Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन की फिल्म बनी 2026 की दूसरी बड़ी फिल्म, 4 दिन में कमाए इतने करोड़

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन की फिल्म दृश्यम 3 बॉक्स ऑफिस खूब धुंआ उठा रही है. इसका मतलब ये कि फिल्म ने पहले चार दिन में बॉक्स ऑफिस पर काफी मोटी कलेक्शन की है और अभी फिल्म का जादू जल्द थमता नजर नहीं आ रहा है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Drishyam 3: The Conclusion Box Office Collection Day 4: अजय देवगन की दृश्यम 3 की कलेक्शन उठा रही धुंआ
Social Media
नई दिल्ली:

Drishyam 3 Box Office Collection Day 4: अजय देवगन के लीड रोल वाली फिल्म 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' बॉक्स ऑफिस पर मजबूती से टिकी हुई है. इंडस्ट्री ट्रैकर सैकनिल्क के मुताबिक फिल्म ने रविवार(4 अक्टूबर) को भी अपनी रफ्तार बनाए रखी और 17,323 शो से 61 करोड़ रुपये (नेट) की कमाई की. यह शनिवार के 53.50 करोड़ रुपये के इंडिया नेट कलेक्शन के मुकाबले 14 प्रतिशत की बढ़त है. वहीं 5 अक्तूबर को खबर लिखे जाने तक फिल्म ने 10.41 करोड़ की कमाई कर ली है. इससे फिल्म का इंडिया ग्रॉस कलेक्शन 224.08 और नेट कलेक्शन 186.91 करोड़ हो गया है.

तीसरे दिन 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' की हिंदी ऑक्यूपेंसी कुल मिलाकर 64.29 पर्सेंट रही. शाम के शो में सबसे ज्यादा 80.46 पर्सेंट ऑक्यूपेंसी दर्ज की गई. इसके बाद दोपहर के शो में 72.08 पर्सेंट, रात के शो में 62.23 पर्सेंट और सुबह के शो में 42.38 पर्सेंट ऑक्यूपेंसी रही. भारत में ओपनिंग वीकेंड में 176.50 करोड़ रुपये की नेट कमाई के साथ दृश्यम 3 2026 की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग वीकएंड कलेक्शन करने वाली फिल्म बनी है. दृश्यम 3 से आगे केवल रणवीर सिंह की फिल्म 'धुरंधर 2: द रिवेंज' है. इस फिल्म ने ओपनिंग वीकएंड पर 290.94 करोड़ रुपये (नेट) कमाए थे.

यह भी पढ़े: राजपाल यादव ने नहीं चुकाए 5 करोड़ रुपये, कोर्ट ने लगाई फटकार कहा- आपकी जगह जेल में है

अभिषेक पाठक के डायरेक्शन में बनी 'दृश्यम: द कन्क्लूजन' में श्रिया सरन, तब्बू, जयदीप अहलावत, इशिता दत्ता और सौरभ शुक्ला जैसे कलाकार भी अहम किरदारों में हैं. यह फिल्म इस साल 2 अक्टूबर को रिलीज हुई थी. यह तारीख इस फिल्म की कहानी का अहम हिस्सा है. कोइंसिडेंस देखिए इस साल 2 अक्तूबर को शुक्रवार था जो कि फिल्म की रिलीज के लिहाज से बिल्कुल परफेक्ट साबित हुआ. फिल्म ने एडवांस बुकिंग में भी अपनी धांसू कमाई की एक झलक दिखा दी थी और अब ऐसा लग रहा है कि अब ये फिल्म सात दिन के अंदर 500 करोड़ का आंकड़ा भी पार कर जाएगी.

Advertisement
Featured Video Of The Day
प्रेमानंद महाराज ने शिष्य रसिक की मौत के बाद क्‍यों छोड़ा आश्रम, अब कहां रह रहे?
Topics mentioned in this article
Drishyam 3
Drishyam 3 Box Office Collection
Ajay Devgn
Drishyam 3 Box Office
Entertainment