फराह खान का खुलासा, बिना फूटी कौड़ी खर्च किए सोनम कपूर को शादी में दिया था बेशकीमती तोहफा

फराह खान ने अपने व्लॉग में एक्ट्रेस की शादी से जुड़ा ये खुलासा किया. बता दें कि सोनम कपूर ने साल 2018 में बिजनेमैन आनंद आहूजा से शादी की थी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
फराह खान ने सोनम कपूर को शादी में क्या तोहफा दिया था?
Social Media
नई दिल्ली:

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान ने हाल ही में सोनम कपूर और आनंद आहूजा की शादी से जुड़ा एक मजेदार खुलासा किया है. फराह ने शादी के मौके पर सोनम को अपनी तरफ से दिए गए गिफ्ट के बारे में बताया. आप सोच रहे होंगे कि फराह ने कोई कीमती तोहफा दिया होगा लेकिन फराह ने कीमती नहीं बेशकीमती तोहफा दिया था और कमाल की बात देखिए कि इसके बदले उन्हें एक भी पैसा खर्च नहीं करना पड़ा. जरा सोचिए फराह ने बिना पैसे खर्च किए कौनसा बेशकीमीती तोहफा दिया होगा. 

फराह खान ने सोनम कपूर को शादी पर क्या तोहफा दिया?

फराह खान ने अपने यूट्यूब व्लॉग के लेटेस्ट एपिसोड में एक्टर-डांसर शांतनु माहेश्वरी और रियलिटी टीवी पर्सनैलिटी श्रुति सिन्हा के साथ बातचीत में गिफ्ट का खुलासा किया. फराह ने बताया कि उन्होंने सोनम को शादी के तोहफे के तौर पर पूरी संगीत सेरेमनी की कोरियोग्राफी की जिम्मेदारी ली थी.

व्लॉग के दौरान श्रुति ने शादी के जश्न के समय फराह की मदद करने की बात याद की. फराह खान ने भी उस याद को ताजा करते हुए कहा, "सोनम कपूर की शादी में मेरा तोहफा यही था कि मैं संगीत सेरेमनी की कोरियोग्राफी करूंगी." कोरियोग्राफर ने अपनी टीम के बारे में भी बात की और कहा, "मेरे पुराने असिस्टेंट फिरोज मेरे साथ थे और मुझे लगता है कि श्रुति फिरोज के साथ आई थीं."

फराह ने आगे रिहर्सल के बारे में बताया और कहा कि कपूर परिवार के कई सदस्य और करीबी दोस्त संगीत की तैयारियों में शामिल थे. उन्होंने कहा, "वहां सोनम, अर्जुन कपूर, मसाबा, रिया कपूर, जैकलीन फर्नांडिस... सभी को श्रुति सिखा रही थीं."

Advertisement

बातचीत के दौरान श्रुति ने रिहर्सल से जुड़ा एक पर्सनल किस्सा भी शेयर किया और याद किया कि कैसे फराह ने उनके काम की तारीफ की थी. श्रुति ने खुशी-खुशी याद करते हुए कहा, "वहां दो असिस्टेंट थे और मुझे याद है कि फराह मैम दूसरे वाले को बहुत डांट रही थीं. मेरी तरफ इशारा करते हुए उन्होंने कहा, 'यह लड़की अच्छा काम कर रही है. सब इसी लड़की को फॉलो करो'."

सोनम कपूर की शादी कब हुई थी?

सोनम कपूर ने 8 मई, 2018 को मुंबई में बिजनेसमैन आनंद आहूजा से शादी की थी. इस हाई-प्रोफाइल सेलिब्रिटी वेडिंग उस वक्त चर्चा में रही. इस जश्न में बॉलीवुड की कई बड़ी हस्तियां शामिल हुई थीं. संगीत में करण जौहर, सलमान खान, अनिल कपूर और अर्जुन कपूर जैसे जाने-माने एक्टर्स ने भी परफॉर्मेंस दी थी. 

Advertisement

यह भी पढ़ें: सपना चौधरी के साथ मारपीट करता था पति, मजबूर होकर छोड़ना पड़ा ससुराल, कोर्ट ने सबूत देख दिये ये आदेश

Featured Video Of The Day
छत्रपति संभाजीनगर में छात्र ने शिक्षक पर चाकू से हमला किया
Topics mentioned in this article
Farah Khan
Sonam Kapoor
Entertainment
Bollywood