Lock Upp Season 2 Promo: कैदी नंबर 06 और 27 बने फराह-रितेश, लॉक अप सीजन 2 के प्रोमो ने बढ़ाया सस्पेंस

‘लॉक अप: सच या सजा’ के पहले प्रोमो में फराह खान और रितेश देशमुख जेल की सलाखों के पीछे नजर आए, जिससे शो को लेकर दर्शकों की उत्सुकता और बढ़ गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
लॉक अप का प्रोमो हुआ वायरल

नेटफ्लिक्स ने अपने चर्चित रियलिटी शो 'लॉक अप: सच या सजा' का पहला वीडियो जारी कर दिया है. इस छोटे से वीडियो ने आते ही दर्शकों के बीच उत्सुकता बढ़ा दी है. वीडियो में फिल्म निर्माता और कोरियोग्राफर फराह खान और अभिनेता रितेश देशमुख जेल के अंदर नजर आ रहे हैं. हालांकि शो के बारे में अभी ज्यादा जानकारी सामने नहीं आई है, लेकिन इस झलक ने लोगों के मन में कई सवाल जरूर खड़े कर दिए हैं.  इंस्टाग्राम पर जारी किए गए वीडियो में फराह खान और रितेश देशमुख को कैदियों की तरह दिखाया गया है. 

क्लिप में फराह खान को कैदी संख्या 06 और रितेश देशमुख को कैदी संख्या 27 के रूप में दिखाया गया है. दोनों जेल की कोठरियों में कैद हैं. जेल का माहौल रहस्य और तनाव से भरा है. वीडियो में आगे जब फराह और रितेश आमने-सामने आते हैं, तो पहले दोनों एक-दूसरे को देखते हैं, फिर चालाकी भरी मुस्कान के जरिए सस्पेंस छोड़ जाते है. वीडियो के आखिर में 'टू बी कंटिन्यू' लिखा आता हैं. इस वीडियो को साझा करते हुए नेटफ्लिक्स ने कैप्शन में लिखा, ''दो खास मेहमान... एक लॉक अप.... 'लॉक अप-सच या सजा' 27 जून से शनिवार से बुधवार तक रात आठ बजे प्रसारित होगा.''

फिलहाल शो के नियम, कंटेस्टेंट्स और फॉर्मेट को लेकर कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गई है. यही वजह है कि सोशल मीडिया पर लोग अलग-अलग तरह के अनुमान लगा रहे हैं. कई लोगों का मानना है कि फराह खान और रितेश देशमुख शो में कंटेस्टेंट के रूप में दिख सकते हैं, जबकि कुछ दर्शकों का मानना है कि वह दोनों केवल प्रमोशन वीडियो का हिस्सा हैं.

इस नए सीजन से लोगों की उम्मीदें काफी ज्यादा हैं. इसकी सबसे बड़ी वजह साल 2022 में आया पहला सीजन है, जिसने दर्शकों के बीच जबरदस्त लोकप्रियता हासिल की थी. जेल की थीम पर आधारित इस रियलिटी शो ने उस समय खूब सुर्खियां बटोरी थीं. पहले सीजन की मेजबानी अभिनेत्री कंगना रनौत ने की थी और मुनव्वर फारुकी विजेता बनकर निकले थे.

Advertisement

यह भी पढ़ें: अगर माधुरी नहीं तो ‘मोहिनी' भी नहीं! निर्देशक एन. चंद्रा ने बताया क्यों किसी दूसरी अभिनेत्री को नहीं दिया मौका

Featured Video Of The Day
चंदा चोरी के बहाने वोट की राजनीति? राम मंदिर से UP चुनाव का प्लान सेट!
Topics mentioned in this article
Lock Upp
Farah Khan
TV