ईरान-इजरायल जंग पर बोलीं दिशा पाटनी की बहन खुशबू- ये धार्मिक युद्ध नहीं...

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है. देश-दुनिया के कई शहरों में लोग मातम मना रहे हैं, लेकिन एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बड़ी बहन और भारतीय सेना की पूर्व मेजर खुशबू पाटनी ने लोगों को साफ सलाह दी है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
ईरान-इजरायल जंग पर बोलीं दिशा पाटनी की बहन खुशबू

ईरान के सर्वोच्च नेता अयातुल्ला अली खामेनेई की मौत के बाद मिडिल ईस्ट में तनाव चरम पर है. देश-दुनिया के कई शहरों में लोग मातम मना रहे हैं, लेकिन एक्ट्रेस दिशा पाटनी की बड़ी बहन और भारतीय सेना की पूर्व मेजर खुशबू पाटनी ने लोगों को साफ सलाह दी है – इस जंग को धर्म से न जोड़ें. खुशबू ने अपने सोशल मीडिया पोस्ट में लिखा, "ये कोई धार्मिक युद्ध नहीं है. ये पावर, सुरक्षा और क्षेत्रीय प्रभाव का खेल है. जियोपॉलिटिक्स, सैन्य रणनीति और वैश्विक गठबंधनों का मामला है, जो आम लोगों की समझ से कहीं ज्यादा जटिल है. सोशल मीडिया पर इसे धर्म की लड़ाई बनाकर बेचा जा रहा है, लेकिन असल में फैसले तेल, शक्ति संतुलन और सुरक्षा से होते हैं."

देश के साथ खड़े होने की दी सलाह

पूर्व मेजर खुशबू ने आगे कहा, "ईरान हमारा देश नहीं है. किसी दूसरे देश की राजनीति के लिए अपने ही देशवासियों से लड़ना समझदारी नहीं. मुश्किल वक्त में कोई बाहर का देश आपको बचाने नहीं आएगा. भावनाओं में न बहें, समझदारी से काम लें. अपने देश भारत के साथ खड़े रहिए." उन्होंने हेटर्स को भी जवाब दिया और लिखा, "जिसे लड़ना है, उसे लड़ने दो. जब तक भारत इस जंग में सीधे शामिल नहीं है, हमें भावनात्मक रूप से कूदने की जरूरत नहीं. युद्ध ज्यादातर राजनीतिक होता है, पर्सनल नहीं. सोचिए और फिर कदम उठाइए."

देशभक्ति से मुद्दों पर अक्सर मुखर रहती खुशबू

खुशबू पाटनी सोशल मीडिया पर फिटनेस और देशभक्ति से जुड़े मुद्दों पर अक्सर मुखर रहती हैं. वे परिवार के साथ खेती-बाड़ी का काम भी करती हैं. इस पोस्ट में उन्होंने साफ तौर पर कहा कि दुनिया युद्ध में बंट जाती है, लेकिन हमें अपने देश की प्राथमिकता रखनी चाहिए. खुशबू पाटनी का यह पोस्ट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोग उनकी पोस्ट पर कमेंट कर अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं. 

Advertisement
Featured Video Of The Day
Yogi Cabinet Expansion 2026:Akhilesh Yadav के 'PDA कार्ड' का जवाब है CM योगी का मंत्रिमंडल विस्तार?