Drishyam 3 Box Office Collection Day 8: अजय देवगन की दृश्यम 3 का तूफान बॉक्स ऑफिस पर जारी है, जिसने भारत में 300 करोड़ तो वहीं 400 करोड़ का आंकड़ा पार कर लिया है. वहीं इस हफ्ते शुक्रवार को कोई नई बॉलीवुड फिल्म ना होने के कारण दृश्यम 3 की कमाई धुआंधार रही है. सैकनिल्क के अनुसार, 9 अक्टूबर आठवें दिन शुक्रवार को दृश्यम 3 ने 14,583 शोज से 14.50 करोड़ की कमाई हासिल की है, जिसके बाद भारत में 260 करोड़ नेट और 312 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन हो गया है. जबकि 6 करोड़ ओवरसीज कलेक्शन 8वें दिन होने के कारण 95 करोड़ ओवरसीज ग्रॉस पहुंच गया है, जिसके बाद 407 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाई पहुंच गई है.
दृश्यम 3 का 8 दिनों का कलेक्शन
पहले दिन कलेक्शन- 62 करोड़
दूसरे दिन कलेक्शन- 53.50 करोड़
तीसरे दिन कलेक्शन- 61 करोड़
चौथे दिन कलेक्शन- 21 करोड़
पांचवे दिन कलेक्शन 19.50 करोड़
छठे दिन कलेक्शन 15.50 करोड़
सातवें दिन कलेक्शन- 13 करोड़
आठवें दिन कलेक्शन- 14.50 करोड़
यह भी पढ़ें | Hanuman Ansh तेलुगू में हुई रिलीज, जानें 63 दिन का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन
2025 की 5वीं सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बनीं दृश्यम 3
400 करोड़ पार की कमाई दुनियाभर में हासिल करने वाली दृश्यम 3 का बजट 110 करोड़ बताया गया है. जबकि फिल्म ने 407 करोड़ वर्ल्डवाइड कमाई हासिल कर ली है. इसके चलते फिल्म का प्रॉफिट 270 प्रतिशत ज्यादा पहुंच गया है. वहीं इसके साथ यह 2026 की पांचवी सबसे ज्यादा प्रॉफिट कमाने वाली फिल्म बन गई है, जिसमें पहले नंबर पर हनुमान अंश है. दूसरे नंबर पर धुरंधर 2, तीसरे पर आवारापन 2 और चौथे पर मिर्जापुर द मूवी है. वहीं पांचवे नंबर पर अजय देवगन की दृश्यम 3 ने कब्जा कर लिया है.
हनुमान अंश 64वें दिन भी दे रही टक्कर
बॉक्स ऑफिस पर दृश्यम 3 के अलावा नीम करोली बाबा पर बनी फिल्म हनुमान अंश की चर्चा है, जो 64वें दिन भी कमाई करती हुई नजर आ रही है. खास बात यह है कि 9 अक्टूबर को वर्ल्डवाइड तेलुगू भाषा में भी फिल्म को रिलीज किया गया है, जिसके बाद फिल्म ने 1.20 करोड़ की कमाई हासिल की है, जिसमें तेलुगू की ओपनिंग 60 लाख है. इसके बाद भारत में 329.18 करोड़ नेट और 388.77 करोड़ ग्रॉस कलेक्शन हो गया है. वहीं वर्ल्डवाइड कमाई 428.82 करोड़ पहुंच गई है.
यह भी पढ़ें | हनुमान अंश के बाद KGF और कांतारा के मेकर्स ने उठाया उस फिल्म का बीड़ा, जो ऑस्कर 2027 में रचेगी इतिहास?