Entertainment Top 5: मनोरंजन की दुनिया में सबसे खास धुरंधर 2 का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हैं. रणवीर सिंह की इस फिल्म ने पहले दिन 200 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है. वहीं महाकुंभ की वायरल गर्ल मोनालिसा की शादी को लव जिहाद बताया जा रहा है. धुरंधर 2 के साथ रिलीज हुई फिल्म उस्ताद भगत सिंह ने भी बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत की है.वहीं हरीश राणा की कहानी अब फिल्म बनने जा रही है. दानिश इकबाल को धुरंधर 2 में बड़े साब का रोल करने के लिए काफी मेहनत करनी पड़ी.
'धुरंधर 2' ने बॉक्स ऑफिस पर मारी डबल सेंचुरी, 236 करोड़ के पार
19 मार्च को पहले दिन (डे 1) धुरंधर 2: द रिवेंज ने भारत में 96.78 से 102.55 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया. कुल मिलाकर प्रीव्यू और डे 1 को जोड़ें तो भारत में नेट कलेक्शन 139.78 से 145.55 करोड़ रुपये पहुंच गया, जबकि ग्रॉस 172.63 करोड़ रुपये हो गया. वर्ल्डवाइड ग्रॉस 200 करोड़ के पार पहुंच चुका है. 21,728 शोज पर 50 लाख से ज्यादा फुटफॉल्स दर्ज किए गए. हिंदी वर्जन ने सबसे ज्यादा कमाई की, जबकि दक्षिणी भाषाओं में भी शानदार रिस्पॉन्स मिला. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
मोनालिसा की शादी के 8 दिन बाद पति फरहान के बारे में खुलासा
प्रयागराज महाकुंभ के दौरान चर्चित हुईं वायरल गर्ल मोनालिसा भोसले अपनी शादी को लेकर काफी समय से चर्चा में बनी हुई हैं. फरमान खान के साथ केरल में शादी करने के बाद उनके परिवारवालों ने लड़के पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं, लेकिन अब फिल्म 'द डायरी ऑफ मणिपुर' के निर्देशक सनोज मिश्रा ने मोनालिसा की शादी को लेकर बड़ा बयान दिया है और इसे केरल का प्रभाव बताया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
धुरंधर 2 से हार मानने को तैयार नहीं उस्ताद भगत सिंह
बॉक्स ऑफिस पर इन दिनों रणवीर सिंह की 2025 की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म धुरंधर के सीक्वल धुरंधर 2 यानी धुरंधर द रिवेंज की गूंज सुनाई दे रही है, जिसने प्री रिलीज के साथ भारत में 150 करोड़ का आंकड़ा पहले दिन की कमाई के साथ पार कर लिया है. जबकि वर्ल्डवाइड कमाई 250 करोड़ पार हो गई है. लेकिन इस बीच धुरंधर 2 को टक्कर देने 19 मार्च को साउथ के सुपरस्टार पवन कल्याण की उस्ताद भगत ने भी 30 करोड़ की ओपनिंग अपने नाम कर ली है. वहीं रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर द रिवेंज को इस मामले में पछाड़ दिया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
अब बड़े पर्दे पर दिखेगी हरीश राणा की दिल चीरने वाली कहानी
कभी-कभी असली जिंदगी की कहानियां किसी फिल्म से कम नहीं होती हैं, बल्कि उनसे ज्यादा गहरी और दिल को छू लेने वाली होती हैं. हरीश राणा की कहानी भी ऐसी ही है, जहां 13 साल का दर्द, एक परिवार का इंतजार और उम्मीद की आखिरी किरण सब कुछ साथ चलता रहा. अब ये कहानी बड़े पर्दे तक पहुंचने की तैयारी में है. मुंबई के एक राइटर प्रोड्यूसर ने इस पर फिल्म बनाने की इच्छा जताई है और इसके लिए हरीश के एडवोकेट मनीष जैन से बात भी की है. हालांकि मामले की सेंसिटिविटी को देखते हुए फिलहाल थोड़ा इंतजार करने को कहा गया है. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.
धुरंधर 2 में बड़े साहब बनने की खातिर इस एक्टर का छूट गया खाना-पानी
रिलीज होते ही रणवीर सिंह की फिल्म धुरंधर: द रिवेंज (धुरंधर 2) ने दर्शकों का दिल जीत लिया है. फिल्म में सबसे ज्यादा चर्चा 'बड़े साहब' वाले किरदार की हो रही है, जो असल में दाऊद इब्राहिम पर आधारित है. इस खास भूमिका को दानिश इकबाल ने निभाया है. हाल ही में एक इंटरव्यू में दानिश ने अपने रोल के पीछे की मुश्किलों के बारे में खुलासा किया. उन्होंने बताया कि 'बड़े साहब' बनने के लिए उन्हें रोजाना 8 से 9 घंटे मेकअप में बिताने पड़ते थे. प्रोस्थेटिक्स लगाने के बाद पूरा दिन वैसा ही रहना पड़ता था. इसे उतारने में भी 3-4 घंटे लग जाते थे. पूरी खबर पढ़ने के लिए यहां क्लिक करें.