डिम्पल कपाड़िया ने अक्षय कुमार के साथ 30 साल पहले ठुकराई थी ये फिल्म, 13 साल बड़ी एक्ट्रेस ने किया ये रोल, फिल्म हुई सुपरहिट

डिंपल कपाड़िया की बेटी ट्विंकल खन्ना ने अक्षय कुमार से शादी की है. हालांकि कपल की शादी से पहले उन्होंने दामाद की एक फिल्म को ठुकराया था, जो ब्लॉकबस्टर बनी.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
अक्षय कुमार की फिल्म को डिंपल कपाड़िया ने कहा था नो
Social Media
नई दिल्ली:

डिंपल कपाड़िया बॉलीवुड की जानी मानी अदाकारा हैं, जिन्होंने सुपरस्टार राजेश खन्ना से शादी की थी. वहीं उनकी बेटी ट्विंकल और रिंकी खन्ना भी एक्टिंग की दुनिया में हाथ आजमा चुकी हैं. जबकि अक्षय कुमार बॉलीवुड के टॉप एक्टर्स की गिनती में आते हैं. लेकिन क्या आप जानते हैं कि 14 जून को रिलीज हुई एक 30 साल पुरानी फिल्म, जिसमें अक्षय कुमार लीड रोल में थे. उसे डिंपल कपाड़िया ने रिजेक्ट किया था. वहीं फिल्म 1996 की इतनी बड़ी ब्लॉकबस्टर निकली की बजट से 4 गुना कमाई करने के बाद साल की पांचवी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली फिल्म बन गई थी. 

डिंपल कपाडिया ने ठुकराई थी अक्षय कुमार की फिल्म

हम बात कर रहे हैं 14 जून 1996 में रिलीज हुई खिलाड़ियों का खिलाड़ी फिल्म की. इसमें अक्षय कुमार और रेखा लीड रोल में नजर आए थे. लेकिन रेडिट के एक पोस्ट के मुताबिक, डिंपल कपाड़िया ने इस पिल्म को ठुकरा दिया था. पोस्ट के मुताबिक, उन्होंने कहा, मैंने ट्विंकल की बरसात के समय सिर्फ एक फिल्म रिजेक्ट की, जो बाद में रेखा ने की. यह अक्षय की खिलाड़ियों का खिलाड़ी थी. 

ये भी पढ़ें- मधुबाला का ये गाना आज भी है फैंस का फेवरेट, जिसे 66 साल पहले लिखा था 105 बार,  फिल्म बनाने में झोंके 12 साल

1996 की पांचवी सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म

14 जून 1996 में रिलीज हुई खिलाड़ियों का खिलाड़ी का डायरेक्शन उमेश मेहरा ने किया था. वहीं केशु रामसे ने प्रोड्यूस किया था. जबकि रेखा, अक्षय कुमार, रवीना टंडन, ब्रायन एडम्स, इंद्र कुमार, ब्रायन ली, गुलशन ग्रोवर अहम किरदार में नजर आए. फिल्म 6.75 करोड़ के बजट में बनाई गई थी. लेकिन 25.15 करोड़ का कलेक्शन फिल्म ने हासिल किया और 5वीं साल की सबसे ज्यादा कमाने वाली फिल्म बन गई. यह खिलाड़ी सीरीज की चौथी फिल्म थी, जिसमें मैडम एक्स के बाद रेखा ने दूसरी बार नेगेटिव रोल निभाया था. 

Advertisement

खिलाड़ी सीरीज के बारे में 

अक्षय कुमार और अब्बास मस्तान द्वारा बनाई गई बॉलीवुड की एक्शन सीरीज  खिलाड़ी सीरीज कहलाती है. 1992 में खिलाड़ी आई थी, जिसमे अब्बास मस्तान ने डायरेक्ट किया था. अक्षय कुमार लीड रोल में थे. इसके बाद 1994 में मैं खिलाड़ी तू अनाड़ी, 1995 में सबसे बड़ा खिलाड़ी, 1996 में खिलाड़ियों का खिलाड़ी, 1997 में मिस्टर एंड मिसेज खिलाड़ी, 1999 में इंटरनेशनल खिलाड़ी, 2000 में खिलाड़ी 420 और 2012 में खिलाड़ी 786 रिलीज हुई थी. इन सभी में अक्षय कुमार लीड रोल में थे. इन 8 फिल्मों ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी कमाई की है.  

ये भी पढ़ें- प्राइम वीडियो पर इस स्पाई थ्रिलर सीरीज के 7 एपिसोड एक बार में ही देख लेंगे आप, 9 महीनों से OTT पर है छाई

Advertisement
Featured Video Of The Day
काले कपड़े, लाल झंडे.. खामेनेई को ऐसे दी गई अंतिम विदाई!
Topics mentioned in this article
Akshay Kumar
Dimple Kapadia
Khiladiyon Ka Khiladi
Bollywood