष के हाथ पर डाल रहे हैं और कन्यादान की रस्म निभा रहे हैं. आमतौर पर दुल्हन के पिता, भाई या घर का कोई बड़ा इस रस्म को निभाता है.

वीडियो में शाहरुख को फराह को गले लगाते हुए और उन्हें प्यार से गाल पर किस करते हुए भी देखा जा सकता है. शादी के जश्न के कई और पल भी इस वीडियो में शामिल हैं. वीडियो में देखा जा सकता है कि पहले फराह और शिरीष, मुस्लिम रीति रिवाज से निकाह करते हैं और फिर शाम में हिंदू संस्कार के अनुसार शादी करते हैं.

Advertisement

फराह-शाहरुख की दोस्ती

फराह खान और शाहरुख खान की दोस्ती बहुत पुरानी है और हर कोई इसके बारे में जानता है. 1994 में आई फिल्म कभी हां-कभी ना में दोनों ने पहली बार साथ काम किया था. फराह फिल्म की कोरियोग्राफर थीं और शाहरुख नए-नए इंडस्ट्री में आए थे. तभी से दोनों पक्के दोस्त बन गए. 2004 में आई अपनी फिल्म मैं हू ना में फराह ने शाहरुख खान को कास्ट किया था, जो ब्लॉकबस्टर रही थी. 

यह भी पढ़ें: दीपिका कक्कड़ ने बीमारी, बच्चा, जिम्मेदारी के बीच खड़ा किया करोड़ों का साम्राज्य, नेट वर्थ उड़ा देगी होश
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
ईरान-अमेरिकी जंग में गडकरी के परिवार को करोड़ों का नुकसान कैसे हो गया?