Drishyam 3 Trailer: फिर खुलने वाला है राज! दृश्यम 3 का ट्रेलर रिलीज, क्या इस बार बच पाएगा जॉर्जकुट्टी?

2013 में रिलीज हुई दृश्यम और फिर 2021 में आई दृश्यम 2 ने भारतीय सिनेमा में थ्रिलर फिल्मों का स्तर ही बदल दिया था. अब एक बार फिर मोहनलाल अपने चर्चित किरदार जॉर्जकुट्टी के साथ लौट रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दृश्यम 3 का ट्रेलर हुआ रिलीज

2013 में रिलीज हुई दृश्यम और फिर 2021 में आई दृश्यम 2 ने भारतीय सिनेमा में थ्रिलर फिल्मों का स्तर ही बदल दिया था. अब एक बार फिर मोहनलाल अपने चर्चित किरदार जॉर्जकुट्टी के साथ लौट रहे हैं. हाल ही में रिलीज हुए दृश्यम 3 के ट्रेलर ने सोशल मीडिया पर जबरदस्त हलचल मचा दी है. ट्रेलर में रहस्य, डर, इमोशन और सस्पेंस का ऐसा मिश्रण देखने को मिला है जिसने फैंस की एक्साइटमेंट कई गुना बढ़ा दी है. खास बात ये है कि मेकर्स ने कहानी के बड़े राज को छिपाकर रखा है, जिससे दर्शकों की उत्सुकता और भी बढ़ गई है. यही वजह है कि फिल्म को लेकर अभी से बड़े स्तर पर चर्चा शुरू हो चुकी है.

जॉर्जकुट्टी पर फिर मंडराया खतरा

दृश्यम 3 का ट्रेलर शानदार विजुअल्स और दमदार बैकग्राउंड म्यूजिक के साथ शुरू होता है. ट्रेलर में कई ऐसे सीन्स दिखाए गए हैं जो इशारा करते हैं कि जॉर्जकुट्टी की जिंदगी में एक नया तूफान आने वाला है. तेज रफ्तार घटनाएं, रहस्यमयी माहौल और इमोशनल डायलॉग्स कहानी को और दिलचस्प बनाते हैं. हालांकि ट्रेलर में फिल्म की असली कहानी पूरी तरह नहीं दिखाई गई है, लेकिन इतना जरूर साफ हो गया है कि इस बार मामला पहले से ज्यादा खतरनाक होने वाला है.

फिल्म की कहानी वहीं से आगे बढ़ती नजर आ रही है जहां दूसरा पार्ट खत्म हुआ था. एक बार फिर जॉर्जकुट्टी अपने परिवार को बचाने की कोशिश करता दिखाई देगा. ट्रेलर देखने के बाद फैंस अलग-अलग थ्योरी बना रहे हैं और सोशल मीडिया पर फिल्म को लेकर लगातार चर्चा हो रही है. कई लोगों का मानना है कि इस बार कहानी में ऐसा ट्विस्ट देखने को मिलेगा जिसकी किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी.

दमदार स्टारकास्ट ने बढ़ाई उम्मीदें

फिल्म में मिहनलाल के अलावा मीना, अंसीबा हसन और एस्थर अनिल भी अपने पुराने किरदारों में नजर आएंगे. वहीं सिद्दीकी, आशा सरथ और मुरली गोपी जैसे कलाकार भी फिल्म का हिस्सा हैं. फिल्म का निर्देशन एक बार फिर जीतू जोसेफ ने किया है, जो पहले दो पार्ट्स बना चुके हैं . यह फिल्म 21 मई 2026 को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी. ट्रेलर देखने के बाद इतना तय माना जा रहा है कि दृश्यम 3 इस साल की सबसे बड़ी और चर्चित मलयालम फिल्मों में शामिल होने वाली है.

Advertisement

यह भी पढ़ें: TV TRP List: ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी 2' और ‘अनुपमा' को बड़ा झटका, इस शो ने मारी बाजी, बना नंबर 1
 

Featured Video Of The Day
Prateek Yadav Death: Akhilesh Yadav के भाई प्रतीक की मौत कैसे हुई? | Dekh Raha Hai India
Topics mentioned in this article