इस फिल्म से रातों रात इमरान हाशमी बन गए थे लोगों के दिलों की धड़कन, भगदड़ से बचने के लिए छिपना पड़ा बाथरूम में

जन्नत की रिलीज के बाद इमरान हाशमी का स्टारडम चरम पर पहुंच गया था. 18 साल बाद एक्टर ने बताया कि फैंस की जबरदस्त दीवानगी से बचने के लिए उन्हें एक बार बाथरूम में छिपना पड़ा था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
भीड़ से बचने के लिए बाथरूम में छिपे था ये एक्टर! जानिए पूरा किस्सा

एक दौर था जब इमरान हाशमी का नाम सुनते ही थिएटर सीटियां और तालियों से गूंज उठते थे. जन्नत रिलीज होते ही इमरान रातोंरात यूथ के बीच फेमस हुए और उनके सबसे बड़े स्टार भी बन गए थे. फिल्म के गाने, उनका रोमांटिक अंदाज और ‘बैड बॉय' इमेज लोगों के सिर चढ़कर बोल रही थी. इस फिल्म को रिलीज हुए 18 साल पूरे हो चुके हैं. इस मौके पर इमरान हाश्मी ने उस दौर का दिलचस्प किस्सा सुनाया है. जिसे सुनकर आप भी हैरान रह जाएंगे. इस फिल्म की रिलीज के बाद एक्टर का क्रेज कुछ इस कदर बढ़ गया था कि फैंस से बचने की खातिर उन्हें बाथरूम में छिपना पड़ा था.

ये भी पढ़ें: NEET एग्जाम की तैयारी में जुटीं पुष्पा 2 की एक्ट्रेस, मां ने तिलक वर्मा से डेटिंग की अफवाहों पर दिया रिएक्शन 

आईपीएल के बीच इमरान का क्रेज

इमरान हाशमी ने बॉलीवुड हंगामा से बातचीत में बताया कि 16 मई 2008 को जन्नत रिलीज हुई थी. उसी दौरान IPL का पहला सीजन भी चल रहा था. और, फिल्म को लेकर जबरदस्त क्रेज था. इमरान एक मॉल में फैंस से मिलने पहुंचे थे. लेकिन वहां जो हुआ. उसके बारे में वो कभी सोच भी नहीं सकते थे. एक्टर ने बताया कि शुरुआत में सब नॉर्मल था. लेकिन कुछ ही मिनटों में भीड़ बेकाबू हो गई. लोग धक्का मुक्की करने लगे और माहौल भगदड़ जैसा हो गया. पूरी भीड़ में लोग सिर्फ उनका ही नाम चिल्ला रहे थे.

बाथरूम में छिपने पर मजबूर

इमरान हाशमी ने बताया कि भीड़ को संभालना मुश्किल हो गया था. मॉल मैनेजमेंट और पुलिस को तुरंत एक्शन लेना पड़ा. सुरक्षा के लिए उन्हें मॉल के बाथरूम में ले जाकर छिपाया गया. उन्होंने कहा कि वो खुद शॉक में थे. यकीन नहीं हो रहा था कि लोग उनकी सिर्फ एक झलक पाने के लिए इतने एक्साइटेड थे. उसी दिन उन्हें एहसास हुआ कि जन्नत ने उनकी जिंदगी बदल दी है और सितारा बना दिया है. बता दें कि जन्नत क्रिकेट पर लगने वाले सट्टे और मैच फिक्सिंग पर बनी फिल्म थी. इमरान हाशमी और सोनल चौहान की जोड़ी को दर्शकों ने खूब प्यार दिया था.

Advertisement

Featured Video Of The Day
Twisha Sharma Death Case दहेज की बलि चढ़ी मॉडल ट्विशा शर्मा! जानिए पूरा मामला | 4 Ka Alarm