1 month ago

Drishyam 3 Box Office Collection and Movie Review Live: दृश्यम का तीसरा पार्ट 21 मई 2026 को रिलीज हो गया है. मोहनलाल के जन्मदिन पर रिलीज हो हुई इस फिल्म को लेकर फैंस में भारी उत्साह है. जीतू जोसेफ निर्देशित दृश्यम 3 में मोहनलाल एक बार फिर जॉर्जकुट्टी के रोल में हैं, जो अपनी फैमिली को बचाने के लिए नई चुनौतियों का सामना करता है. फिल्म की कहानी पिछले पार्ट के 4.5 साल बाद सेट है, जहां पुराने राज फिर से सामने आते हैं. टैगलाइन साल गुजर गए. अतीत नहीं गुजरा. फैंस को पहले ही जोश में भर चुकी है. प्रिंसिपल फोटोग्राफी सितंबर 2025 में शुरू होकर दिसंबर 2025 में पूरी हुई. फिल्म 159 मिनट लंबी है और मलयालम के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ वर्जन में भी रिलीज हो रही है.

दृश्यम सीरीज ने हमेशा से ऑडियंस को सस्पेंस, ट्विस्ट और इमोशन का परफेक्ट मिक्स दिया है. पहली फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर रिकॉर्ड तोड़े थे. दूसरी फिल्म डायरेक्ट ओटीटी पर रिलीज हुई थी. फिल्म में मोहनलाल के अलावा मीना, आशा शरत, अनूप खूब और अन्य कलाकार मुख्य भूमिकाओं में हैं. जीतू जोसेफ की स्क्रिप्ट एक बार फिर दर्शकों को अंत तक बांधे रखने का वादा करती है.

Drishyam 3 Review Live Updates | दृश्यम 3 रिव्यू लाइव अपडेट्स

May 21, 2026 12:05 (IST)

Drishyam 3 Review Live: दृष्यम 3 का आया पहला रिव्यू, मिली इतनी रेटिंग

प्रसिद्ध रिव्यूअर वेंकी ने मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म दृश्यम 3 को सिर्फ 5 में से सिर्फ 2.25 की रेटिंग दी है. उनका कहना है '#Drishyam3 फ्रैंचाइजी की तीसरी किस्त औसत से भी नीचे है. सपाट नैरेशन और बेहद बेसिक राइटिंग. डायरेक्टर फिल्म का मूड और कुछ जगहों पर टेंशन तो बना पाए हैं, लेकिन इस बार पूरी स्क्रिप्ट प्रभावशाली नहीं है. क्लाइमेक्स सीक्वेंस थोड़ा बेहतर है, बाकी सब बहुत बेसिक और अनावश्यक रूप से लंबा लगता है. धीमी गति की कहानी तो उम्मीद थी, लेकिन जब ट्विस्ट्स खुद ही प्रभाव नहीं छोड़ते, तो फिल्म को कामयाब बनाना मुश्किल हो जाता है. कुल मिलाकर निराशाजनक. पहली और दूसरी फिल्म की ऊंचाई से कहीं दूर.'

May 21, 2026 11:15 (IST)

Drishyam 3 Review Live Updates: दृश्यम 3 का पहली हाफ कमाल धमाल

मोहनलाल की दृश्यम 3 के पहले हाफ ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया है. सोशल मीडिया पर यूजर्स का कहना है कि यह हिस्सा दृश्यम 3 के पहली हाफ से हर मायने में बेहतर है. तनाव भरा माहौल, मजबूत कहानी और इंटरवल ब्लॉक ने दर्शकों से कनेक्ट किया है. फिल्मकार जीतू जोसेफ अब अपनी सबसे ताकतवर टेरिटरी में प्रवेश कर चुके हैं. दर्शक दूसरे हाफ का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. जॉर्जकुट्टी के फ्रेजाइल रूप या फिर क्लासिक क्रिमिनल अवतार को लेकर चर्चा तेज हो गई है. 


