'मुझे फिर से एंटी नेशनलिस्ट कहा जाएगा', दिलजीत दोसांझ की CJP प्रोटेस्ट के बीच सरकार से छात्रों की मांगें सुनने की अपील

दिलजीत दोसांझ ने CJP प्रोटेस्ट के बीच सरकार से की छात्रों की मांगें सुनने की अपील, बोले- 'मुझे फिर से एंटी नेशनलिस्ट कहा जाएगा.'

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
CJP प्रोटेस्ट को दिलजीत दोसांझ का सपोर्ट, खुद के बारे में कही ये बात
Instagram
नई दिल्ली:

कॉकरोच जनता पार्टी यानी सीजेपी का 20 जुलाई को जंतर-मंतर से संसद तक विरोध मार्च निकाला गया. जिसके बीच पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच झड़प हुई. आज मंगलवार को भी विरोध प्रदर्शन जारी है. इस बीच, दिलजीत दोसांझ ने दिल्ली में CJP के 'संसद चलो' मार्च के दौरान हुई इस घटना पर रिएक्शन दिया है. इंस्टाग्राम स्टोरी पर शेयर किए पोस्ट में पंजाबी सुपरस्टार दिलजीत ने लिखा, 'अज जो होया बहुत माड़ा होया...स्टूडेंट्स नाल इडन ट्रीट नहीं होना चाहिए. (आज जो हुआ बहुत ही बुरा हुआ, छात्रों के साथ इस तरह का व्यवहार नहीं होना चाहिए).' दिलजीत ने मांग की कि अथॉरिटीज को छात्रों की डिमांड्स सुननी चाहिए. उन्होंने कहा, 'मैं अथॉरिटीज नू रिक्वेस्ट करता हां के स्टूडेंट्स दियां डिमांड्स नू सुन लिया जावे...लोकां दी आवाज रब दी आवाज हुंदी आ. (मैं अथॉरिटीज से रिक्वेस्ट करता हूं कि छात्रों की मांगों को सुन लिया जाना चाहिए. लोगों का आवाज भगवान की आवाज होती है.' साथ ही प्रेयर इमोजी जोड़कर संदेश दिया.

यह भी पढ़ें: '20 जुलाई को बहुत लोगों की हड्डियां टूटी और एक पूरे देश का दिल टूटा', दबंग एक्ट्रेस सोनाक्षी सिन्हा का CJP प्रदर्शन पर रिएक्शन

पोस्ट में दिलजीत ने अपने ऊपर लग रहे 'एंटी-नेशनलिस्ट' टैग का भी जिक्र किया. उन्होंने लिखा, 'मेरे ते पहले ही एंटी नेशनलिस्ट दा टैग बहुत वार लग चुका...हुन वी मैनू एंटी-नेशनलिस्ट कहा जाएगा. (मेरे पर पहले भी कई बार राष्ट्र विरोधी होने का टैग लग चुका है. अब भी मुझे एंटी नेशनलिस्ट कहा जाएगा.)' किसान आंदोलन के बाद मिले बैकलैश और लीगल प्रॉब्लम्स का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि ये सब वो डिस्कस नहीं कर सकते, लेकिन 'बाकी रब सब देख रहा, बाबा भली करूं. (बाकी भगवान सब देख रहा हूं, बाबा सबकी भली करेंगे.)'

यह बयान 20 जुलाई को दिल्ली के जंतर-मंतर और संसद मार्च के दौरान हुई घटनाओं के बाद आया है, जिसमें कई छात्रों के घायल होने और लाठीचार्ज की खबरें आई थीं. दिलजीत का यह स्टैंड युवा और छात्र समुदाय में चर्चा का विषय बन गया है. कई लोग इसे उनका साहसिक कदम बता रहे हैं, तो कुछ यूजर्स बैकलैश दे रहे हैं. दिलजीत दोसांझ की सतलुज फिल्म भी कुछ समय से विवादों में है. वैसे भी दिलजीत पहले भी सामाजिक मुद्दों पर अपनी राय रख चुके हैं.

Advertisement
Featured Video Of The Day
काले कपड़े पहन संसद संसद पहुंचे राहुल और प्रियंका, खड़गे का सरकार पर बड़ा हमला
Topics mentioned in this article
Diljit Dosanjh
CJP
Cockroach Janta Party
Bollywood
Entertainment