प्रेमानंद महाराज ने भक्तों से मुलाकात की बंद तो सेहत को लेकर उड़ने लगी अफवाह, एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने दी अपडेट

प्रेमानंद महाराज ने अपने रोजाना की पदयात्रा कैंसल की तो उनकी सेहत को लेकर तमाम तरह के कयास लगने लगे. उन्हें लेकर किसी भी गलत अफवाह के फैलने से पहले ईशा गुप्ता ने हेल्थ अपडेट दी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
प्रेमानंद महाराज की सेहत पर ईशा गुप्ता ने दी अपडेट
Social Media
नई दिल्ली:

आध्यात्मिक गुरु प्रेमानंद महाराज, आध्यात्मिक मार्गदर्शन के लिए जाने जाते हैं. सोशल मीडिया से लेकर उनके आश्रम तक उनके चाहने वालों की भीड़ है.  कुछ समय से उन्हें अपनी किडनी से जुड़ी गंभीर स्वास्थ्य समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है. जब प्रेमानंद महाराज ने अपनी रोजाना वाली पदयात्रा और भक्तों से मुलाकातें बंद कर दीं तो सोशल मीडिया पर उनके मौजूदा स्वास्थ्य को लेकर अफवाहें फैलने लगीं. एक्ट्रेस ईशा गुप्ता ने अब प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य को लेकर चल रही अफवाहों पर ब्रेक लगाते हुए बताया है कि उनकी तबीयत ठीक है.

प्रेमानंद महाराज के स्वास्थ्य के बारे में ईशा ने क्या कहा?

शनिवार (30 मई) को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरीज पर ईशा गुप्ता ने लिखा, "राधे-राधे. एक छोटा सा अपडेट! प्रेमानंद जी बिल्कुल ठीक हैं और एकांत में आराम कर रहे हैं. कृपया झूठी और नकारात्मक खबरें फैलाना बंद करें! उनके सभी रोजाना के भक्तों से कहना चाहूंगी कि आप अपनी रोजाना की साधना जारी रखें और आइए हम सब मिलकर सभी के लिए प्रार्थना करें! राधे-राधे."

पिछले साल यूट्यूबर एल्विश यादव के शेयर किए गए एक वीडियो में, प्रेमानंद जी ने कहा था, "अब सेहत कैसे ठीक होगी, दोनों किडनी फेल हैं." प्रेमानंद जी के हाल के वीडियो में भी, उनका चेहरा साफ तौर पर सूजा हुआ और लाल दिखाई देता है, जिससे पता चलता है कि उनकी किडनी की बीमारी का उनके स्वास्थ्य पर कितना बुरा असर पड़ा है. 

खबरों के मुताबिक प्रेमानंद महाराज 'पॉलीसिस्टिक किडनी डिजीज' (PKD) नाम की एक आनुवंशिक बीमारी से पीड़ित हैं. नेशनल किडनी फाउंडेशन के मुताबिक इस बीमारी के कारण किडनी में लिक्विड से भरी गांठें (cysts) बनने लगती हैं. जब बहुत ज्यादा गांठें बन जाती हैं या उनका आकार बहुत बड़ा हो जाता है, तो किडनी को नुकसान पहुंच सकता है. समय के साथ, ये गांठें पूरी किडनी को घेर सकती हैं, जिससे उसके काम करने की क्षमता प्रभावित होती है और आखिर में किडनी फेल हो जाती है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: तनीषा मुखर्जी के विंटेज घर को देख चौंकी फराह खान, देखें कैसा है ये आलीशान बंगला जिस पर काजोल ने लगाया है पैसा

पिछले साल अक्टूबर में, आध्यात्मिक गुरु और बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने आखिरकार प्रेमानंद जी महाराज के स्वास्थ्य को लेकर फैल रही अफवाहों पर विराम लगा दिया था. मीडिया से बात करते हुए धीरेंद्र शास्त्री ने कहा, "उनके स्वास्थ्य को लेकर कई तरह की अफवाहें फैलाई जा रही थीं, लेकिन अब उनकी तबीयत ठीक है. मैं उन्हें पदयात्रा का निमंत्रण देने गया था. उन्होंने हमारा निमंत्रण स्वीकार किया और हम पर अपना भरपूर स्नेह बरसाया."

Advertisement

यह भी पढ़ें: वैभव सूर्यवंशी के फैन हुए अमिताभ बच्चन, बोले- हम इस उम्र में ठीक से गुल्ली डंडा भी नहीं खेल पा रहे थे

Featured Video Of The Day
Bengal News: TMC नेता Abhishek Benerjee पर भीड़ ने किया हमला! मचा बवाल! | Breaking | Mamata | NDTV
Topics mentioned in this article