May 21, 2026 10:42 (IST)

Drishyam 3 Review Live Updates: दृश्यम 3: पहले हाफ में स्लो ड्रामा

दृश्यम 3 का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने रिव्यू देने शुरू कर दिए हैं. रिव्यूअर @Chrissuccess ने लिखा, 'पहला हाफ बहुत स्लो पेस्ड ड्रामा है, मुख्य फोकस जॉर्जकुट्टी की फैमिली पर. इंटरवल ट्विस्ट ने दर्शकों को बांधा.' दूसरा हाफ फिल्म की असली ताकत बताया जा रहा है. फैंस इंतजार कर रहे हैं कि क्या यह सीक्वल पिछली फिल्मों का जलवा बरकरार रख पाएगा.

May 21, 2026 10:42 (IST)

Drishyam 3 Review Live Updates: दृश्यम 3: पहले हाफ में स्लो ड्रामा

दृश्यम 3 का फर्स्ट डे फर्स्ट शो देखने वालों ने रिव्यू देने शुरू कर दिए हैं. रिव्यूअर @Chrissuccess ने लिखा, 'पहला हाफ बहुत स्लो पेस्ड ड्रामा है, मुख्य फोकस जॉर्जकुट्टी की फैमिली पर. इंटरवल ट्विस्ट ने दर्शकों को बांधा.' दूसरा हाफ फिल्म की असली ताकत बताया जा रहा है. फैंस इंतजार कर रहे हैं कि क्या यह सीक्वल पिछली फिल्मों का जलवा बरकरार रख पाएगा.

Advertisement
May 21, 2026 09:23 (IST)

Drishyam 3 Review & Collection Live Updates: दृश्यम 3 का शानदार टाइटल कार्ड रिलीज, फैंस का जोश हाई

21 मई को दृश्यम 3 के थिएट्रिकल रिलीज पर फिल्म का धांसू टाइटल कार्ड सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. #Drishyam3 के FDFS शो शुरू होते ही मोहनलाल के जन्मदिन पर यह डबल धमाका हो रहा है. टाइटल कार्ड देखकर दर्शक पहले ही रोमांचित हैं. मलयालम के साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ में रिलीज हुई फिल्म की शुरुआत जबरदस्त हो रही है. एडवांस बुकिंग के बाद अब थिएटर में भी जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है.

May 21, 2026 08:49 (IST)

Drishyam 3 Review & Collection Live Updates: दृश्यम 3 रिलीज पर मोहनलाल पहुंचे थिएटर

आज 21 मई को दृश्यम 3 रिलीज के मौके पर मोहनलाल खुद काविता थिएटर पहुंचे. फैंस के साथ फिल्म का लुत्फ लेने पहुंचे मोहनलाल की तस्वीरें और वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं. जन्मदिन और रिलीज का डबल धमाका है. एडवांस बुकिंग में भी फिल्म ने रिकॉर्ड तोड़ दिए हैं.

Advertisement
May 21, 2026 08:34 (IST)

Drishyam 3 Review & Collection Live Updates: दृश्यम 3 की धांसू एडवांस बुकिंग! ओपनिंग डे पर 35 करोड़ का वर्ल्डवाइड कलेक्शन

मोहनलाल की दृश्यम 3 रिलीज हो गई है. बॉक्स ऑफिस ट्रैकर जेरिन जॉर्जकुट्टी के अनुसार, ओपनिंग डे की फाइनल प्री-सेल्स ने वर्ल्डवाइड 35.27 करोड़ का आंकड़ा छू लिया है. केरल से 8.52 करोड़, कर्नाटक 1.80 करोड़, तेलुगु स्टेट्स 1.34 करोड़, तमिलनाडु 76 लाख और बाकी भारत से 72 लाख की बुकिंग हुई. कुल डोमेस्टिक 13.14 करोड़ जबकि ओवरसीज से 22.13 करोड़ की कमाई हुई है. मलयालम वर्जन ने 11.54 करोड़ का रिकॉर्ड बनाया. यह मलयालम सिनेमा की ऑल-टाइम दूसरी सबसे बड़ी प्री-सेल्स है. पॉजिटिव रिस्पॉन्स मिलने पर वीकेंड 48.41 करोड़ तक पहुंच सकता है. मोहनलाल का जन्मदिन और दृश्यम 3 रिलीज, दोनों का धमाका.

