बेटी संग इस्लामिक न्यू ईयर बनाता दिखा दीया और बाती हम का सूरज, एक्टिंग की दुनिया छोड़ अब कर रहा है खेती-बाड़ी

टीवी के मशहूर अभिनेता अनस राशिद ने बेटी आयत के साथ एक प्यारा वीडियो शेयर किया है. वीडियो में आयत इस्लामिक न्यू ईयर और मुहर्रम के बारे में जानकारी देती नजर आई, जिसे देखकर फैंस उनकी परवरिश और समझदारी की तारीफ कर रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
इंडस्ट्री छोड़ खेती करने वाले अनस राशिद ने बेटी के साथ शेयर किया वीडियो
NDTV

टीवी के सबसे पॉपुलर शोज में गिने जाने वाले 'दिया और बाती हम' ने कई कलाकारों को घर-घर पहचान दिलाई थी. इस शो में सूरज राठी का किरदार निभाकर मशहूर हुए अनस राशिद आज भी दर्शकों के दिलों में बसे हुए हैं. हालांकि एक्टिंग की दुनिया से दूरी बनाने के बाद उन्होंने एक अलग रास्ता चुना और खेती-किसानी में लग गए. अब अनस एक बार फिर चर्चा में हैं, लेकिन इस बार वजह उनका कोई टीवी शो नहीं बल्कि उनकी बेटी के साथ शेयर किया गया एक प्यारा वीडियो है, जिसने फैंस का दिल जीत लिया है.

स्टारडम छोड़ चुनी सादगी भरी जिंदगी

जब अनस राशिद अपने करियर के सबसे अच्छे दौर में थे, तब उन्होंने एक ऐसा फैसला लिया जिसने सभी को हैरान कर दिया. उन्होंने टीवी इंडस्ट्री से दूरी बना ली और खेती-बाड़ी में अपना मन लगा लिया. आज वो अपने परिवार के साथ सुकून भरी जिंदगी जी रहे हैं. सोशल मीडिया पर उनकी पोस्ट देखकर साफ पता चलता है कि वो परिवार के साथ हर पल को खुलकर एंजॉय कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बंटवारा 1947 की एक्ट्रेस पहुंची बॉम्बे हाई कोर्ट, अदालत से लगाई ये गुहार

बेटी आयत का वीडियो हुआ वायरल

हाल ही में अनस ने अपनी बेटी आयत के साथ एक वीडियो शेयर किया, जिसने इंटरनेट पर लोगों का ध्यान खींच लिया. वीडियो में आयत बड़े ही कॉन्फिडेंस के साथ इस्लामिक न्यू ईयर और मुहर्रम के बारे में बात करती नजर आती है. छोटी सी उम्र में उसकी समझ और जानकारी देखकर लोग हैरान रह गए.

Advertisement

बेटी की बात सुन खिल उठे अनस

वीडियो में अनस अपनी बेटी से पूछते हैं कि आज कौन सा खास दिन है. इस पर आयत बताती है कि आज पहला मुहर्रम-उल-हराम है और इस्लामिक न्यू ईयर की शुरुआत हो रही है. बेटी का जवाब सुनते ही अनस के चेहरे की खुशी देखने लायक थी. उन्होंने प्यार से आयत की तारीफ की और कहा कि वो अब काफी समझदार हो गई है. इसके बाद अनस ने आयत से पूछा कि वो इस मौके पर लोगों को क्या संदेश देना चाहेंगी. इस पर आयत ने बड़ी मासूमियत से कहा कि नया साल सभी के लिए ढेर सारी खुशियां लेकर आए. वीडियो में पिता-बेटी की बॉन्डिंग ने लोगों का दिल जीत लिया. बाद में दोनों ने साथ बैठकर दुआ भी पढ़ी.

फैंस बोले- यही हैं असली हीरो

वीडियो सामने आते ही कमेंट सेक्शन तारीफों से भर गया. किसी ने अनस को शानदार पिता बताया तो किसी ने आयत की समझदारी की सराहना की. कई फैंस ने लिखा कि शोहरत से दूर रहकर भी अनस लोगों के दिलों में बसे हुए हैं. बता दें कि अनस राशिद ने साल 2017 में हिना इकबाल से शादी की थी. दोनों बेटी आयत और बेटे खबीब के माता-पिता हैं.

Advertisement

Featured Video Of The Day
आरव हत्याकांड में बड़ा फैसला, कोर्ट ने दोषी को सुनाई फांसी की सजा!
Topics mentioned in this article
Anas Rashid
Diya Aur Baati Hum
Anas Rashid Diya Aur Bati Hum
Anas Rashid Family
Anas Rashid Latest News