दिलजीत दोसांझ दिलाते हैं अमेरिका का ग्रीन कार्ड? फैंस की अपील पर सिंगर ने दिया मजेदार जवाब, बोले- ट्रंप की बेटी मुझे फॉलो करती हैं

अमेरिका का ग्रीन कार्ड दिलाने की फैन की अपील पर दिलजीत दोसांझ ने मजेदार अंदाज में जवाब दिया. उन्होंने कहा कि डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं. जिससे बातचीत और दिलचस्प बन गई.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
ग्रीन कार्ड पर दिलजीत दोसांझ का मजेदार जवाब
नई दिल्ली:

अमेरिका में रहना और ग्रीन कार्ड पाना कई लोगों का सपना होता है. ऐसे में जब पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ इंस्टाग्राम लाइव पर अपने फैंस से जुड़े. तो एक फैन ने उनसे ऐसी ही दिलचस्प गुजारिश कर दी. फैन ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वो अमेरिका का ग्रीन कार्ड दिलाने में मदद करें. इस पर दिलजीत ने भी उसी मजाकिया अंदाज में जवाब दिया. हालांकि उन्होंने बातचीत के दौरान ये जरूर बताया कि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की बेटी इवांका ट्रंप उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं. दिलजीत का ये जवाब अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग उनकी हाजिरजवाबी की जमकर तारीफ कर रहे हैं. जो लोग नहीं जानते उन्हें बता दें कि दिलजीत दोसांझ इन दिनों अपनी फिल्म सतलुज, जिसका पहले नाम पंजाब 95 था. वह ओटीटी प्लेटफॉर्म जी5 से हटाए जाने को लेकर चर्चा में हैं.  

ग्रीन कार्ड की अपील पर दिलजीत का मजेदार जवाब

इंस्टाग्राम लाइव के दौरान एक फैन ने दिलजीत दोसांझ से कहा कि वो डोनाल्ड ट्रंप से बात करके उनका अमेरिका का ग्रीन कार्ड बनवा दें. इस पर दिलजीत हंस पड़े और बोले कि वो सिर्फ एक कलाकार हैं. कोई नेता या राजनीतिक शख्सियत नहीं. उन्होंने कहा कि उनका किसी तरह की राजनीतिक पहुंच से कोई संबंध नहीं है. बातचीत के दौरान दिलजीत ने मुस्कुराते हुए ये भी बताया कि इवांका ट्रंप उन्हें इंस्टाग्राम पर फॉलो करती हैं. हालांकि उन्होंने ये भी कहा कि इसका मतलब ये नहीं है कि वो किसी सरकारी फैसले या ग्रीन कार्ड जैसी प्रोसेस में मदद कर सकते हैं. उनका ये जवाब फैंस को काफी पसंद आया.

ये भी पढ़ें- आश्रम की बबीता भाभी का खुलासा, बॉबी देओल की सीरीज में इंटिमेट सीन बना त्रिधा चौधरी के ब्रेकअप का कारण

Advertisement

पहले भी वायरल हो चुकी है पोस्ट

दिलजीत दोसांझ और इवांका ट्रंप का नाम इससे पहले भी चर्चा में आ चुका है. साल 2020 में दिलजीत ने एक एडिट की हुई तस्वीर शेयर की थी. जिसमें वो इवांका ट्रंप के साथ ताजमहल के सामने नजर आ रहे थे. इस तस्वीर को लोगों ने खूब पसंद किया था और खास बात ये रही कि इवांका ट्रंप ने भी इस पोस्ट पर मजेदार रिएक्शन दिया था. इन दिनों दिलजीत अपने Aura Tour 2026 में व्यस्त हैं और लगातार अलग-अलग देशों में परफॉर्म कर रहे हैं. इसी दौरान उन्होंने ये लाइव सेशन किया.  

ये भी पढ़ें- सलमान खान की मातृभूमि की रिलीज पर रोक! जानें क्या है मामला

Featured Video Of The Day
राम मंदिर चढ़ावा चोरी: 5 घंटे की पूछताछ में बड़े खुलासे! गर्लफ्रेंड कनेक्शन से लेकर मास्टरमाइंड तक जांच तेज
Topics mentioned in this article
Ivanka Trump
Diljit Dosanjh
Bollywood
Green Card
Entertainment