दुल्हनों का फेवरेट था दिलीप कुमार-नरगिस का 78 साल पुराना ये गाना, अब इंस्टाग्राम पर मचा रहा धूम

1948 में आया दिलीप कुमार और नरगिस का ये गाना आज भी लोगों के बीच खास है. दुल्हनों का फेवरेट रहे इस गाने के रीमेक पर भी खूब रील्स बनीं.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
दुल्हनों का कभी था फेवरेट, अब इंस्टाग्राम पर मचा रहा धूम
नई दिल्ली:

शादी का माहौल हो और कोई पुराना गाना बजते ही दुल्हन की आंखें नम हो जाएं, तो समझिए गाने ने अपना काम कर दिया. कुछ गाने ऐसे ही होते हैं, जो वक्त के साथ पुराने नहीं लगते. 78 साल पहले आया एक गाना आज भी लोगों को अपनी ओर खींचता है. कभी ये गाना दुल्हनों के बीच खूब पसंद किया जाता था, तो आज इसके रीमेक पर भी लोग रील्स बना रहे हैं. दिलीप कुमार और नरगिस पर फिल्माया गया ये गाना प्यार, बिछड़ने और दर्द की ऐसी कहानी कहता है, जो आज भी दिल को छू जाती है.

दिलीप कुमार और नरगिस पर फिल्माया गया था गाना

ये गाना दिलीप कुमार और नरगिस की सुपरहिट फिल्म मेला का है. साल 1948 में आई इस फिल्म की कहानी बचपन के प्यार, बिछड़ने और जबरदस्ती की शादी के आसपास घूमती है. फिल्म में हीरोइन की शादी उसकी मर्जी के खिलाफ हो जाती है और हीरो उसे आगे बढ़ने की दुआ करता है. इसी कहानी के बीच ये गाना दर्द को और गहरा कर देता है.

ये भी पढ़ें- कजरी तीज पर सुने ये पॉपुलर गाना, 5267 एपिसोड के सीरियल में खूब धूमधाम से है मनाया जाता

Advertisement

मुकेश की आवाज ने बना दिया यादगार

इस गाने का नाम 'गाए जा गीत मिलन के' है. गाने को दिग्गज गायक मुकेश ने अपनी आवाज दी थी. उनकी सधी हुई और दर्द भरी आवाज ने गाने में ऐसी मिठास भर दी कि लोग इसे लंबे समय तक सुनते रहे. गाने के बोल शकील बदायूंनी ने लिखे थे और संगीत नौशाद ने दिया था.

40s से 2000s तक रहा दुल्हनों का फेवरेट

'गाए जा गीत मिलन के' सिर्फ फिल्म का हिस्सा बनकर नहीं रह गया. 40s से लेकर 2000s तक ये गाना दुल्हनों के बीच काफी पसंद किया गया. शादी और विदाई जैसे मौकों पर इसके बोल सुनकर माहौल भावुक हो जाता था. गाने में बिछड़ने का दर्द है, लेकिन साथ ही अपने किसी खास इंसान के खुश रहने की दुआ भी है.

रीमेक पर भी खूब बनीं रील्स

पुराने गानों की बात हो और नए दौर में उनका रीमेक न आए, ऐसा कम ही देखने को मिलता है. बीते साल निजामी ब्रदर्स ने इस कल्ट गाने का रीमेक बनाया था, जिसे रमन कक्कड़ ने नया टच दिया. इस वर्जन को ऑनलाइन काफी सुना गया और लोगों ने इस पर खूब रील्स भी बनाईं. यानी 78 साल बाद भी इस गाने की धुन और भाव लोगों को पसंद आ रहे हैं.

Advertisement

ये भी पढ़ें- दूरदर्शन की रामायण के लक्ष्मण ने फल बेचने वाली से बंधवाई राखी, वीडियो शेयर कर लिखा- मिलिए मेरी नई बहन से

Featured Video Of The Day
Nepal Tragedy: नेपाल में मंडरा रहा नया खतरा! क्या महामारी से मचेगी तबाही? ग्राउंड रिपोर्ट
Topics mentioned in this article
Dilip Kumar
Nargis
Gaye Jaa Geet Milan Ke
Bollywood