May 20, 2026 21:57 (IST)

Drishyam 3 Review & Collection Live Updates: दृश्यम 3 कितनी भाषाओं में होगी रिलीज?

मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 21 मई को थिएटर्स में रिलीज हो रही है. मूल मलयालम वर्जन के साथ-साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में डब्ड वर्जन भी एक साथ रिलीज होंगे. एडवांस बुकिंग में शानदार रिस्पॉन्स मिल रहा है. जॉर्जकुट्टी की नई कहानी एक बार फिर दर्शकों को सस्पेंस और ट्विस्ट से भर देने वाली है. 

May 20, 2026 21:55 (IST)

Drishyam 3 Collection Live Updates: दृश्यम 3 के दुनिया भर में 250 से ज्यादा हाउसफुल शो

मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म दृश्यम 3 ने रिलीज से पहले ही कमाल कर दिया है. ग्लोबल स्तर पर 250 से ज्यादा हाउसफुल शो बुक हो चुके हैं, और ये आंकड़े फैंस शोज को छोड़कर हैं. अगर 21 मई को फिल्म बेहतर रिस्पॉन्स देती है तो मॉलीवुड अनसोचे आंकड़ों की ओर बढ़ सकता है. निर्देशक जीतू जोसेफ पर सबकी नजरें टिकी हैं. फैंस में जोश चरम पर है.

May 20, 2026 21:51 (IST)

Drishyam 3 Review & Collection Live Updates: दृश्यम 3 की धमाकेदार प्री-सेल्स! 29.23 करोड़ पार

मोहनलाल की फिल्म दृश्यम 3 21 मई को रिलीज हो रही है. वर्ल्डवाइड ओपनिंग डे की रियल-टाइम प्री-सेल्स ने 29.23 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है और तेजी से बढ़ रही है जल्द ही 30 करोड़ का आंकड़ा छूने वाली इस फिल्म को लेकर फैंस में जबरदस्त उत्साह है. जीतू जोसेफ की इस थ्रिलर को लेकर बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचने की उम्मीद है.

Advertisement
May 20, 2026 21:49 (IST)

Drishyam 3 Review & Collection Live Updates: दृश्यम 3 की धमाकेदार वर्ल्डवाइड रिलीज!

मोहनलाल की बहुप्रतीक्षित फिल्म दृश्यम 3 अब वैश्विक स्तर पर रिकॉर्ड तोड़ रही है. फिल्म 21 मई को 66 देशों में 2700 स्क्रीन्स पर रिलीज हो रही है. मलयालम के साथ तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषाओं में भी आने वाली इस थ्रिलर को लेकर फैंस में भारी उत्साह है. मोहनलाल के जन्मदिन पर रिलीज हो रही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर मॉन्स्ट्रस ओपनिंग देने को तैयार है.

May 20, 2026 21:47 (IST)

Drishyam 3 Review & Collection Live Updates: दृश्यम 3 के निर्देशक ने फिल्म रिलीज से पहले कहा, 'तीसरे भाग की कहानी पहले दो भाग से एकदम अलग '

दृश्यम 3 के निर्देशक जीतू जोसेफ ने 21 मई को सिनेमाघरों में फिल्म रिलीज होने से पहले कहा है, 'जैसा कि आप सभी जानते हैं, दृश्यम 3 कल रिलीज हो रही है. मुझे पता है कि दृश्यम फ्रैंचाइजी से सभी को बहुत उम्मीदें होंगी. जैसा मैंने पहले भी बताया है, तीसरे भाग की कहानी पहले दो भागों से बिल्कुल अलग है. यह दो परिवारों की कहानी है जो 13 सालों से एक ही दर्द के साये में जी रहे हैं. दृश्यम 3 एक आम आदमी के जीवन का एक नया अध्याय है जो उस दर्द के साये में उठने वाले विचारों और सवालों से जूझने की कोशिश करता है. कृपया फिल्म देखें और अपनी प्रतिक्रिया दें. आपका अपना, जीतू जोसेफ.'

