द रॉक ड्वेन जॉनसन की माउई के रूप में शानदार वापसी, डिज्नी की लाइव-एक्शन 'मोआना' में

दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शुमार, बॉक्स ऑफिस के बादशाह और करोड़ों दिलों की धड़कन ड्वेन ‘द रॉक’ जॉनसन के लिए माउई ऐसा ही एक किरदार है.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
द रॉक ड्वेन जॉनसन की माउई के रूप में शानदार वापसी
NDTV

कुछ किरदार ऐसे होते हैं जिन्हें अभिनेता निभाते हैं, और कुछ ऐसे जो अभिनेता की पहचान बन जाते हैं. दुनिया के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में शुमार, बॉक्स ऑफिस के बादशाह और करोड़ों दिलों की धड़कन ड्वेन ‘द रॉक' जॉनसन के लिए माउई ऐसा ही एक किरदार है. 10 जुलाई 2026 को जब डिज्नी की लाइव-एक्शन फिल्म मोआना भारत में अंग्रेजी और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज होगी, तब जॉनसन सिर्फ 2016 की सुपरहिट एनिमेटेड फिल्म के अपने लोकप्रिय किरदार में वापसी नहीं करेंगे, बल्कि पहली बार उसे पूरी तरह जीवंत रूप में बड़े पर्दे पर निभाते नजर आएंगे—अपने मशहूर टैटू, दमदार व्यक्तित्व और उसी करिश्मे के साथ.

ये भी पढ़ें: इस वेब सीरीज में ना है कोई कॉमेडी ना ही हंसी का सीन, फिर भी IMDb रेटिंग में पंचायत से है आगे, हर एपिसोड में नया सस्पेंस

सिडनी में आयोजित एक फैन इवेंट के दौरान ड्वेन जॉनसन ने कहा, “एनिमेशन से लाइव-एक्शन तक माउई को जीवंत करना मेरे लिए बेहद सम्मान की बात रही. इसकी दो वजहें हैं. पहली, माउई का किरदार मेरे दादाजी, महान हाई चीफ पीटर माइविया से प्रेरित है. मैंने उन्हें तब खो दिया था जब मैं सिर्फ 10 साल का था. वे मेरे सबसे बड़े हीरोज में से एक थे. दूसरी वजह है अपनी संस्कृति का प्रतिनिधित्व करने का सम्मान.”

यही दो भावनाएँ - अपने दादाजी की याद और अपनी विरासत पर गर्व - इस फिल्म से उनके जुड़ाव को खास बनाती हैं. जॉनसन के लिए माउई सिर्फ एक किरदार नहीं, बल्कि उनकी पहचान का हिस्सा है. उन्होंने एक अन्य बातचीत में कहा था, “मेरे दादाजी की आत्मा, जिन्होंने माउई के किरदार को प्रेरित किया, हमेशा मेरे साथ रहती है. मुझे अक्सर उनके होने का एहसास छोटे-छोटे संकेतों में होता है.”

Advertisement

हालाँकि, लाइव-एक्शन में माउई बनना केवल एनिमेशन की नकल करना नहीं था. जॉनसन ने इस बदलाव के अनुभव को साझा करते हुए कहा, “एनिमेटेड फिल्म में आपकी आवाज ही किरदार में जान डालती है और उसी के आधार पर एनिमेटर्स काम करते हैं. लेकिन लाइव-एक्शन में सब कुछ असली होता है, असली इंसान, असली भावनाएँ और आँखों में दिखती जिंदगी. यही चीज पूरी परफॉर्मेंस को बदल देती है.”

उन्होंने बताया कि इसी वजह से माउई और मोआना के बीच की भावनाएं, हास्य और रोमांच पहले से कहीं अधिक वास्तविक महसूस होंगे. फिल्म में मोआना की भूमिका निभा रही हैं नई अभिनेत्री कैथरीन लागाआइया, जिन्हें दुनिया भर से आए 32,000 से अधिक ऑडिशन के बाद चुना गया. CinemaCon के मंच से अपनी सह-कलाकार की तारीफ करते हुए जॉनसन ने कहा, “हमारी कहानी की हीरो कोई राजकुमारी नहीं है, वह एक योद्धा है.” हॉलीवुड के कई बड़े सितारों के साथ काम कर चुके जॉनसन की ओर से यह किसी बड़े सम्मान से कम नहीं है.

Advertisement

जॉनसन मानते हैं कि यह फिल्म सिर्फ मनोरंजन नहीं, बल्कि अपनी संस्कृति को दुनिया के सामने गर्व से प्रस्तुत करने का अवसर भी है. उन्होंने कहा, “यह हमारे लिए एक खूबसूरत मौका है कि हम अपनी पोलिनेशियन संस्कृति, जो कई द्वीपों और परंपराओं से मिलकर बनी है, उसे पूरी दुनिया के सामने बड़े पर्दे पर पेश करें.”
उन्होंने आगे कहा, “अगर समोआ, न्यूजीलैंड, फिजी, टोंगा या ताहिती में रहने वाला कोई 10 साल का बच्चा इस फिल्म को देखकर कहे, 'वो मेरे अंकल जैसे हैं... वो मेरे दादाजी जैसे हैं... या फिर वो मैं हो सकता हूँ,' तो हमारे लिए इससे बड़ी सफलता कोई नहीं होगी.”

यही है मोआना और माउई की असली ताकत. पर्दे पर वह एक शक्तिशाली डेमीगॉड हैं, लेकिन दिल से एक बेटे और पोते की भावनाओं का प्रतिनिधित्व करते हैं. ड्वेन जॉनसन ने रेसलिंग की दुनिया जीती, हॉलीवुड के सबसे बड़े एक्शन फ्रेंचाइजी में अपनी पहचान बनाई और वैश्विक सुपरस्टार बने. लेकिन अगर कोई किरदार है जिसने उन्हें भीतर से छुआ है, तो वह माउई ही है. डिज्नी की लाइव-एक्शन फिल्म *मोआना* 10 जुलाई 2026 को भारत के सिनेमाघरों में अंग्रेजी और हिंदी में रिलीज होगी.

Featured Video Of The Day
राम मंदिर चढ़ावा केस में बड़ा खुलासा! CCTV में कैद हुई कथित चोरी की पूरी वारदात
Topics mentioned in this article
Moana
Moana 2026
Moana Film
Bollywood
Entertaiment