जिमी फॉलन को दिलजीत दोसांझ ने करवाया भांगड़ा, कॉमेडियन और सिंगर ने किया जमकर डांस

दिलजीत दोसांझ एक बार फिर जिम्मी फॉलन के शो द टुनाइट शो में वापसी करने वाले हैं. स्टूडियो से दोनों स्टार्स के वीडियो भी काफी वायरल हो रहे हैं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
द टुनाइट शो में हुई दिलजीत दोसांझ की वापसी

पंजाबी सिंगर और एक्टर दिलजीत दोसांझ की पॉपुलैरिटी आज देश में ही में नहीं बल्कि दुनियाभर में हो चुकी है. अपने टैलेंट और सिंगिंग के दम पर दिलजीत आज ग्लोबल स्टार बन चुके हैं. यही वजह है कि दिलजीत अब जिमी फॉलन के 'द टुनाइट शो' में फिर से नजर आने वाले हैं. हालांकि ये पहली बार नहीं है जो वो जिमी फॉलन के शो में नजर आएंगे. दो साल पहले भी वो इस शो से सुर्खियां बटोर चुके हैं. 2024 में दिलजीत ने 'द टुनाइट शो' में शिरकत की थी जिसके बाद वो जबरदस्त चर्चा में रहे थे. अब फिर से उन्होंने बड़े स्टाइल से शो में वापसी की घोषणा की है. दिलजीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है जिसमें सिंगर, जिमी फॉलन के साथ भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं. ये एपिसोड 'द टुनाइट शो' के अपकमिंग एपिसोड का है, जहां दिलजीत एक बार फिर अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं.

ये भी पढ़ें; 1977 में आई धर्मेंद्र की ये फिल्म 11 महीने तक चली सिनेमाघरों में, रूस के लोग भी हो गए थे फैन, की थी बंपर कमाई

देखें, दिलजीत और जिमी फॉलेन का जबरदस्त भांगड़ा

‘द टुनाइट शो' और दिलजीत के सोशल मीडिया अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया गया है जिसमें दोनों स्टार्स मस्त होकर भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं. वीडियो देखने में साफ पता चल रहा है कि दिलजीत, जिमी को भांगड़ा करना सिखा रहे हैं और जिमी भी पूरे मन से डांस कर रहे हैं. दोनों का ये वीडियो फैंस को काफी पसंद भी आ रहा है और लोग दिलजीत को जिमी के शो में देखने के लिए काफी एक्साइटेड हैं.

Advertisement

दिलजीत ने स्टाइल से किया वापसी का ऐलान

सिंगर ने अपने इंस्टाग्राम पर शो के स्टूडियो से एक वीडियो भी शेयर किया है. वीडियो में दिख रहा है कि शुरुआत में सिंगर की टीम का एक शख्स स्टूडियो का दरवाजा खोलता है और पूछता है, ‘क्या लगता था नहीं लौटेंगे?' इसके बाद कैमरा दिलजीत की तरफ घूमता है और सिंगर कहते हैं, ‘कहा था ना कि एक बार पंजाबी आ जाएं तो जल्दी नहीं जाते. जिमी फैलन आ गए ओये'.

Advertisement

इसके बाद दिलजीत अपनी टीम मेंबर के साथ भांगड़ा करते नजर आ रहे हैं. दिलजीत और जिमी के भांगड़ा करते हुए वीडियो खूब वायरल हो रहे हैं.

Featured Video Of The Day
राम मंदिर केस: कच्ची रसीद.. बाथरूम में छुपाए जाते थे कैश! 'रामद्रोहियों' पर NDTV के 10 बड़े खुलासे
Topics mentioned in this article
The Tonight Show
Diljit Dosanjh
Jimmy Fallon
Actor Diljit Dosanjh
Actor Jimmy Fallon