प्रियंका चोपड़ा की कजिन को क्यों आया एअर इंडिया पर गुस्सा, एयरलाइंस के व्यवहार को बताया निराशाजनक

अहमदाबाद विमान हादसे के बाद प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा ने एक्स पर एक गुस्से से भरा पोस्ट शेयर किया और एयर इंडिया पर आरोप लगाया है. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
priyanka chopra cousin: प्रियंका चोपड़ा की कजिन मीरा चोपड़ा ने लिखी ये बात
नई दिल्ली:

ग्लोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा जोनास ने एअर इंडिया के ड्रीमलाइनर विमान हादसे पर गहरा दुख जताया. इस हादसे को भारत के इतिहास की सबसे बड़ी विमान दुर्घटनाओं में से एक माना जा रहा है. गुरुवार दोपहर एयर इंडिया बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान टेकऑफ के तुरंत बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गया. यह विमान अहमदाबाद से लंदन गैटविक जा रहा था, जिसकी फ्लाइट नंबर एआई-171 थी. यह विमान बीजे मेडिकल कॉलेज के पास एक आवासीय इलाके में जा गिरा. इस घटना में 241 यात्रियों की मौत हो गई.

प्रियंका ने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें उन्होंने हादसे में मारे गए लोगों के परिवारों के लिए अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं और कहा कि वह सभी के लिए दुआ कर रही हैं, जो इस हादसे से प्रभावित हुए हैं. अभिनेत्री ने लिखा, ''बेहद दुखद घटना। मैं हादसे से प्रभावित सभी लोगों और जिन परिवारों को अकल्पनीय क्षति हुई है, उनके लिए दुआ कर रही हूं.''

इसी बीच प्रियंका चोपड़ा की बहन ने भी एक्स पर एक पोस्ट शेयर की, जिसमें उन्होंने लिखा, '#AirIndia की असंवेदनशीलता चौंकाने वाली है...मेरे पति 15 जून को एयर इंडिया से दुबई जाने वाले हैं और हम सुरक्षा उपायों की कमी के कारण उड़ान रद्द करना चाहते थे. लेकिन एयर इंडिया ने कोई भी राशि वापस करने से इनकार कर दिया, क्योंकि उन्हें इसे लेकर कोई एडवाइजरी नहीं मिली है. हम सभी को एयर इंडिया से उड़ान भरने पर गर्व था क्योंकि यह प्रतिष्ठित टाटा समूह द्वारा संचालित हमारी राष्ट्रीय एयरलाइन है, लेकिन आज जो हुआ और जो लोग अब यात्रा करने से डरते हैं, अपने उन ग्राहकों के साथ जिस तरह का ये व्यवहार कर रहे हैं निराशाजनक है. उन्हें शर्म आनी चाहिए! इस एयरलाइन पर 240 लोग अपनी जान गंवा चुके हैं, लेकिन एयर इंडिया को कोई परवाह नहीं है!!'

Advertisement

गौरतलब है कि दुर्घटनाग्रस्त हुई फ्लाइट में 230 यात्री, 10 केबिन क्रू और 2 पायलट थे. अधिकारियों के अनुसार, इस हादसे में केवल एक ही व्यक्ति बच पाया है, जो कि भारतीय मूल का ब्रिटिश नागरिक है और सीट नंबर 11ए पर बैठा था. उसका एक स्थानीय अस्पताल में इलाज चल रहा है. इस विमान ने गुरुवार दोपहर एक बजकर 38 मिनट पर सरदार वल्लभभाई पटेल अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से उड़ान भरी. थोड़ी देर बाद ही विमान अनियंत्रित होकर घनी आबादी वाले इलाके में दुर्घटनाग्रस्त हो गया. विमान के गिरने से भीषण आग लग गई.

Featured Video Of The Day
बीच सड़क धू-धू कर जली DPSG की School Bus; आग का गोला बनी गाड़ी, खौफनाक वीडियो
Topics mentioned in this article
Priyanka Chopra
Priyanka Chopra Cousin
Meera Chopra
Meera Chopra Husband
Meera Chopra Instagram