दुआ लीपा ने कर ली शादी, जानें कौन हैं 1,660 करोड़ नेटवर्थ वाली सिंगर के 6 साल बड़े पति

दुनियाभर में अपनी आवाज का जादू बिखेरने वाली 1,660 करोड़ रुपये की नेटवर्थ वाली पॉप सिंगर ने शादी कर ली है. उनके जीवनसाथी उम्र में उनसे 6 साल बड़े हैं और मनोरंजन जगत का जाना-पहचाना चेहरा हैं. जानिए इस चर्चित कपल की पूरी कहानी.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Dua Lipa ने 6 साल बड़े एक्टर से की शादी
नई दिल्ली:

दुनियाभर में अपने गानों से लोगों को झूमने पर मजबूर करने वाली पॉप स्टार दुआ लीपा इन दिनों अपनी शादी को लेकर चर्चा में हैं. करोड़ों फैंस की पसंदीदा सिंगर ने अपने लॉन्ग टाइम बॉयफ्रेंड कैलम टर्नर के साथ नई जिंदगी की शुरुआत कर ली है. दोनों के रिश्ते की खबरें काफी समय से सामने आ रही थीं और अब शादी की खबर ने फैंस की खुशी दोगुनी कर दी है. 1,660 करोड़ रुपये की नेटवर्थ वाली दुआ लीपा जितनी अपने गानों के लिए मशहूर हैं, उतनी ही अपनी ग्लैमरस लाइफ और स्टाइल के लिए भी जानी जाती हैं. ऐसे में हर कोई उनके पति के बारे में जानना चाहता है.

कौन हैं दुआ लीपा के पति?

कैलम टर्नर ब्रिटेन के मशहूर एक्टर हैं. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत मॉडलिंग से की थी, लेकिन बाद में फिल्मों और वेब सीरीज की दुनिया में अपनी अलग पहचान बना ली. 35 साल के कैलम कई बड़े हॉलीवुड प्रोजेक्ट्स में नजर आ चुके हैं. उनके काम को दर्शकों ने खूब पसंद किया है और आज वे ब्रिटेन के चर्चित सितारों में गिने जाते हैं.

ये भी पढे़ं- खलनायक 2 का डायरेक्ट करने का मौका चाहता है आखिरी सवाल का डायरेक्टर, कहा- उनके साथ कुछ करना जरूर है

Advertisement

पिछले साल हुई थी सगाई

30 वर्षीय दुआ और कैलम के रिश्ते की चर्चा पिछले कई महीनों से हो रही थी. पिछले साल एक इंटरव्यू में दुआ ने खुद बताया था कि दोनों की सगाई हो चुकी है. इसके बाद से फैंस उनकी शादी का इंतजार कर रहे थे. अब आखिरकार दोनों ने अपने रिश्ते को नया नाम दे दिया है.

नेटवर्थ में है बड़ा फासला

रिपोर्ट्स के मुताबिक दुआ लीपा की नेटवर्थ करीब 1,660 करोड़ रुपये है. वहीं कैलम टर्नर की कुल संपत्ति लगभग 31.5 करोड़ रुपये बताई जाती है. हालांकि प्यार के सामने ये आंकड़े कोई मायने नहीं रखते और यही वजह है कि दोनों की जोड़ी फैंस को काफी पसंद आती है.

Advertisement

ये भी पढ़ें- 72 करोड़ की R रेटेड फिल्म को थियेटर देख रहे नाबालिग बच्चे, फिल्ममेकर संजय गुप्ता हुए हैरान, कहा- कमाल की बात है 

Featured Video Of The Day
बंगाल में कैबिनेट विस्तार, शुभेंदु अधिकारी की नई टीम में कौन-कौन शामिल?
Topics mentioned in this article