जब फराह ने विद्या बालन से कहा था डांस तुम्हारे बस की बात नहीं, एक्ट्रेस ने मंजुलिका बन आमी जे तोमार पर किया ऐसा डांस कर दी बोलती बंद

प्रियदर्शन ने याद किया कि कैसे विद्या बालन ने उन्हें बताया था कि उनकी फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान ने एक बार उनसे कहा था कि वह डांस नहीं कर सकतीं, लेकिन जब मेरे ढोलना  आया तो खुद फराह ने उनके काम की तारीफ की.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
जब फराह ने विद्या बालन से कहा था डांस तुम्हारे बस की बात नहीं,
नई दिल्ली:

विद्या बालन अपनी शानदार फिल्मों के लिए जानी जाती है. एक के बाद एक उन्होंने कई हिट फिल्में दी है. वह हिट की गारंटी मानी जाती है. हालांकि एक समय ऐसा था जब एक्ट्रेस को लेकर लोगों के मन में सवाल थे. फिल्ममेकर प्रियदर्शन ने ऐसे ही एक वाकये को याद किया है. उन्होंने भूल भुलैया  के दिनों को याद किया है. उन्होंने विद्या बालन का आइकॉनिक डांस परफॉर्मेंस मेरे ढोलना को याद करते हुए कहा, यह विद्या बालन के करियर का एक अहम मोड़ बन गया.  उसे हासिल करना बिल्कुल भी आसान नहीं था, एक्ट्रेस ने अपनी डांसिंग स्किल पर उठ रहे सवाल के बावजूद शानदार परफॉर्मेंस दी थी. Variety India के साथ एक खास बातचीत में प्रियदर्शन ने याद किया कि कैसे एक्ट्रेस ने उन्हें बताया था कि उनकी फिल्ममेकर-कोरियोग्राफर फराह खान ने एक बार उनसे कहा था कि वह डांस नहीं कर सकतीं, लेकिन जब मेरे ढोलना  आया तो खुद फराह ने उनके काम की तारीफ की.

डांस के लिए 35-40 दिनों तक प्रैक्टिस की

फिल्ममेकर ने कहा, "यह बहुत दिलचस्प है क्योंकि एक समय ऐसा था, जब लोग सोचते थे कि विद्या बालन डांस नहीं कर सकतीं. और उन्होंने मुझसे कहा कि मैं इसे एक बड़ी चुनौती के तौर पर लूंगी. विद्या ने सिर्फ इस गाने को करने के लिए 35-40 दिनों तक प्रैक्टिस की." प्रियदर्शन ने आगे कहा, "और उनके साथ  डांस करने वाले थे विनीत राधाकृष्णन, जो देश के बेहतरीन क्लासिकल डांसर्स में से एक हैं. लेकिन विद्या ने उनकी एनर्जी को पूरी तरह मैच किया. 

फराह ने की तारीफ 

एक दिन विद्या मेरे पास आईं और मुझसे कहा कि मैं अपनी जिंदगी में इस गाने को कभी नहीं भूलूंगी, क्योंकि जिस इंसान ने कभी मुझसे कहा था कि मैं डांस नहीं कर सकती, यानी फराह खान. उन्होंने ही इस गाने के लिए मेरी तारीफ की है.  शोभना को भी बुलाया गया और उनकी भी तारीफ की गई. उन्होंने कहा कि मैं शायद इसे दोबारा कभी न कर पाऊं, लेकिन यह सबसे बेहतरीन चीज है जो आपने मेरे लिए की है. इसलिए यह एक ऐसी बात है जो मुझे बहुत अच्छे से याद है."

 26 साल पहले दो स्टार किड्स ने ली बॉलीवुड में एंट्री, एक बन गया सिनेमा का ‘धुरंधर', तो एक आज भी कर रहा है स्ट्रगल

'भूत-ग्रस्त' डांसर के रोल में किया कमाल 

यह गाना फिल्म के सबसे आइकॉनिक पलों में से एक बन गया और विद्या बालन के परफॉर्मेंस को हर तरफ सराहा गया. एक 'भूत-ग्रस्त' डांसर के तौर पर उनके किरदार ने न सिर्फ फिल्म की कहानी को और भी दमदार बनाया, बल्कि दर्शकों को उनकी शख्सियत का एक ऐसा पहलू भी दिखाया जो उन्होंने पहले कभी नहीं देखा था.
 

Advertisement
Featured Video Of The Day
कैलाश मानसरोवर यात्रा: बौद्ध डिप्लोमेसी के बाद अब शिव डिप्लोमेसी, चीन का नया प्लान क्या?
Topics mentioned in this article
Vidya Balan
Vidya Balan Dance Video Viral
Vidya Balan Dance On Ami Je Tomar
Bhool Bhulaiyaa
Bhool Bhulaiyaa Song Mere Dholna