Advertisement
May 20, 2026 21:44 (IST)

Drishyam 3 Movie Collection Live: CBFC ने 'दृश्यम 3' को U/A 16+ रेटिंग के साथ मंजूरी दी

बॉलीवुड हंगामा ने एक रिपोर्ट में बताया कि सेंट्रल बोर्ड ऑफ फिल्म सर्टिफिकेशन (CBFC) ने अपने तिरुवनंतपुरम ऑफ़िस के जरिए 'दृश्यम 3' के सभी वर्जन को U/A 16+ सर्टिफिकेट के साथ मंज़ूरी दे दी है. खास बात यह है कि मलयालम, तमिल और कन्नड़ वर्शन बिना किसी विज़ुअल या ऑडियो काट-छांट के पास हो गए हैं.

May 20, 2026 21:01 (IST)

Drishyam 3 Movie Collection Live: ऑनलाइन कैसे बुक करें फिल्म की टिकट

जो दर्शक फिल्म को रिलीज के पहले दिन देखना चाहते हैं, वे BookMyShow जैसे प्लेटफॉर्म के ज़रिए ऑनलाइन टिकट बुक कर सकते हैं. यूजर्स ऐप या वेबसाइट पर 'Drishyam 3' सर्च कर सकते हैं, अपना शहर चुन सकते हैं, अपनी पसंद का थिएटर और शो का समय चुन सकते हैं, और उपलब्ध पेमेंट ऑप्शन के जरिए बुकिंग की प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं. चूंकि कई जगहों पर सीटों की बुकिंग तेजी से बढ़ रही है, इसलिए जो दर्शक FDFS (पहले दिन, पहला शो) देखना चाहते हैं, उन्हें आस-पास के दूसरे थिएटर या दूसरे समय के शो देखने पड़ सकते हैं, अगर उनकी पसंद के शो की सीटें पहले ही बिक चुकी हों.

May 20, 2026 20:44 (IST)

Drishyam 3 Movie Collection Live: सच्ची घटना से प्रेरित है दृश्यम फ्रैंचाइजी

दृश्यम 3 के डायरेक्टर जीतू जोसेफ ने  Aashirwad Cinemas को दिए इंटरव्यू में कहा है कि इस फ्रैंचाइजी की कहानी पूरी तरह से काल्पनिक नहीं है. बल्कि यह एक सच्ची घटना से प्रेरित है. साल 2000 में उनकी जानकारी दो फैमिली के बीच लड़का-लड़की को लेकर बड़ा विवाद हो गया था. वह मामला पुलिस तक पहुंच गया था. उस वक्त किसी ने जीतू जोसेफ से कहा था कि “इस झगड़े में दोनों ही फैमिली अपनी-अपनी जगह सही भी हैं और गलत भी.” यह बात जीतू के दिमाग में घर कर गई और इसके बाद उन्होंने इसी उलझन पर ‘दृश्यम’ फिल्म की कहानी लिख डाली.

May 20, 2026 20:26 (IST)

Drishyam 3 Movie Collection Live: दृश्यम 3 की एडवांस बुकिंग

दृश्यम बॉक्स ऑफिस पर धमाल मचाने के लिए पूरी तरह तैयार है. ट्रेड रिपोर्ट्स के अनुसार, इसके पहले दिन की केरल प्री-सेल 7 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है. बाकी भारत में यह आंकड़ा 3.40 करोड़ रुपये तक पहुंच गया है. पहले दिन के लिए दुनिया भर में कुल एडवांस बुकिंग 25.86 करोड़ रुपये हो सकता है, और पूरे वीकेंड के लिए यह 35 करोड़ रुपये हो सकता है.

May 20, 2026 20:16 (IST)

Drishyam 3 Movie Collection Live: दृश्यम का हिंदी रीमेक

मोहनलाल अभिनीत मलयालम वर्जन और अजय देवगन के नेतृत्व वाला हिंदी रूपांतरण, दोनों ही आगे बढ़ रहे हैं. हालांकि, रिपोर्टों से संकेत मिलता है कि हिंदी वर्जन में सीधे-सीधे हर दृश्य की नकल करने के बजाय, इसमें महत्वपूर्ण बदलाव शामिल हो सकते हैं.

