शाहरुख खान बॉलीवुड के साथ साथ फैन्स के दिलों के भी बादशाह हैं. इसके साथ ही हाजिरजवाबी के मामले में भी उन्हें टक्कर देना आसान नहीं है. अपने विटी रिप्लाई और फनी पंचेज से वो अक्सर महफिल को हंसी के रंगों से भर देते हैं. उनके ऐसे ही जवाब का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें वो अपनी फीमेल फैन की इजहारे मोहब्बत पर एक प्यारा सा जवाब देते हैं. उनका कमेंट लोगों का दिल जीत लेता है. और, सबको हंसने पर भी मजबूर कर देता है.
ये भी पढ़ें: 'वेलकम टू द जंगल' बनी पंकज धीर की आखिरी फिल्म, छोटे रोल में भी छोड़ गए गहरी छाप
फैन के प्यार पर शाहरुख का मजेदार जवाब
मंगलुरु में रोहन कॉर्पोरेशन की ओर से आयोजित एक खास शो में शाहरुख खान ने शानदार एंट्री की. ऑल ब्लैक आउटफिट और सनग्लासेस में पहुंचे शाहरुख का हजारों फैंस ने जोरदार स्वागत किया. स्टेज पर आते ही उन्होंने कन्नड़ में नमस्कार कहकर लोगों का अभिवादन किया और शहर से मिले प्यार के लिए शुक्रिया भी कहा. इसी दौरान फैंस से बातचीत के बीच एक फीमेल फैन ने एक्साइट होते हुए कहा कि वो अपने पति से ज्यादा शाहरुख खान प्यार करती है. ये सुनते ही शाहरुख मुस्कुराए और तुरंत बोले कि ऐसी बातें अकेले में करनी चाहिए ना.
उनका ये जवाब सुनते ही पूरा हॉल हंसी और तालियों से गूंज उठा. हालांकि शाहरुख यहीं नहीं रुके. उन्होंने मुस्कुराते हुए आगे कहा, "मैं आपके इमोशन्स समझता हूं. मुझे यकीन है कि आपके पति भी समझते होंगे. मैं आपसे प्यार करता हूं. आपके पति से भी और आपके पूरे परिवार से भी. बहुत-बहुत धन्यवाद." उनके इस जवाब ने माहौल को और भी खुशनुमा बना दिया.
मंगलुरु के लोगों का जताया आभार, वीडियो हुआ वायरल
कार्यक्रम के दौरान शाहरुख ने मंगलुरु के लोगों का दिल से शुक्रिया भी अदा किया. उन्होंने कहा कि उन्हें नहीं पता था कि यहां इतना शानदार स्वागत मिलेगा. लेकिन एयरपोर्ट से लेकर वेन्यू तक लोगों ने जिस गर्मजोशी से उनका स्वागत किया, वो हमेशा याद रहेगा. इवेंट में शाहरुख ने अपने कई पॉपुलर सॉन्ग्स पर परफॉर्म भी किया और फैंस के साथ खूब बातचीत की. उनकी हाजिर जवाबी, सादगी और लोगों से जुड़ने का अंदाज एक बार फिर सबको पसंद आया.