दिल चोरी साडा हो गया जैसे पंजाबी गानों के लिए मशहूर हैं हंस रांज हंस, 12 साल बाद लाए नया सॉन्ग, फैंस बोले- वाह जी वाह 

'दिल तोते-तोते हो गया', 'दिल चोरी साडा हो गया', 'नित खैर मंगा' और 'सिली-सिली हवा' जैसे मशहूर गानों को आवाज देने वाले पंजाबी सिंगर हंस राज हंस ने 'ओहदियां खेदां' से 12 साल बाद संगीत की दुनिया में वापसी की है.  

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
हंसराज हंस ने नए गाने के साथ किया कमबैक
नई दिल्ली:

'दिल तोते-तोते हो गया', 'दिल चोरी साडा हो गया', 'नित खैर मंगा' और 'सिली-सिली हवा' जैसे मशहूर गानों को आवाज देने वाले पंजाब के मशहूर सिंगर से राजनेता बने हंस राज हंस ने एक दशक से अधिक समय बाद संगीत की दुनिया में अपनी वापसी को लेकर अपनी खुशी जाहिर की. अपने सफर को याद करते हुए हंस राज हंस ने बताया कि दोस्तों के प्यार और हौसले ने उन्हें अपने नए गाने 'ओहदियां खेदां' के साथ फिर से संगीत की दुनिया में लौटने के लिए प्रेरित किया. संगीत में वापसी को लेकर उन्होंने आईएएनएस से कहा, "मेरा ध्यान संगीत से हट गया था. मैंने शोबिज छोड़कर राजनीति का रास्ता चुना, जिसे मैं समाज और देश की सेवा मानता हूं. इसी वजह से मेरे गायन में 12-13 साल का लंबा अंतर आ गया."

कमबैक पर कही ये बात 

उन्होंने आगे कहा, "फिर मैंने सोचा कि अब मुझे अपने सभी कामों से रिटायर हो जाना चाहिए, लेकिन मेरे दोस्त संजीव आनंद ने कहा कि लोग आज भी मेरे गाने सुनना चाहते हैं. मैंने उनसे कहा कि मैं तो रोज गाता हूं. तब उन्होंने कहा कि मुझे फिर से लोगों के बीच आना चाहिए. उनकी बात मानकर मैंने अपना नया गाना 'ओहदियां खेदां' रिलीज किया." उनके नए गाने के बोल संजीव आनंद ने लिखे हैं, जबकि इसका संगीत अमदाद अली ने तैयार किया है. यह गाना 'आनंद रिकॉर्ड्स' के बैनर तले रिलीज किया गया है. 

ये भी पढ़ें- गुम हैं किसी के प्यार में एक्ट्रेस ने किया तलाक का ऐलान, 5 साल की तोड़ी शादी, कहा- यह हम दोनों के लिए मुश्किल था

हंस राज हंस लाए नया गाना

अपने नए गाने के बारे में हंस राज हंस ने कहा कि यह उनके लिए अपनी भावनाओं और विचारों को लोगों तक पहुंचाने का एक खास माध्यम है. उन्होंने कहा कि यह गाना सीधे तौर पर आध्यात्मिक नहीं है, लेकिन इसके बोल जीवन की गहरी सोच और अनुभवों को बयां करते हैं. इसे सुनते समय एक अलग तरह का आध्यात्मिक एहसास भी होता है. 

Advertisement

हंस राज हंस के गाने

हंस राज हंस 'दिल तोते-तोते हो गया', 'दिल चोरी साडा हो गया', 'नित खैर मंगा' और 'सिली-सिली हवा' जैसे लोकप्रिय गानों के लिए जाने जाते हैं. बाद में उन्होंने राजनीति में कदम रखा. अपने राजनीतिक सफर के दौरान वे शिरोमणि अकाली दल, भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी से जुड़े रहे. वह सांसद के रूप में भी अपनी जिम्मेदारी निभा चुके हैं.  

ये भी पढ़ें- लक्ष्मीकांत-प्यारेलाल का एवरग्रीन गाना, रोमांटिक समझते हैं लोग, लेकिन दोस्ती का है प्रतीक, मोहम्मद रफी ने गाने के लिए ली थी सिर्फ 1 रुपए फीस

Advertisement
Featured Video Of The Day
टीएमसी संकट: ममता बनर्जी की टिप्पणी से नाराज चंद्रिमा भट्टाचार्य ने दिया इस्तीफा
Topics mentioned in this article
Hans Raj Hans
Bollywood
Punjabi Song
Entertainment