May 20, 2026 20:04 (IST)

Drishyam 3 Movie Collection Live: 'दृश्यम 3' से पहले इस फिल्म में नजर आए थे मोहनलाल

'दृश्यम 3' से पहले, मोहनलाल आखिरी बार फिल्म 'पैट्रियट' में नजर आए थे. उन्होंने ममूटी की इस फिल्म में एक अहम भूमिका निभाई थी. 'पैट्रियट' बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई. इसने भारत में 79 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया. 'पैट्रियट' 140 करोड़ रुपये के बजट में बनी थी

May 20, 2026 19:58 (IST)

Drishyam 3 Movie Collection Live: दृश्यम 3 मोहनलाल की 394वीं फिल्म है

रिपोर्ट्स के अनुसार, दृश्यम 3 को मोहनलाल के करियर की 394वीं फिल्म माना जा रहा है. यह मलयालम सुपरस्टार 40 से भी ज्यादा सालों से फिल्म इंडस्ट्री में काम कर रहे हैं. उन्होंने मलयालम, हिंदी, तमिल और तेलुगु फिल्मों में काम किया है.

May 20, 2026 19:51 (IST)

Drishyam 3 Movie Review & Collection Live Updates: दृश्यम 3 की स्टार कास्ट

मोहनलाल की अगली फिल्म दृश्यम 3 में दमदार कलाकार हैं. मीना, अंसिबा हसन, एस्तेर अनिल, आशा शरथ, सिद्दीकी और मुरली गोपी अपनी-अपनी भूमिकाएं दोहराएंगे. फिल्म में केबी गणेश कुमार, वीणा नंदकुमार, इरशाद, शांति मायादेवी, दिनेश प्रभाकर और अन्य भी प्रमुख भूमिकाओं में हैं.

May 20, 2026 19:43 (IST)

Drishyam 3 Movie Review & Collection Live Updates: मोहनलाल की दृश्यम 3 की रनटाइम डिटेल्स

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो मोहनलाल की 'दृश्यम 3' का पहला हाफ - 1 घंटा 9 मिनट, दूसरा हाफ - 1 घंटा 29 मिनट, कुल रनटाइम - 2 घंटे 38 मिनट होगा.

May 20, 2026 19:38 (IST)

Drishyam 3 Movie Review & Collection Live Updates: अब तक फिल्म ने कमाए इतने करोड़ रुपये

इंडस्ट्री ट्रैकर Sacnilk के अनुसार, 20 मई को फिल्म की ओपनिंग डे प्री-सेल्स दुनिया भर में 25 करोड़ रुपये के ग्रॉस आंकड़े के करीब पहुंच गई हैं, और मौजूदा सेल्स लगभग 24 करोड़ रुपये है.

May 20, 2026 19:33 (IST)

Drishyam 3 Movie Review & Collection Live Updates: मोहनलाल की फ़िल्म दुनिया भर के 65 देशों में रिलीज हो रही है

'दृश्यम 3' दुनिया भर के 65 देशों में रिलीज़ हो रही है, जिसका लक्ष्य इस मलयालम फैंचाइजी के लिए विदेशों में एक बड़ा विस्तार करना है. मोहनलाल के नेतृत्व में और जीतू जोसेफ द्वारा निर्देशित. इस फिल्म को गल्फ देश, उत्तरी अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, यूके, आयरलैंड, न्यूजीलैंड, स्वीडन, जर्मनी और तुर्की सहित 65 देशों में रिलीज हो रही है. 

Featured Video Of The Day
सिया ने कैसे रची सोनम वाली वारदात?
Topics mentioned in this article
Drishyam 3 Movie Review Live Updates
Mohanlal Movie Drishyam 3
Ajay Devgn Movie Drishyam 3
Mohanlal Film
Worldwide Box Office Collections Day 1