Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की दृश्यम 3 की ताबड़तोड़ कमाई जारी, नजर 500 करोड़ पर

Drishyam 3 Box Office Collection: अजय देवगन की फिल्म को थियेटर्स में दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है. यहा वजह है कि ऑक्युपेंसी में कमी दर्ज होने के बावजूद कमाई के आंकड़ों में कोई खास गिरावट नहीं दिखी है.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: अजय देवगन की दृश्यम 3 का बॉक्स ऑफिस पर जलवा
Social Media
नई दिल्ली:

Drishyam 3 Box Office Collection Day 5: रिकॉर्ड-तोड़ ओपनिंग वीकेंड के बाद अजय देवगन की 'दृश्यम: द कंक्लूजन' की बॉक्स ऑफिस कमाई में पहले सोमवार को भारी गिरावट देखी गई. लेकिन चौथे दिन फिल्म ने 16,274 शो से 21 करोड़ रुपये (नेट) कमाए, जो रविवार की 61 करोड़ रुपये की कमाई से 65.6 पर्सेंट कम है. इसके साथ ही फिल्म का भारत में नेट कलेक्शन 197 करोड़ रुपये और डोमेस्टिक ग्रॉस कलेक्शन 237 करोड़ रुपये हो गया है. इसका वर्ल्डवाइड ग्रॉस कलेक्शन अभी 303 करोड़ रुपये है. चौथे दिन, 'दृश्यम: द कंक्लूजन' की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल मिलाकर 24.71 पर्सेंट रही. फिल्म की सबसे ज्यादा ऑक्यूपेंसी रात के शो में 38.38 पर्सेंट रही, इसके बाद शाम के शो में 26.85 पर्सेंट, दोपहर के शो में 20.69 पर्सेंट और सुबह के शो में 12.92 पर्सेंट ऑक्यूपेंसी रही.

'दृश्यम 3' ने अजय देवगन के करियर की सबसे बड़ी ओपनिंग डे और ओपनिंग वीकेंड वाली फिल्म का रिकॉर्ड पहले ही बना लिया है. साथ ही यह 2026 में 'धुरंधर 2' के बाद दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकेंड ग्रॉसर फिल्म बन गई है. इसने मलयालम ओरिजिनल फिल्म की पूरी लाइफटाइम थिएट्रिकल कमाई का रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है. जीतू जोसेफ की 'दृश्यम 3' (जिसमें मोहनलाल लीड रोल में थे और जो 21 मई को रिलीज हुई थी) ने अपनी पूरी थिएट्रिकल रन के दौरान दुनिया भर में 237.70 करोड़ रुपये कमाए थे.

अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी 'दृश्यम: द कंक्लूजन' में अजय देवगन ने विजय सलगांवकर का किरदार निभाया है. वे केबल ऑपरेटर के तौर पर एक बार फिर अपने उसी किरदार में बड़े पर्दे पर आए. वही किरदार जिसने एक अपराध को छिपाने के लिए ऐसी भयंकर प्लानिंग बनाई थी, वही इस फ्रैंचाइजी की कहानी का बेस है. तब्बू, श्रिया सरन, रजत कपूर और इशिता दत्ता अपने-अपने किरदारों एक बार फिर दर्शकों को इम्प्रेस करने में कामयाब रहे. वहीं फिल्म में नई एंट्री रही जयदीप अहलावत और प्रकाश राज की. इन दोनों ने भी अपनी अदाकारी से दृश्यम 3 को एक शानदार एक्सपीरियंस बनाने में कॉन्ट्रिब्यूट किया.

यह भी पढ़ें: 'पता नहीं क्यों हमें वहां के मुसलमान भाई बुरे लगते हैं, दुबई के नहीं'- मीका सिंह का पाकिस्तानी मुस्लिमों पर रिएक्शन

Featured Video Of The Day
Sucherita Kukreti | INDIA Alliance Protest पर एंकर ने पूछा सवाल कांग्रेस प्रवक्ता से नहीं बना जवाब!
Topics mentioned in this article
Drishyam 3
Drishyam 3 Box Office Collection
Ajay Devgn
Jaideep Ahlawat
Prakash Raj