रामायण देख निराश हो गए महाभारत के श्रीकृष्ण, सोशल मीडिया पर लिखा- इस फिल्म से बहुत दुखी और निराश हूं, इसकी कहानी भारत के इतिहास को गलत तरीके से पेश करती है

बीआर चोपड़ा की महाभारत में श्रीकृष्ण का किरदार निभाकर घर के घर के पसंदीदा बन चुके नितीश भारद्वाज ने रामायण देख ली है. कभी ट्रेलर की तारीफ कर चुके नितीश इस फिल्म से बुरी तरह निराश नजर आए.

विज्ञापन
Read Time: 4 mins
रामायण से निराश हुए महाभारत के श्रीकृष्ण नितीश तिवारी
Social Media
नई दिल्ली:

दूरदर्शन पर आने वाली बीआर चोपड़ा की 1988 की मशहूर टीवी सीरीज 'महाभारत' में भगवान कृष्ण का किरदार निभाने वाले एक्टर नितीश भारद्वाज ने रामायण फिल्म की तारीफ की थी. एक्टर उन सेलेब्स में हैं जिन्होंने रामायण का ट्रेलर आने के बाद इसकी खूब तारीफ की थी. उन्होंने तो यहां तक कह दिया था कि यह फिल्म ऑस्कर जीतेगी. हालांकि फिल्म देखने के बाद नीतीश का नजरिया बदल गया. उन्हें फिल्म पसंद नहीं आई. नितीश ने अपने सोशल मीडिया पेज पर लिखा कि यह फिल्म भारत के इतिहास और विरासत को गलत तरीके से पेश करती है.

'यह फिल्म रामायण के नैतिक ढांचे को बदल देती है'

नितीश ने इस बात पर निराशा जताई कि फिल्म में रावण (जिसका किरदार यश ने निभाया है) को एक निष्पक्ष और सामाजिक न्याय करने वाले व्यक्ति के रूप में दिखाया गया है. उनके मुताबिक इससे इस महाकाव्य का नैतिक ढांचा ही बदल जाता है.

उन्होंने इंस्टाग्राम पर लिखा, "रामायण सिर्फ एक कहानी नहीं है. यह सनातन भारत की सभ्यता और आध्यात्मिक चेतना से गहराई से जुड़ी हुई है. इसके नायक, नायिका और खलनायक इस महाकाव्य के मूल्यों और संदेश का अहम हिस्सा हैं. उनके चरित्र और महत्व को यूं ही नहीं बदला जा सकता. भगवान विष्णु ने धर्म और परंपरा की रक्षा करने और मर्यादा स्थापित करने के लिए ही राम का अवतार लिया था. मेरी नजर में रावण को एक बहुत ही उदार, सामाजिक न्याय करने वाले और निष्पक्ष व्यक्ति के रूप में दिखाकर, यह फिल्म रामायण के नैतिक ढांचे को बदल देती है और अवतार लेने के मूल उद्देश्य को ही कमजोर कर देती है."

'VFX का दिखावा कभी भी मूल मूल्यों की जगह नहीं ले सकता'

नीतीश ने यह भी कहा कि शानदार विजुअल इफेक्ट्स (VFX) इस महाकाव्य के मूल मूल्यों की जगह नहीं ले सकते. उन्होंने बताया कि वे सोशल मीडिया पर की गई अपनी वह पुरानी पोस्ट हटा रहे हैं, जिसमें उन्होंने ट्रेलर देखने के बाद फिल्म की तारीफ की थी.

Advertisement

उन्होंने लिखा, "मैं इस फिल्म से बहुत दुखी और निराश हूं. मैं इसके बारे में की गई अपनी पिछली पोस्ट वापस लेता हूं. मुझे इस फिल्म के बारे में कहने के लिए एक भी अच्छी बात नहीं मिल रही है. VFX का दिखावा कभी भी इस महाकाव्य के मूल मूल्यों, दार्शनिक गहराई और आध्यात्मिक सार की जगह नहीं ले सकता. मेरी राय में यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय सिनेमा का प्रतिनिधित्व करने के लायक नहीं है, क्योंकि इसकी कहानी भारत के इतिहास, विरासत और मुख्य आध्यात्मिक मूल्यों को गलत तरीके से पेश करती है." 

Advertisement

नीतीश भारद्वाज ने 'रामायण' के लिए ऑस्कर मिलने की भविष्यवाणी की थी

इससे पहले फिल्म का ट्रेलर देखने के बाद, नीतीश ने सोशल मीडिया पर फिल्म बनाने वालों की तारीफ की थी और कहा था कि यह फिल्म अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बड़ा सम्मान हासिल करेगी. उन्होंने लिखा था, "बेस्ट फॉरेन फिल्म कैटेगरी में 100% ऑस्कर मिलेगा. सत्यजीत रे और शेखर कपूर के बाद, नितेश तिवारी विश्व सिनेमा के लिए भारत की अगली बड़ी सौगात हैं. प्रोडक्शन डिजाइन और DOP (सिनेमैटोग्राफी) के लिए ढेरों अवॉर्ड मिलेंगे. VFX और AI का इस्तेमाल करके बहुत ही शानदार तरीके से उस दौर को फिर से जीवंत किया गया है. भारतीय सिनेमा के साथ जुड़ने के लिए महान संगीतकार हंस जिमर का शुक्रिया. रणबीर अब रणवीर के बराबर आ गए हैं. ये दोनों ही ऐसे धुरंधर हैं जिन्हें हराना नामुमकिन है. यश ग्लोबल सिनेमा में आपका स्वागत है."

यह भी पढ़ें: 33 किलो का कॉस्ट्यूम, 1.8 किलो का मुकुट, यश के लिए आसान नहीं था रावण जैसा दिखना, सबसे हल्के कॉस्ट्यूम का वजन भी 15 किलो से ज्यादा

Featured Video Of The Day
₹500 का नोट होगा बंद! चंद्रबाबू नायडू की मांग से क्यों मची हलचल?
Topics mentioned in this article
Nitesh Tiwari
Ranbir Kapoor
Nitish Bharadwaj
Entertainment
Bollywood

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं