समर्थ जुरेल ने दिखाया मुंबई वाला घर, फराह खान के कुक दिलीप ने कहा- मेरा घर आपसे बड़ा है, यूं मिला जवाब

samarth jurel mumbai apartment : फराह खान और उनके कुक दिलीप ने एक्टर समर्थ जुरेल के मुंबई वाले अपार्टमेंट में गए, जिसका वीडियो उन्होंने यूट्यूब चैनल पर शेयर किया है. 

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
समर्थ जुरेल के घर पहुंचीं फराह खान और उनके कुक
नई दिल्ली:

फिल्ममेकर और कोरियोग्राफर फराह खान अपने यूट्यूब चैनल पर सेलेब्स के घर के वीडियो शेयर करती रहती हैं. वहीं अब उनके लेटेस्ट व्लॉग में एक्टर समर्थ जुरेल के मुंबई वाले घर की झलक देखने को मिली. वहीं फराह खान के कुक  दिलीप के साथ वह मस्ती करते हुए नजर आए. वहीं दिलीप ने कहा कि उनका खुद का घर समर्थ के घर से बड़ा है. व्लॉग में फराह और दिलीप को समर्थ जुरैल ने अपने स्टाइलिश मुंबई अपार्टमेंट का टूर करवाया. फराह खान ने समर्थ जुरेल के अपार्टमेंट को खूबसूरत घर बताया और दिलीप से कहा, एक दिन तुम्हारा भी इस तरह का घर होगा. हालांकि दिलीप ने जवाब में कहा, मैम. मेरा घर इससे बड़ा है. इस पर फराह खान और समर्थ जुरेल का रिएक्शन देखने लायक होता है. वहीं डायरेक्टर कहती हैं, उसके घर में कंस्ट्रक्शन चल रहा है. वह ताजमहल बना रहा है. 

फराह खान ने दिया जवाब

समर्थ फिर फराह खान से उनके घर के बारे में पूछता है और कहता है आपका दो मंजिला घर है. ना. इस पर फराह उन्हें कहती हैं. नहीं. मेरा तीन फ्लोर का घर है. लेकिन दिलीप चौथा फ्लोर बना रहा है. वहीं बातचीत में फराह खान बताती हैं कि वह दिलीप को उनके लिए लकी मानती हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि उड़ारियां और लाफ्टर शेफ्स जैसे शोज से पहचान बना चुके हैं. जबकि बिग बॉस में भी वह नजर आ चुके हैं, जिसमें वह काफी पॉपुलर हुए. 

वीडियो देखने के लिए क्लिक करें 

ये भी पढ़ें- Daadi Ki Shaadi Box Office Collection Day 1: कपिल शर्मा की एक और फ्लॉप? पहले दिन ही ढेर हुई दादी की शादी

फराह खान और दिलीप के व्लॉक के बारे में 

फराह खान ने 2024 में कुक दिलीप के साथ व्लॉग शुरू किया था, जिसमें वह सेलेब्स के घर की झलक दिखाती हैं और हर बार एक नई रेसिपी बताती हैं. उनके वीडियो को काफी पसंद किया जाता है. 

Advertisement

ये भी पढ़ें- अमीषा पटेल ने गदर 3 का दिया अपडेट, यंग एक्ट्रेसेस पर कसा तंज, कहा- यह 2026 है, 2000 नहीं 

Featured Video Of The Day
चढ़ावा चोरी का पैसा बरामद, योगी ने 8 को भेजा जेल!
Topics mentioned in this article
 Farah Khan
Samarth Jurel
Farah Khan Vlog
Dilip House
Dilip