10 जुलाई को धमाल 4 नहीं इस हॉरर फिल्म का होगा राज, हफ्तेभर पहले दिखा फैंस के बीच क्रेज, देखें VIDEO

एविल डेड बर्न के प्रमोशन के लिए एक फैन खौफनाक हॉरर लुक में थिएटर पहुंची, जिसे देखकर लोग पहले चौंक गए. गाल में हथौड़ी फंसी दिखाने वाला उसका मेकअप सोशल मीडिया पर वायरल हो गया. यूजर्स इसे 'एब्सल्यूट सिनेमा' बताकर खूब पसंद कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
कंप्लीट हॉरर लुक में एविल डेड बर्न देखने पहुंची फैन
नई दिल्ली:

हॉरर फिल्मों का क्रेज लोगों के सिर चढ़कर बोलता है, लेकिन एक लड़की ने अपनी पसंदीदा फिल्म देखने का ऐसा तरीका चुना कि हर कोई उसे ही देखने लगा. सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में लड़की बेहद डरावने हॉरर मेकअप और कॉस्ट्यूम में थिएटर पहुंचती है. जहां उसे देखकर लोग पहले तो चौंक जाते हैं, फिर हंसने लगते हैं और कई लोग उसके साथ फोटो और वीडियो भी बनाने लगते हैं. ये वीडियो अब इंटरनेट पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इसे एब्स्ल्यूट सिनेमा कहकर खूब पसंद कर रहे हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि 10 जुलाई को हॉरर फिल्म ईविल डेड बर्न रिलीज हो रही है, जिसकी बॉलीवुड कॉमेडी फिल्म धमाल 4 से टक्कर होगी.  

हॉरर कैरेक्टर बनकर पहुंची थिएटर, लोग रह गए हैरान

इंस्टाग्राम पर वायरल इस वीडियो में लड़की पूरी तरह हॉरर लुक में नजर आती है. उसका मेकअप और गेटअप इतना डरावना होता है कि पहली नजर में उसे पहचानना मुश्किल हो जाता है. उसका चेहरा और ड्रेस बेहद खतरनाक नजर आते हैं. लड़की के गाल में बड़ा सा हैमर भी फंसा है. वो इसी डरावने गेटअप में मूवी के टिकट खरीदती है और फिर एविल डेड बर्न के पोस्टर के पास जाकर खड़ी हो जाती है. उसने लिखा भी है कि दस जुलाई को ये फिल्म रिलीज हो रही है. और, वो उस दिन इस अंदाज में नजर आती है. वीडियो के साथ लिखा गया कैप्शन है कि एब्सल्यूट सिनेमा, एविल डेड बर्न देखने के लिए अभी अपने टिकट बुक करें. फिल्म दस जुलाई को थियेटर्स में रिलीज हो रही है. ये पोस्ट फिल्म के प्रमोशन का हिस्सा भी मानी जा रही है. जिसने सोशल मीडिया पर लोगों का ध्यान खींच लिया है.

ये भी पढ़ें- मोहम्मद रफी का 59 साल पुराना गाना, हर बर्थडे पार्टी की है शान, फिल्म ने जीतेंद्र को बनाया जंपिग जैक, 12 हफ्तों तक नहीं मिले थे दर्शक

Advertisement

सोशल मीडिया पर आए मजेदार रिएक्शन

वीडियो वायरल होने के बाद कमेंट सेक्शन में लोगों ने जमकर मजेदार रिएक्शन दिए. किसी ने लिखा, "Groovy!!!" तो किसी ने हंसने वाले इमोजी के साथ अपने रिएक्शन दिए. एक यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि ऐसा हाल है तो आप किस थियेटर में ये देखना पसंद करेंगे. कई यूजर्स ने लिखा कि अगर वो थिएटर में इस लड़की को देखते तो पहले डर जाते और बाद में समझ आता कि ये फिल्म का प्रमोशन है. वहीं कुछ लोगों ने कहा कि हॉरर फिल्म देखने का इससे बेहतर तरीका शायद ही हो सकता है. फिलहाल ये वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और हॉरर फिल्मों के फैंस इसे खूब एंजॉय कर रहे हैं.

10 जुलाई को रिलीज होगी फिल्म

एविल डेड बर्न हॉलीवुड की आने वाली सुपरनैचुरल हॉरर फिल्म है. जिसके डायरेक्टर हैं सेबास्टियन वानिचेक. फिल्म के प्रॉड्यूसर हैं रॉब टैपर्ट और सीरीज के क्रिएटर सैम राइमी ने किया है. ये एविल डेड(2013) और एविल डेड राइज (2023) के बाद फ्रेंचाइजी की छठी फिल्म है. इसमें सूहैला याकूब, टैंडी राइट, हंटर डूहान, लुसियाने बुकानन, एरोल शैंड और मॉड डेवी जैसे कलाकार नजर आएंगे. एविल डेड बर्न 10 जुलाई 2026 को अमेरिका में वॉर्नर ब्रदर्स पिक्चर्स के बैनर तले सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

Advertisement

ये भी पढ़ें- बीवी ने हीरो को कहा करो विलेन का रोल, पति ने मानी बात, फिल्म हुई सुपरहिट, 39 करोड़ बजट में 131 करोड़ कमाई

Featured Video Of The Day
Men's Health: एक खामोश Crisis
Topics mentioned in this article
Evil Dead Burn
Film Promotion
Dhamaal 4
July Releases
Bollywood