दिलजीत दोसांझ बिहार में करना चाहते थे कॉन्सर्ट, भीड़ संभालने की जिम्मेदारी पर कह दी ये बात

दिलजीत दोसांझ का दिल्ली में ऑरा इंडिया टूर 2026 की चर्चा के बीच बिहार में कॉन्सर्ट की चर्चा शूरु हो गई है, जिसका जिक्र खुद पंजाबी सिंगर ने किया. 

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
बिहार में कॉन्सर्ट करना चाहते थे दिलजीत दोसांझ, कहा- पिछले साल की थी कोशिश
NDTV

दिलजीत दोसांझ इन दिनों चर्चा में हैं, जिनका हाल ही में AURA India Tour 2026 की शुरुआत दिल्ली से हुई. इसकी वीडियो और चस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं. इसी बीच इस कॉन्सर्ट के बाद पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर एक लाइव सेशन शुरू किया, जिसमें उन्होंने अपने अपकमिंग टूर, कॉन्ट्रोवर्सी और कई चीजों के बारे में बात की. वहीं इस दौरान उन्होंने यह भी बताया कि वह बिहार में भी कॉन्सर्ट करना चाहते थे. लेकिन उन्होंने भीड़ को मैनेज करने के बारे में पूछा. 

दिलजीत दोसांझ ने बिहार में कॉन्सर्ट पर कही ये बात

दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम लाइव पर पिछले साल बिहार में कॉन्सर्ट करने के बारे में सोचा. लेकिन भीड़ को कंट्रोल कैसे करें. इसके चलते रुक गए. उन्होंने पंजाबी में कहा, हमने बिहार जाने की कोशिश की. पिछली बार भी हमने बिहार जाने की कोशिश की थी. लेकिन उन्होंने कहा कि भीड़ को संभालना मुश्किल होगा. उन्होंने पूछा कि क्या हम इसकी जिम्मेदारी लेंगे. मैंने कहा कि हम ऐसा नहीं कर सकते. यह जिम्मेदारी उन्हें ही लेनी होगी. चूंकि उन्होंने ऐसा नहीं किया. इसलिए हम नहीं जा पाए. 

भीड़ को संभालने की जिम्मेदारी पर दिलजीत ने कहा, "देखिए, भीड़ को संभालना मुश्किल है. यह कोई छोटी-मोटी भीड़ नहीं है. बल्कि बहुत बड़ी भीड़ है. मुझे सारी व्यवस्थाओं के बारे में सोचना पड़ा. यह बिल्कुल दिल्ली में कोई इवेंट आयोजित करने जैसा है." दिलजीत के कॉन्सर्ट में अक्सर हजारों फैंस के आने की उम्मीद होती है. ऐसे में सिंगर का कहना है कि वह इन सबके लिए जिम्मेदारी नहीं ले सकते. 

ये भी पढे़ें- दीवाली पर 27 साल पुराना गाना जीत लेगा दिल, बिग बी ने किया था 30 साल छोटी हीरोइन संग रोमांस, कुमार सानू और अनुराधा पौडवाल का सुपरहिट सॉन्ग

Advertisement

AURA India Tour 2026 के बारे में

बता दें कि दिल्ली के बाद दिलजीत दोसांझ AURA India Tour 2026 के चलते चंड़ीगढ़, कोलकात्ता, अहमदाबाद, लखनऊ, मुंबई, बेंगलुरू और इंदौर में परफॉर्म करेंगे. अपने लाइव सेशन में उन्होंने कहा, “मुझे पता है कि बहुत से लोग मेरा मजाक उड़ाएंगे. कई न्यूज चैनल भी मेरा मज़ाक उड़ाएंगे और नेगेटिव  माहौल बनाएंगे. लेकिन आप चाहे कितनी भी नेगेटिविटी फैला लें. मैं यहीं हूं. मैं कहीं नहीं जा रहा हूं. मैं यहां 25 सालों से काम कर रहा हूं. मैं तभी रुकूंगा जब मेरी मर्जी होगी. उससे पहले मैं नहीं रुकने वाला. हमने दिल्ली का कॉन्सर्ट कर लिया. वह बहुत मुश्किल था. कई लोगों ने रोकने की कोशिश की. लेकिन हमने कर दिखाया. मैं प्रॉब्लम के बारे में यहां बात नहीं करना चाहता. मैं पूरी दुनिया में शो करता हूं. हमेशा प्रॉब्लम होती है. लेकिन जब इंडिया का शो शुरू होता है प्रॉब्लम शुरू हो जाती है खासकर मेरे लिए. पता नहीं क्यों. ”

ये भी पढे़ं- बिहार में बच्चे के जन्म के बाद महिलाएं गातीं हैं मनोज तिवारी का ये भोजपुरी का गाना, दो साल पहले हुआ वायरल

Advertisement
Featured Video Of The Day
CEC के खिलाफ विपक्ष के प्रदर्शन से पहले Ramlila Maidan से देखें LIVE
Topics mentioned in this article
Diljit Dosanjh
Bihar
Diljit Dosanjh Concert
Entertainment

NDTV.in पर ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें, व देश के कोने-कोने से और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं