सोशल मीडिया पर फैंस ने कॉकटेल 2 और धुरंधर के बीच खोजी समानता, बोले- 'शाहिद भी जासूस है'

'धुरंधर' की रिलीज के हफ्तों बाद भी इसका क्रेज खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा. यह महीनों बाद भी ऑनलाइन चर्चाओं में बनी हुई है. इस बार यह फिल्म 19 जून को रिलीज हुई 'कॉकटेल 2' को लेकर चर्चा में आ गई है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
फैंस ने कॉकटेल 2 और धुरंधर के बीच खोजी समानता
नई दिल्ली:

'धुरंधर' की रिलीज के हफ्तों बाद भी इसका क्रेज खत्म होने का नाम ही नहीं ले रहा. यह महीनों बाद भी ऑनलाइन चर्चाओं में बनी हुई है. इस बार यह फिल्म 19 जून को रिलीज हुई 'कॉकटेल 2' को लेकर चर्चा में आ गई है. सोशल मीडिया यूजर्स ने हाल ही में देखा कि 'कॉकटेल 2' में दिखाई गई सड़क 'धुरंधर' के एक जबरदस्त सीन में भी नजर आती है, जिसमें रणवीर सिंह का किरदार हमजा, अक्षय खन्ना के किरदार रहमान डकैत पर हमला करता है और आखिर में उसे मार डालता है. 

यह भी पढ़ें - सारा अली खान ने दादी के साथ पाकिस्तानी एक्ट्रेस का मनाया बर्थडे, शर्मिला टैगोर ने जन्मदिन पर कुबरा खान को खिलाई केक

इंटरनेट पर फैंस का रिएक्शन

इन सीन्स की तुलना करने वाला एक वीडियो तेजी से वायरल हो गया, जिसमें सोशल मीडिया यूजर्स मजाकिया अंदाज में कह रहे हैं कि 'धुरंधर' ने फिल्में देखने का उनका नजरिया ही बदल दिया है. एक यूज़र ने लिखा, "धुरंधर ने हमारी आदतें बिगाड़ दी हैं, अब कोई भी फिल्म अच्छी नहीं लगती." दूसरे ने कमेंट किया, "बेहतरीन डिटेलिंग." तीसरे यूजर ने कहा, "धुरंधर की वजह से किसी फिल्म को मौका नहीं मिल पा रहा है." एक अन्य व्यक्ति ने लिखा, "अब तो हम दूसरी फिल्मों में भी बेहतरीन डिटेलिंग ढूंढ रहे हैं." दूसरे ने कहा, "अब हर फिल्म में धुरंधर जैसी डिटेल्स ढूंढती हुई जनता." एक यूजर ने इसे "धुरंधर इफेक्ट" कहा. एक और यूजर ने लिखा, "अब तो जबरदस्त डिटेलिंग की आदत सी हो गई है." वहीं, एक और फैन ने अपनी ही एक मजेदार थ्योरी बताई और कमेंट किया, "इसका मतलब है कि शाहिद भी एक जासूस है."

यह भी पढ़ें -जूही, काजोल, उर्मिला और मनीषा ने किया रिजेक्ट तो करिश्मा कपूर की झोली में गिरी फिल्म, मिला नेशनल अवॉर्ड

'कॉकटेल 2' के बारे में
होमी अदजानिया की डायरेक्ट की गई फिल्म 'कॉकटेल 2' में शाहिद कपूर, कृति सेनन और रश्मिका मंदाना लीड रोल में हैं. ओरिजिनल 'कॉकटेल' में दीपिका पादुकोण, सैफ अली खान और डायना पेंटी  लीड रोल में थे. फिल्म  2012 में रिलीज हुई थी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
"CBI करे जांच!" राम मंदिर चंदा चोरी विवाद में सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
Topics mentioned in this article
Cocktail 2  budget
Cocktail 2  cast
Cocktail 2 100 Crore Collection
Cocktail 2 Audience Reaction
Cocktail 2 Box Office