तानिया चटर्जी को पर्सनल मैसेज कर रहे थे युजवेंद्र चहल? बोले- ‘आप क्यूट हो’, एक्ट्रेस ने खोल दी सारी पोल

तानिया चटर्जी हाल ही में पैपराजी के सामने नजर आईं, जहां उन्होंने अपना फोन दिखाते हुए दावा किया कि ये मैसेज खुद चहल ने भेजे हैं. वीडियो में वह कहती दिखीं, “देखिए, चहल ने मुझे मैसेज किया… उन्होंने मुझे क्यूट कहा है.”

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
तानिया चटर्जी को पर्सनल मैसेज कर रहे थे युजवेंद्र चहल?

भारतीय क्रिकेटर युजवेंद्र चहल एक बार फिर सुर्खियों में हैं, लेकिन इस बार वजह क्रिकेट नहीं, बल्कि एक वायरल वीडियो और उससे जुड़ा दावा है. एक्ट्रेस तानिया चटर्जी ने पैपराजी के सामने दावा किया कि चहल ने उन्हें इंस्टाग्राम पर मैसेज किया था और उन्हें “क्यूट” कहा. यह दावा सामने आते ही सोशल मीडिया पर चर्चा का दौर शुरू हो गया. हालांकि, दिलचस्प बात यह रही कि इस पूरे मामले में लोगों का फोकस चहल पर कम और तानिया के इस कदम पर ज्यादा नजर आया. जहां एक तरफ लोग इस दावे की सच्चाई पर सवाल उठा रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ प्राइवेट मैसेज को पब्लिक करने के तरीके पर भी बहस तेज हो गई है.

कैमरे के सामने दिखाए DM, वीडियो हुआ वायरल

ये भी पढ़ें: आशा भोसले को श्रद्धांजलि देने में अथिया शेट्टी से हो गई बड़ी भूल, शेयर कर दी लता मंगेशकर की फोटो

तानिया चटर्जी हाल ही में पैपराजी के सामने नजर आईं, जहां उन्होंने अपना फोन दिखाते हुए दावा किया कि ये मैसेज खुद चहल ने भेजे हैं. वीडियो में वह कहती दिखीं, “देखिए, चहल ने मुझे मैसेज किया… उन्होंने मुझे क्यूट कहा है.” वीडियो सामने आते ही सोशल मीडिया पर यह तेजी से वायरल हो गया और यूजर्स के बीच बहस छिड़ गई.

Advertisement

सोशल मीडिया पर उल्टा पड़ा मामला?

दिलचस्प बात यह है कि इस बार निशाना चहल से ज्यादा तानिया चटर्जी पर साधा जा रहा है. कई यूजर्स का कहना है कि “किसी को क्यूट कहना कोई बड़ी बात नहीं है, लेकिन प्राइवेट मैसेज को इस तरह मीडिया में दिखाना गलत है.” सोशल मीडिया पर ऐसे कई कमेंट्स देखने को मिल रहे हैं, जहां लोग इसे “अटेंशन पाने की कोशिश” और “पब्लिसिटी स्टंट” तक बता रहे हैं. कुछ यूजर्स ने तो साफ कहा कि “अगर मैसेज सच भी है, तब भी उसे पब्लिक करना ठीक नहीं.” धनश्री वर्मा से तलाक की खबरों के बाद से चहल लगातार सोशल मीडिया पर चर्चा में रहे हैं. ऐसे में यह नया दावा उनके नाम को फिर ट्रेंड में ले आया है.

चहल की चुप्पी ने बढ़ाया सस्पेंस

इस पूरे मामले पर अब तक चहल की ओर से कोई जवाब नहीं आया है. ऐसे में मामला और भी दिलचस्प हो गया है, क्योंकि लोग उनके जवाब का इंतजार कर रहे हैं. फिलहाल, सच्चाई क्या है यह साफ नहीं है, लेकिन इतना जरूर है कि इस पूरे विवाद में सोशल मीडिया का रुख एक अलग ही कहानी बयां कर रहा है.

Advertisement
Featured Video Of The Day
हर तरफ लोगों का हुजूम, अली खामेनेई के जनाजे में उमड़ा जनसैलाब
Topics mentioned in this article
Tania Chatterjee
Yuzvendra Chahal
Actress Tania Chatterjee
Cricketer Yuzvendra Chahal
Yuzvendra Chahal Girlfriend