Drishyam The Conclusion OTT Release: नेटफ्लिक्स पर आ रही अजय देवगन की दृश्यम 3, इस तारीख को हो रही रिलीज

Drishyam The Conclusion OTT Release: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 बहुत जल्द ओटीटी प्लैटफॉर्म पर रिलीज होने वाली है. इसे लेकर ऑफीशियल अनाउंसमेंट तो नहीं हुई लेकिन नेटफ्लिक्स पर कमिंग नेक्स्ट में दृश्यम 3 दिखाई दे रही है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Drishyam The Conclusion OTT release: अजय देवगन की दृश्यम 3 ओटीटी पर जल्द
Social Media
नई दिल्ली:

अजय देवगन की ब्लॉकबस्टर फिल्म Drishyam: The Conclusion, 27 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होगी. यह फिल्म 2 अक्टूबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और अब करीब दो महीने बाद ये ओटीटी पर आने को तैयार है. स्ट्रीमिंग प्लैटफॉर्म की तरफ से अभी तक कोई ऑफीशियल अनाउंसमेंट नहीं की गई है लेकिन इसे उनकी ऑफीशियल वेबसाइट के 'अपकमिंग टाइटल्स' वाले पेज पर जोड़ दिया गया है. इससे साफ है कि फिल्म जल्द नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम होने वाली है. अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी यह फिल्म 'दृश्यम' के हिंदी वर्जन की तीसरी किस्त है. इसमें अजय देवगन ने विजय सलगांवकर का किरदार निभाया है - एक केबल ऑपरेटर जो अपने परिवार को बचाने के लिए किसी भी हद तक जा सकता है. फिल्म में तब्बू, जयदीप अहलावत, श्रिया सरन, रजत कपूर, इशिता दत्ता और मृणाल जाधव भी अहम किरदारों में हैं. इसके अलावा, प्रकाश राज एक वकील के किरदार में नजर आते हैं.

Photo Credit: social media

'दृश्यम: द कंक्लूजन' का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉक्स ऑफिस पर यह फिल्म काफी सक्सेसफुल रही और रिलीज के कई हफ्तों बाद तक दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में कामयाब रही. फिल्म ट्रेड पर नजर रखने वाली वेबसाइट 'सैकनिल्क' के मुताबितक 51 दिनों के बाद फिल्म का वर्ल्डवाइड कलेक्शन करीब 589.33 करोड़ रुपये रहा. 'दृश्यम: द कंक्लूजन' की ओपनिंग गांधी जयंती पर हुई और भारत में इसका नेट कलेक्शन 62 करोड़ रुपये रहा. पहले हफ्ते में ही फिल्म ने 245.50 करोड़ रुपये की कमाई कर ली. भारत में इसका कुल नेट कलेक्शन 381.01 करोड़ रुपये रहा, जबकि ग्रॉस कलेक्शन 456.13 करोड़ रुपये तक पहुंच गया. वहीं विदेशों से फिल्म ने 133.20 करोड़ रुपये की कमाई की.

यह भी पढ़ें: सचिन तेंदुलकर के पीछे बैग्राउंड डांसर रहा है ये लड़का, आज है नेशनल अवॉर्ड विनर एक्टर, इंस्टा पर शेयर की मेमोरी

इन शानदार नंबर्स के साथ यह फिल्म बॉलीवुड फ्रेंचाइजी की सबसे ज्यादा कमाई करने वाली तीसरी किश्त बन गई है, जिसने अजय देवगन के करियर में बॉक्स ऑफिस का एक और बड़ा मुकाम जोड़ दिया है. खबरों की मानें तो यह फिल्म 110 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
UP एनकाउंटर, मुस्लिम कितने, हिंदू कितने?
Topics mentioned in this article
Drishyam The Conclusion
Drishyam The Conclusion OTT Update
Ajay Devgn
Hindi News
Entertainment News

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं