Entertainment Top 5: मनोरंजन जगत में आज की बड़ी खबर रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को पीएम मोदी ने शादी की बधाई दी है. वहीं संजय लीला भंसाली के हार्ट अटैक वाली अफवाह पर उनकी फैमिली ने रिएक्शन दिया है. इसके अलावा लॉस एंजिल्स में रणबीर कपूर की फिल्म रामायण पार्ट 1 को दिखाया गया है, जिसे देखकर लोगों ने तारीफ की है. दूसरी ओर आर. माधवन ने खुलासा किया है कि 'धुरंधर 2' के फैंस इतने जोश में हैं कि यूएई में फिल्म पर बैन होने के बावजूद वे भारत आकर थिएटर में इसे देखने का प्लान बना रहे हैं. वहीं रोहित शेट्टी की ‘गोलमाल 5' में जवान एक्ट्रेस प्रियामणि भी नजर आएंगी.
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को PM नरेंद्र मोदी ने दी बधाई|Rashmika Mandanna-Vijay Deverakonda Wedding
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने एक्टर विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना को बधाई दी है. दोनों गुरुवार को शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं. विजय देवरकोंडा के माता-पिता ने शादी में प्रधानमंत्री को भी इनवाइट किया है. इस पर पीएम मोदी ने पत्र में लिखा, "26 फरवरी 2026 को होने वाली विजय और रश्मिका की शादी में आपके द्वारा इनवाइट किया जाना खुशी की बात है. इस खुशी और शुभ मौके पर देवरकोंडा और मंदाना परिवारों को दिल से बधाई और शुभकामनाएं." प्रधानमंत्री ने आगे लिखा, यह शादी विजय और रश्मिका की ज़िंदगी में एक नए, खूबसूरत चैप्टर की शुरुआत है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
संजय लीला भंसाली के हार्ट अटैक की खबर पर फैमिली का रिएक्शन| Sanjay Leela Bhansali family reacts to heart attack rumours
मशहूर फिल्म निर्देशक संजय लीला भंसाली ने 24 फरवरी को अपना 63वां जन्मदिन मनाया. फैंस और फिल्मी सितारों ने अपने खास अंदाज जन्मदिन की बधाई दी.लेकिन संजय लीला भंसाली के जन्मदिन की खुशी पर एक बात ने सबको चिंता में डाल दिया. दरअसल बुधवार सुबह को मीडिया पर इस तरह की खबर आई कि संजय लीला भंसाली को हार्ट अटैक आया है और उन्हें मुंबई के कोकिलाबेन अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इसके बाद से उनके फैंस चिंता में हैं. लेकिन अब संजय लीला भंसाली के परिवार वालों ने उनकी तबीयत को लेकर अपडेट दिया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
रणबीर कपूर की फिल्म रामायण पार्ट 1 का रिव्यू| Ranbir Kapoor Ramayan Part 1 Review
बॉलीवुड की सबसे चर्चित फिल्मों में से एक 'रामायण पार्ट 1' का पहला कट हाल ही में लॉस एंजिल्स में दिखाया गया. निर्देशक नितेश तिवारी की इस महाकाव्य फिल्म को चुनिंदा दर्शकों ने देखा और शुरुआती प्रतिक्रियाएं काफी सकारात्मक आई हैं. रामायण पार्ट 1 की यह स्क्रीनिंग एक तरह का टेस्ट था, जहां 18 से 60 साल के लोगों ने फिल्म देखी. रिपोर्ट्स के मुताबिक, दर्शकों ने फिल्म की कहानी को 'जबरदस्त' और 'जड़ों से जुड़ी हुई' बताया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
धुरंधर 2 देखने के लिए विदेश से आ रहे लोग| Fans coming from UAE to watch Dhurandhar 2
आर. माधवन ने खुलासा किया है कि 'धुरंधर 2' के फैंस इतने जोश में हैं कि यूएई में फिल्म पर बैन होने के बावजूद वे भारत आकर थिएटर में इसे देखने की योजना बना रहे हैं. रणवीर सिंह की सुपरहिट स्पाई थ्रिलर 'धुरंधर' ने पिछले साल दिसंबर में रिलीज होते ही बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचा दिया था. यह 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली भारतीय फिल्म बनी और कई रिकॉर्ड तोड़ दिए. लेकिन यूएई समेत कई गल्फ देशों (जैसे सऊदी अरब, कतर, बहरीन, कुवैत, ओमान) में इस फिल्म पर बैन लगा दिया गया था. जिसकी वजह से विदेशी बाजार में करीब 90 करोड़ रुपये (10 मिलियन डॉलर) का नुकसान हुआ. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
गोलमाल 5 में हुई जवान एक्ट्रेस की एंट्री | Priyamani join Golmaal 5
रोहित शेट्टी की गोलमाल फ्रेंचाइजी का नाम सुनते ही दिमाग में हंसी, कन्फ्यूजन और धमाल मचाती टोली घूमने लगती है. अब इस मस्तीभरी सीरीज का पांचवां पार्ट शुरू हो चुका है. जब भी इस सीरीज का नया पार्ट आने वाला होता है तब फैन्स ये जानने के लिए बेताब होते हैं कि इस बार फिल्म में क्या नया फन होगा. और ये भी कि इस बार हीरोज के साथ कौन सी हीरोइन नजर आएगी. तो आपको बता दें कि इस बार गोल माल का धमाल होगा जवान की खूबसूरत एक्ट्रेस के साथ. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.