फराह खान का खुलासा, 'ओम शांति ओम' के लिए दीपिका पादुकोण को ऐसे किया ट्रेंड, 'बैठकर शाहरुख खान का काम देखो'

फराह ने फिर बताया कि उन्होंने दीपिका को ओम शांति ओम के लिए कैसे तैयार किया और कहा, "दीपिका, मैंने तुम्हारा कितना ख्याल रखा. पहले तो मैंने उसे 3-4 महीने अनुपम खेर की क्लास में भेजा, फिर मैंने उसे कथक क्लास में भेजा. हमने बहुत सारे लुक टेस्ट किए.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फराह खान ने ओम शांति ओम के लिए दीपिका को किया ट्रेंड
नई दिल्ली:

दीपिका पादुकोण ने 2007 में शाहरुख खान के साथ बॉलीवुड में ग्रैंड डेब्यू किया था. फराह खान के डायरेक्शन में बनी इस फिल्म में शाहरुख और दीपिका दोनों ने डबल रोल में दिखे थे. अपने हालिया कुकिंग व्लॉग में फराह ने याद किया कि कैसे उन्होंने दीपिका को उनकी डेब्यू फिल्म के लिए ट्रेन किया था. फराह और उनके कुक, दिलीप, हाल ही में अपने कुकिंग व्लॉग के एक एपिसोड के लिए दीया मिर्जा के घर गए थे. बातचीत के दौरान, दीया ने बताया कि जब उन्होंने बॉलीवुड में डेब्यू किया था तो उन्हें कोई वर्कशॉप या डांस क्लास नहीं दी गई थी और इसके बजाय उनसे 27-28 घंटे लगातार काम करवाया गया था.

यह भी पढ़ें- सोशल मीडिया पर फैंस ने कॉकटेल 2 और धुरंधर के बीच खोजी समानता, बोले- 'शाहिद भी जासूस है'

फराह खान ने दीपिका पादुकोण को कैसे तैयार किया

उन्होंने कहा, "जिन लोगों को आप कहते हैं कि आपने लॉन्च किया, जब मैं उनके बारे में कहानियां सुनती थी कि आप उन्हें कितना प्यार देते थे. उनके वर्कशॉप करवाए, क्लास लगवाए, तमीज सिखाई कि एक्टिंग क्या होती है. डांस क्लास करवाए, उन्हें सही एटीकेट सिखाया और उनके लिए डांस क्लास भी अरेंज कीं.फराह ने फिर बताया कि उन्होंने दीपिका को ओम शांति ओम के लिए कैसे तैयार किया और कहा, "दीपिका, मैंने तुम्हारा कितना ख्याल रखा. पहले तो मैंने उसे 3-4 महीने अनुपम खेर की क्लास में भेजा, फिर मैंने उसे कथक क्लास में भेजा. हमने बहुत सारे लुक टेस्ट किए."फराह ने आगे बताया, "उसकी शूट भी मैंने 10 दिन बाद शुरू की. मैंने कहा 10 दिन तो आकर बस सेट पर रहो, देखो शाहरुख खान कैसे काम कर रहे हैं. श्रेयस तलपड़े कैसे काम कर रहे हैं. बस हर दिन आकर वहीं बैठो."

सारा अली खान ने दादी के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस का मनाया बर्थडे, शर्मिला टैगोर ने जन्मदिन पर कुबरा खान को खिलाई केक

ओम शांति ओम के बारे में
दो टाइमलाइन में सेट ओम शांति ओम ओम की कहानी एक जूनियर आर्टिस्ट की है, जो मर्डर के दशकों बाद दोबारा जन्म लेता है और अपनी प्रेमिका मशहूर एक्टर शांतिप्रिया की मौत के लिए इंसाफ मांगता है. यह फिल्म बहुत बड़ी कमर्शियल सक्सेस थी और 2007 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली हिंदी फिल्मों में से एक बन गई. 

दीपिका के लिए ओम शांति ओम लॉन्चपैड साबित हुई. 1970 के दशक की ग्लैमरस सुपरस्टार शांतिप्रिया और सैंडी का डबल रोल निभाकर, उन्हें अपनी परफॉर्मेंस के लिए बहुत तारीफ मिली और वह रातों-रात सेंसेशन बन गईं. तब से शाहरुख और दीपिका ने चेन्नई एक्सप्रेस, हैप्पी न्यू ईयर, पठान और जवान जैसी कई हिट और ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Mathura-Gyanvapi-Sambhal विवाद में बड़ा मोड़, SC की लोक अदालत की पेशकश दोनों पक्षों ने ठुकराई
Topics mentioned in this article
Farah Khan News
Om Shanti Om  box Office
Om Shanti Om  cast
Om Shanti Om  budget
Deepika Padukoen